AnimationMoviesNews

महावतार नरसिंह 2025 (Mahavatar Narasimha 2025)

Loading

धर्म और शक्ति की पुकार के साथ, भारतीय इतिहास और आस्था पर आधारित मेगा प्रोजेक्ट ‘महावतार नरसिंह’ का ट्रेलर हाल ही में वृंदावन के पवित्र धाम में भव्य समारोह के दौरान लॉन्च हुआ। (Mega project ‘Mahavatara Narasimha’ based on Indian history and faith was launched recently during a grand ceremony at the holy shrine of Vrindavan.)

क्लीम प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स की इस ऐतिहासिक साझेदारी के अंतर्गत, न केवल एक फिल्म बल्कि एक विशाल “महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स” की नींव रखी गई है। यह महागाथा अगले 10 वर्षों में भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित 10 फिल्मों के रूप में प्रस्तुत की जाएगी।

Mahavatar Narsimha Official Hindi Trailer | July 25th Grand Release | Hombale Films

भगवान नरसिंह के प्रचंड अवतार और हिरण्यकश्यप के अंत की यह कथा – भक्त प्रह्लाद की भक्ति, अधर्म का नाश और धर्म की विजय को अत्याधुनिक सिनेमाई तकनीकों से दर्शाने वाली है। यह फिल्म केवल दृश्य प्रभावों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि सनातन मूल्यों और भारतीय गौरव का उद्घोष है।

🌌 महावतार यूनिवर्स की आगामी 10 फिल्में (Upcoming 10 Movies of Mahavtar Universe):

  1. महावतार नरसिंह (2025)
  2. महावतार परशुराम (2027)
  3. महावतार वामन (2029)
  4. महावतार राम (2031)
  5. महावतार कृष्ण (2033)
  6. महावतार बुद्ध (2035)
  7. महावतार कल्कि (2037)
Mahavtar Narsimha 2025 - Poster
Mahavtar Narsimha 2025 – Poster

इन फिल्मों के माध्यम से भगवान विष्णु के दशावतारों की गौरवशाली यात्रा को एक आधुनिक लेकिन शाश्वत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

🎬 महज फिल्म नहीं, संस्कृति का उत्सव (Not just a film, but a celebration of culture):

निर्माताओं का उद्देश्य केवल एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपरा और शौर्यगाथाओं से परिचित कराना भी है। यह कहानी हम सभी ने बचपन से सुनी-पढ़ी है पर ग्रैंड स्केल पर पहली बार इसे सिनेमैटिक वर्शन में देखना बहुत भव्य अनुभव होने वाला है।

Mahavtar Narsimha 2025 - Teaser
Mahavtar Narsimha 2025 – Teaser

यह एक एनीमेशन फिल्म नहीं, बल्कि एक लाइव-एक्शन सिनेमैटिक यूनिवर्स है जिसमें उच्च तकनीक, भव्य वीएफएक्स और अद्वितीय आर्ट डायरेक्शन के साथ एक नई दृष्टि से प्रस्तुत किया जाएगा। सपरिवार और खासकर बच्चों के साथ इसका दर्शन अवश्य करें, आभार – कॉमिक्स बाइट!!

पढ़े: कॉमिक्स बाइट फैक्ट्स: मोक्षदा एकादशी (Comics Byte Facts: Mokshada Ekadashi)

Prahlad (Hindi Edition) – Amar Chitra Katha

Prahlad (Hindi Edition)
Bhakt Prahlad Comics
Amar Chitra Katha | Valmiki Ramayana | Hardcovers | Unboxing | Special Edition | Jai Shri Ram

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!