Comic BookComicsMagazineNewsReviews

लोटपोट अप्रैल अंक 2026: ज्ञान, हंसी और रोमांच से भरपूर शानदार पेशकश। (Lotpot April 2026 Issue: A Fun-Filled Blend of Knowledge, Humor & Adventure.)

Loading

लोटपोट अप्रैल अंक में मोटू-पतलू की रेल यात्रा से लेकर ज्ञान, कॉमिक्स और हेल्दी लाइफस्टाइल का शानदार संगम। (Lotpot April issue delivers a perfect mix of Motu-Patlu fun, informative comics, and engaging knowledge for young readers.)

भारत की लोकप्रिय बाल पत्रिका ‘लोटपोट’ का अप्रैल अंक एक बार फिर बच्चों के लिए मनोरंजन और ज्ञान का बेहतरीन पैकेज लेकर आया है। 50 रूपये की किफायती मूल्य में यह अंक सच में “Lotpot 2.0” की भावना को आगे बढ़ाता है जहां हंसी के साथ सीख भी मिलती है।

Motu Patlu Ki Rail Yatra - Lotpot Comics - Hindi Children Magazine
Motu Patlu Ki Rail Yatra – Lotpot Comics – Hindi Children Magazine

इस अंक की मुख्य चित्रकथा “मोटू पतलू की रेल यात्रा” खास तौर पर उल्लेखनीय है। इसमें मोटू पतलू के मजेदार अंदाज़ के साथ भारतीय रेल से जुड़ी जानकारियां बड़े रोचक तरीके से दी गई हैं, जिससे बच्चे सीखते भी हैं और उनकालमनोरंजन भी होता हैं।

Motu Patlu Ki Rail Yatra - Lotpot Comics - Hindi Children Magazine
Motu Patlu Ki Rail Yatra – Lotpot Comics – Hindi Children Magazine

अप्रैल अंक का संपादकीय विशेष रूप से प्रभावशाली है, जिसमें बच्चों के व्यक्तित्व और समग्र विकास पर गहराई से प्रकाश डाला गया है। इसमें यह सटीक रूप से बताया गया है कि बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने माता-पिता को करते हुए देखते हैं। यदि अभिभावक अपना अधिकतर समय स्मार्टफोन में व्यस्त बिताते हैं, तो बच्चों पर भी उसका सीधा प्रभाव पड़ता है। अंततः बच्चे हमारे ही व्यवहार और आदतों का प्रतिबिंब होते हैं, यही संदेश इस संपादकीय को बेहद सार्थक और प्रासंगिक बनाता है।

Lotpot Comics Editorial
Lotpot Comics Editorial

कॉमिक्स सेक्शन में “पपीतराम का पेट रूपी बस” हंसी से भरपूर है, जबकि “जानबाज़ देवा और मिस्टर वायरस” एक एक्शन-पैक्ड कहानी प्रस्तुत करती है। वहीं “चेलाराम – दो कहानी एक सबक” बच्चों को सीख के साथ मनोरंजन भी देती है।

Janbaaz Deva - Lotpot Comics - Hindi Children Magazine
Janbaaz Deva – Lotpot Comics – Hindi Children Magazine

कहानियों के खंड में “शक्ति का सही उपयोग” और “रमेश को मिला सबक” जैसी बाल कहानियां बच्चों को नैतिक मूल्यों की सीख देती हैं। “बिच्छू दिल का बुरा नहीं” नामक जंगल कहानी भी दिलचस्प और संवेदनशील संदेश के साथ प्रस्तुत की गई है।

Lotpot Comics - Hindi Children Magazine
Lotpot Comics – Hindi Children Magazine

ज्ञान और रोचक जानकारी के लिए इस अंक में मजेदार पहेलियां, आश्चर्यजनक तथ्य और ड्रॉइंग व कलरिंग सेक्शन शामिल हैं, जो बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। “अजब गजब दुनिया” खंड में दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ के बारे में जानकारी दी गई है। विज्ञान सेक्शन में बताया गया है कि कैसे मोबाइल फोन और हवा (विंड एनर्जी) से चार्ज हो सकते हैं जो भविष्य की तकनीक की एक झलक पेश करता है।

इस अंक में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि लेख भी शामिल है, जो को समर्पित है, जिनका योगदान बाल साहित्य में सराहनीय रहा है।

Shri P.K.Bajaj - Founder Lotpot
Shri P.K.Bajaj – Founder Lotpot

इसके अलावा, अप्रैल फूल क्यों मनाया जाता है और इससे जुड़ी सीख भी सरल और रोचक तरीके से बताई गई है। साथ ही अप्रैल माह की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं भी इस अंक में संकलित हैं। “यात्रा मेरे भारत की” खंड में ठंडे प्रदेशों की सैर कराई गई है, जबकि गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए फायदेमंद खान-पान और जल्दी बनने वाले हेल्दी फूड पर उपयोगी लेख भी शामिल हैं।

Motu Patlu Cartoon - Nick Channel Ad
Motu Patlu Cartoon – Nick Channel Ad

कुल मिलाकर, का अप्रैल अंक बच्चों के लिए एक संपूर्ण पैकेज है जहां कॉमिक्स, कहानियां, ज्ञान और मस्ती का शानदार संतुलन देखने को मिलता है। इस अंक को आप डिजिटल रूप में, बुक सेलर्स से या सीधे लोटपोट के सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढ़े: पी. के. बजाज को श्रद्धांजलि: लोटपोट और मायापुरी के पीछे खड़े दूरदर्शी संपादक को नमन। (P. K. Bajaj: A tribute to the visionary editor behind Lotpot and Mayapuri.)

Chandamama | Children Magazine | Vintage | Product Review | Children Literature | Comics Byte

Lotpot, Akkad Bakkad, Champak, Bal Bhaskar and Bal Bharti – Set of 5 Kids Hindi Magazines

Lotpot, Akkad Bakkad, Champak, Bal Bhaskar and Bal Bharti - Set of 5 Kids Hindi Magazines

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!