BooksNews

‘डबल ट्रबल’: सुरेन्द्र मोहन पाठक के प्रशंसकों के लिए नया क्राइम फिक्शन उपन्यास

Loading

सुरेन्द्र मोहन पाठक का शाहकार ‘डबल ट्रबल’: जानिए शिखर गुप्ता की रहस्यमयी कहानी, 352 पृष्ठों की इस किताब और साथ मिलने वाली ‘डील’ के बारे में।

हिंदी क्राइम फिक्शन के प्रशंसकों के लिए एक खास खबर! लोकप्रिय अपराध साहित्यकार सुरेन्द्र मोहन पाठक का नया उपन्यास डबल ट्रबल (Double Trouble) 18 अक्टूबर 2026 को गांधी पीस फाउंडेशन में आयोजित एक कार्यक्रम में विमोचित किया गया। इस अवसर पर स्वयं श्री सुरेन्द्र मोहन पाठक भी उपस्थित थे। उनकी मौजूदगी ने प्रशंसकों (SMPIANS) के लिए इस आयोजन को ‘पाठक’ समुदाय के लिए खास बना दिया। इस किताब के साथ पाठकों को ब्लाइंड डील (Blind Deal) भी पढ़ने का मौका मिलेगा, जो इस पेशकश का एक अतिरिक्त आकर्षण है।

Surendra Mohan Pathak's Double Trouble - Ember Glow
Surendra Mohan Pathak’s Double Trouble – Ember Glow

₹270 के मूल्य वाली यह किताब 24 अक्टूबर 2026 से शिपिंग के लिए उपलब्ध होने वाली है। यानी पाठक जल्द ही एक बार फिर “पाठक साहब” की रहस्य, अपराध और रोमांच से भरी दुनिया में दाखिल हो सकेंगे।

‘डबल ट्रबल’: एक मुलाकात, अपहरण और रहस्यमयी मौत!

कहानी के केंद्र में हैं श्याम-शिखर की चर्चित स्क्रीनराइटर जोड़ी के शिखर गुप्ता। एक बार में उनकी मुलाकात एक प्रशंसक युवती से होती है। यह मुलाकात महज डेढ़ मिनट की है, लेकिन इसके बाद शिखर की जिंदगी में ऐसा तूफान आता है जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होती।

Surendra Mohan Pathak's Double Trouble - New Crime Thriller
Surendra Mohan Pathak’s Double Trouble – New Crime Thriller

पहले शिखर की आंखों के सामने उस युवती का अपहरण हो जाता है। इसके बाद, रात के अंधेरे में, उन्हें वही युवती अपनी कार के आगे बीच सड़क पर मृत अवस्था में पड़ी मिलती है।

आखिर उस युवती का अपहरण किसने किया? उसकी हत्या कैसे हुई? और इन घटनाओं के बीच शिखर गुप्ता की क्या भूमिका है?

इन सवालों के जवाब जानने के लिए पाठकों को उपन्यास के रहस्यों की परतें खोलनी होंगी। कहानी की शुरुआती परिस्थितियां ही इसे एक दिलचस्प मिस्ट्री थ्रिलर बनाती हैं।

‘ब्लाइंड डील’ भी है साथ

इस संस्करण का एक खास आकर्षण है ‘ब्लाइंड डील’, जिसे ‘डबल ट्रबल’ के साथ अतिरिक्त सामग्री के रूप में शामिल किया गया है।

यह कहानी पहले ही डिजिटल पाठकों के बीच अपनी जगह बना चुका है। इसकी किंडल रिलीज़ 7 जून 2022 को हुई थी। इस लिहाज से दोनों शीर्षकों का एक साथ पेपरबैक में मिलना उन पाठकों के लिए दिलचस्प हो सकता है जो प्रिंट किताबों को डिजिटल संस्करणों पर प्राथमिकता देते हैं।

पाठक एक बुक जर्नल पर जाकर इसका रिव्यू भी पढ़ सकते है: एक बुक जर्नल

सुरेन्द्र मोहन पाठक: हिंदी अपराध साहित्य का बड़ा नाम

सुरेन्द्र मोहन पाठक भारत में हिंदी के सबसे लोकप्रिय अपराध, रहस्य और रोमांचक कहानी लेखकों में गिने जाते हैं। दशकों लंबे लेखन करियर में उन्होंने सैकड़ों उपन्यास लिखे हैं और हिंदी के जासूसी साहित्य को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विमल और सुनील जैसे उनके चर्चित पात्र आज भी पाठकों के बीच खास पहचान रखते हैं।

उनकी कहानियों में अपराध, सस्पेंस, अप्रत्याशित मोड़ और दिलचस्प किरदारों का ऐसा मेल मिलता है जो पाठकों को अंत तक बांधे रखने की क्षमता रखता है।

पुस्तक विवरण

Surendra Mohan Pathak's Double Trouble
Surendra Mohan Pathak’s Double Trouble
  • पुस्तक का नाम: डबल ट्रबल
  • लेखक: सुरेन्द्र मोहन पाठक
  • फॉर्मेट: पेपरबैक
  • कीमत: ₹270
  • पृष्ठ संख्या: 352
  • प्रकाशक: एम्बर ग्लो एवं किताब ले लो
  • प्री-ऑर्डर: उपलब्ध
  • शिपिंग शुरू: 24 अक्टूबर 2026
  • अतिरिक्त सामग्री: ब्लाइंड डील
  • खरीदें या प्री-ऑर्डर करें: Amazon India पर Double Trouble देखें

अगर आप हिंदी क्राइम फिक्शन के प्रशंसक हैं और सुरेन्द्र मोहन पाठक की कहानियों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, तो ‘डबल ट्रबल’ की यह पेशकश आपके रीडिंग रडार पर जरूर होनी चाहिए। एक रहस्यमयी युवती, अपहरण, हत्या और सवालों से घिरा शिखर गुप्ता! कहानी की शुरुआत ही उत्सुकता जगाती है। साथ में ‘ब्लाइंड डील’ का आकर्षण इस पेपरबैक को और दिलचस्प बनाता है।

पाठक साहब के प्रशंसकों, तैयार हो जाइए, रहस्य और रोमांच की अगली खुराक जल्द आपके हाथों में होगी! आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढ़े: राजन इकबाल: हॉन्टेड होटल – क्लासिक जासूसी जोड़ी की वापसी। (Rajan Iqbal: Haunted Hotel – The Return of a Legendary Detective Duo in a Horror Thriller)

Ek Sees Ka Manava – Autobiography Part-5 by Surender Mohan Pathak (Autobiography Series)

Ek Sees Ka Manava- Autobiography Part-5 by Surender Mohan Pathak (Autobiography Series)
Ek Sees Ka Manava: Autobiography by Surender Mohan Pathak
Prishti Publications | Novels | Comics Byte

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!