लोटपोट मैगज़ीन मार्च अंक 2026: हंसी और ज्ञान की शानदार प्रस्तुति। (Lotpot Magazine March 2026 Issue: A Perfect Blend of Fun, Laughter and Knowledge)
![]()
लोटपोट मार्च अंक में मोटू-पतलू की मस्ती, ज्ञानवर्धक लेख और मजेदार कहानियों का शानदार संगम। (Lotpot March issue brings a delightful mix of Motu-Patlu fun, engaging stories and informative articles for young readers.)
राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे ।
सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने ॥
राम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं सभी मित्रों को 💐🙏🏻, प्रभु श्रीराम की कृपादृष्टि आप सभी पर बनी रहें।

भारतीय बच्चों की प्रिय हास्य पत्रिका “लोटपोट” का मार्च अंक भले ही इस बार हमारी नज़र में थोड़ा देर से आया हो, लेकिन सच यही है कि लोटपोट पढ़ने का मज़ा किसी भी दिन लिया जा सकता है। इस अंक में भी वही पुरानी मस्ती, हंसी और ज्ञान का शानदार मेल देखने को मिलता है जो इसे बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी खास बनाता है।


इस अंक का संपादकीय बच्चों के स्वास्थ्य पर केंद्रित है, जिसमें अच्छी और गहरी नींद के महत्व को सरल तरीके से समझाया गया है। आज के तेज़ रफ्तार दौर में बच्चों की दिनचर्या और स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है और पत्रिका ने इस विषय को बड़े सहज अंदाज़ में प्रस्तुत किया है।

कॉमिक्स की बात करें तो इस अंक में की चित्रकथा “समोसों का खजाना” बेहद मज़ेदार है। इसमें की एक नई योजना सामने आती है, जो मोटू-पतलू को ऐसी परेशानी में डाल देती है कि पाठकों की हंसी छूट जाती है।
कहानियों के खंड में “रोहन की यादगार होली” नामक बाल कहानी होली के रंगों और दोस्ती की मिठास को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। वहीं “शरारती आर्यन और सीसीटीवी का सच” एक रोचक और हल्की-फुल्की कहानी है जो बच्चों को मनोरंजन के साथ सीख भी देती है।
ज्ञानवर्धक सामग्री की बात करें तो इस अंक में कई रोचक लेख प्रकाशित किए गए हैं। 7 अमेजिंग फैक्ट्स, गिज़ा के पिरामिड, और दुनिया की सबसे मज़बूत मुद्रा जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण लेख शामिल हैं। गिज़ा के पिरामिडों पर आधारित लेख में और प्राचीन मिस्र की अद्भुत वास्तुकला के बारे में रोचक तथ्य दिए गए हैं। वहीं तकनीक से जुड़ा लेख बिना तार वाले इंटरनेट यानी के वाॅईफाॅई बारे में सरल भाषा में जानकारी देता है। भविष्य की चिकित्सा पर आधारित लेख में डीएनए और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर भी चर्चा की गई है।

कॉमिक्स खंड में “पपीतराम को मिला इनाम”, एक दिलचस्प जंगल की कहानी, और “मिनी का चिड़ियाघर” जैसी चित्रकथा भी शामिल हैं। मिनी की शरारतों से भरी यह कहानी बच्चों को खूब हंसाती है। इतिहास और सामान्य ज्ञान के शौकीनों के लिए मार्च माह का इतिहास, कहां करें यात्रा और होली से जुड़ी रोचक जानकारी जैसे लेख भी इस अंक में प्रकाशित हुए हैं।
इसके अलावा “चेलराम का घूमना” नामक चित्रकथा और महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन पर एक छोटा लेकिन प्रेरणादायक लेख भी पाठकों को पढ़ने को मिलता है। “अजब गजब बातें” खंड में दुनिया की सबसे बड़ी गुफाओं के बारे में जानकारी दी गई है, जबकि पाॅजटिव खबरें बच्चों को प्रेरित करने का काम करती हैं।
एक खास लेख “मोटू और समोसा” भी इस अंक की खासियत है, जिसमें बताया गया है कि कैसे मोटू-पतलू के प्रशंसकों में फिल्म अभिनेता ॠतिक रोशन से लेकर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तक शामिल हैं। तकनीक से जुड़ा लेख “गूगल” के नाम की कहानी को रोचक तरीके से समझाता है। वहीं 9 साल की रेसर अरीशि गुप्ता की प्रेरणादायक उड़ान भी बच्चों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करती है।

कुल मिलाकर, लोटपोट का मार्च अंक हंसी-मजाक, रोचक कहानियों और ज्ञानवर्धक लेखों का शानदार पैकेज है। यह अंक बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ सीखने का भी अवसर देता है। अगर आप भी इस मज़ेदार अंक को पढ़ना चाहते हैं, तो इसे सीधे लोटपोट से, देव काॅमिक्स स्टोर से या अपने नज़दीकी बुकसेलर से मंगवा सकते हैं, आभार – काॅमिक्स बाइट!!
पढ़े: From Comics to Mobile Screens: Lotpot Brings Childhood Heroes to Gaming Life
Amazon Purchase Link: Bade Miya Chote Miyan – Lotpot Kids Hindi Magazine April 2024




