पोगो पर आ रहे हैं संपत-चंपत: लोटपोट कॉमिक्स की क्लासिक जोड़ी अब एनिमेटेड अवतार में। (Sampat Champat On POGO: Lotpot Comics Classic Duo Returns In Animated Form)
![]()
संपत-चंपत बच्चों के लिए लेकर आ रहे हैं कॉमेडी, शरारत और देसी मनोरंजन। (Sampat Champat brings nostalgia, comedy, and classic desi comic madness to a new generation.)

भारतीय कॉमिक्स प्रेमियों के लिए एक बेहद दिलचस्प खबर सामने आई है। लोटपोट कॉमिक्स के लोकप्रिय हास्य किरदार “संपत-चंपत” अब जल्द ही पोगो चैनल पर एनिमेटेड सीरीज़ के रूप में दिखाई देंगे। बचपन में कॉमिक्स पढ़ने वाली पीढ़ी के लिए यह सिर्फ एक नया कार्टून नहीं, बल्कि यादों की वापसी जैसा है।

Animated Series On POGO
भारत में कॉमिक्स आधारित शोज़ हमेशा से बहुत कम बने हैं। विदेशी सुपरहीरोज़ और जापानी एनीमे के बीच भारतीय कॉमिक्स किरदारों को स्क्रीन पर देखने के मौके बेहद सीमित रहे हैं। अगर किसी भारतीय कॉमिक्स किरदार ने टीवी और एनीमेशन दोनों माध्यमों में सबसे बड़ी पहचान बनाई है, तो वह हैं चाचा चौधरी। चाचा चौधरी का लाइव-एक्शन शो सहारा टीवी पर प्रसारित हुआ था, जबकि उनका एनिमेटेड संस्करण पोगो और हंगामा जैसे चैनलों पर भी दर्शकों को देखने मिला। यही वजह है कि अब चंपत-संपत की एंट्री भारतीय कॉमिक्स एनीमेशन की दुनिया में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

लोटपोट कॉमिक्स की दुनिया में संपत-चंपत हमेशा अपनी मजेदार हरकतों, चोरी की असफल योजनाओं और हास्यपूर्ण स्थितियों के लिए जाने जाते रहे हैं। इनका देसी अंदाज़ बच्चों को खूब पसंद आता था। इनके अलावा “मोटू-पतलू” भी लोटपोट के सबसे लोकप्रिय किरदारों में शामिल हैं, जिन्होंने कॉमिक्स से निकलकर टीवी एनीमेशन की दुनिया में बड़ी सफलता हासिल की एवं आज भी बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

नई पीढ़ी शायद डिजिटल मनोरंजन और मोबाइल गेम्स में ज्यादा व्यस्त हो, लेकिन भारतीय कॉमिक्स किरदारों का आकर्षण आज भी खत्म नहीं हुआ है। यही कारण है कि जब भी किसी क्लासिक कॉमिक्स किरदार की वापसी होती है, पुराने पाठकों के साथ-साथ नए दर्शकों में भी उत्साह दिखाई देता है।

पोगो पर आने वाली “संपत-चंपत” सीरीज़ केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय कॉमिक्स संस्कृति के पुनर्जीवन का संकेत भी हो सकती है। अगर यह शो सफल होता है, तो आने वाले समय में और भी भारतीय कॉमिक्स किरदार स्क्रीन पर दिखाई दे सकते हैं।

कॉमिक्स प्रशंसकों की इच्छा तो यह भी है कि भविष्य में कभी जैसे एक्शन आधारित किरदारों को भी शानदार एनिमेटेड रूप में देखने का मौका मिले। भारतीय कॉमिक्स की दुनिया में कहानियों और किरदारों की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच मिलने की जरूरत है।

फिलहाल, संपत-चंपत की वापसी यह साबित करती है कि भारतीय कॉमिक्स का जादू आज भी ज़िंदा है। आभार – काॅमिक्स बाइट!!
इमेज क्रेडिट्स: पोगो और लोटपोट
Lotpot Kids Hindi Book January 2025




