Comic BookComicsNews

उमाकार्ट पब्लिकेशन्स की नई कॉमिक्स ‘नागमाया’ का प्री-ऑर्डर शुरू, तीन साल बाद हुई वापसी!

Loading

करीब तीन साल के लंबे इंतज़ार के बाद उमाकार्ट पब्लिकेशन्स एक बार फिर अपनी नई कॉमिक्स के साथ लौट आया है। महानवमी के शुभ अवसर पर प्रकाशन ने अपनी नई चित्रकथा ‘नागमाया’ का प्री-ऑर्डर शुरू कर दिया है। ₹249 मूल्य वाली यह कॉमिक पुरानी भारतीय कॉमिक्स के अंदाज़ में रहस्य, रोमांच और पौराणिक कल्पनाओं का मेल लेकर आई है।

Naagmaya - Umacart Publication
Naagmaya – Umacart Publication

क्या है ‘नागमाया’ की कहानी?

‘नागमाया’ की कहानी माधव नाम के एक साधारण मछुआरे और नागलोक की राजकुमारी मृणालिनी के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों का प्रेम उन्हें एक ऐसे रोमांचक सफर पर ले जाता है, जहाँ छल, मायाजाल और खतरनाक चुनौतियाँ उनका इंतज़ार कर रही हैं।

इस प्रेमकथा के रास्ते में एक क्रूर राजा भी खड़ा है, जिसके अन्याय को चुनौती देना आसान नहीं। अब सवाल यह है कि क्या माधव अपने साहस और प्रेम के बल पर इस शक्तिशाली राजा का सामना कर पाएगा?

ऐसी कहानीयाँ, राज काॅमिक्स की जनरल काॅमिक्स, तुलसी काॅमिक्स और मनोज चित्रकथा के अंतर्गत खूब प्रकाशित होती थी। उमाकार्ट का प्रयास उसी दौर की काॅमिक्स को पाठकों के सम्मुख रखना हैं।

तीन साल बाद उमाकार्ट की वापसी

पिछले तीन वर्षों से पाठक उमाकार्ट पब्लिकेशन्स की नई कॉमिक्स का इंतज़ार कर रहे थे। ‘नागमाया’ के साथ प्रकाशन ने एक बार फिर इस सिलसिले को आगे बढ़ाने की शुरुआत की है।

कॉमिक्स के चित्रांकन में हाथ से बनाई गई कला के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का भी इस्तेमाल किया गया है। प्रकाशन के अनुसार, चित्रों, रंगों और किरदारों में पुरानी भारतीय कॉमिक्स जैसा अंदाज़ बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

‘नागमाया’ का प्री-ऑर्डर कैसे करें?

‘नागमाया’ का प्री-ऑर्डर शुरू हो चुका है। इच्छुक पाठक नीचे दिए गए लिंक से कॉमिक्स बुक कर सकते हैं।

  • कॉमिक्स: नागमाया
  • प्रकाशक: उमाकार्ट पब्लिकेशन्स
  • मूल्य: ₹249
  • प्री-ऑर्डर लिंक: उमाकार्ट

पुरानी भारतीय कॉमिक्स की यादें ताज़ा करने वाली यह नई चित्रकथा पाठकों को कितना पसंद आती है, यह देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल, तीन साल बाद उमाकार्ट की वापसी और ‘नागमाया’ का आगमन कॉमिक्स प्रेमियों के लिए एक नई शुरुआत है। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

Umacart Set 3 | Durga Comics | Fort Comics | Goyal Comics | Comics Byte Unboxing | Product Review

AN-ONE Origins Hindi Combined Edition

AN-ONE Origins Hindi Combined Edition
AN-ONE Origins Hindi Combined Edition

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!