Comic BookComicsGraphic NovelsNews

कॉमिक स्पॉटलाइट: शिव (हिंदी) – नए रंगों में एक कालातीत कहानी! (Comic Spotlight: Shiva (Hindi) – A timeless tale in new colors!)

Loading

प्रतिलिपि कॉमिक्स पेश करते है एक दिव्य कथा – शिव। (Dive into the divine tale – Shiva by Pratilipi Comics.)

भारत की प्राचीन कथाओं में भगवान शिव एक ऐसा नाम हैं जो सृष्टि के सृजन और संहार दोनों के प्रतीक हैं। अब, उनकी यही अनंत गाथा शिव (हिंदी) [“Shiva (Hindi)”] नामक एक नई कॉमिक्स में जीवंत हो उठी है। वेस्टलैंड और प्रतिलिपि कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित यह 72 पृष्ठों की कॉमिक बुक, आधुनिक कलाकृति और आकर्षक शैली के साथ शिव के पौराणिक किस्सों को नई पीढ़ी के लिए प्रस्तुत करती है।

Shiva (Hindi) - Pratilipi Comics
Shiva (Hindi) – Pratilipi Comics

इस ग्राफिक नॉवेल में शिव को ब्रह्मांड के संरक्षक यानि के ‘Defender of the Universe‘ के रूप में दिखाया गया है, जो न केवल त्रिदेवों में एक प्रमुख स्थान रखते हैं बल्कि मानवता के रक्षक भी हैं। कॉमिक का हर पृष्ठ प्राचीन और आधुनिक का एक अनूठा मेल है, जो पाठकों को बार-बार पन्ने पलटने को मजबूर करता है।

Shiva (Hindi Comic) - Pratilipi Comics
Shiva (Hindi Comic) – Pratilipi Comics

कॉमिक प्रेमियों और पौराणिक कथाओं में रुचि रखने वालों के लिए यह एक मस्ट रीड है। हिंदी में सिर्फ 99/- मूल्य पर उपलब्ध यह कॉमिक एक बेहतरीन संग्रहणीय कृति है। यह कॉमिक्स अंग्रेज़ी भाषा में भी उपलब्ध है।

📚 प्रोडक्ट डिटेल्स (Product Highlights):

  • पब्लिशर: Westland (Nasadiya Technologies Pvt Ltd)
  • भाषा: हिंदी (अंग्रेज़ी में भी उपलब्ध)
  • पृष्ठ: 72
  • मूल्य: 99/-
  • प्रकाशन तिथि: 14 जुलाई 2025
  • ख़रीदे: अमेज़न

सैंपल पृष्ठ (Sample Pages)

The Story Of Shiva - Pratilipi Comics - Sample Page
The Story Of Shiva – Pratilipi Comics
The Story Of Shiva - Pratilipi Comics - Artwork
The Story Of Shiva – Pratilipi Comics – Artwork

शिव (हिंदी) कॉमिक्स न केवल भगवान शिव की दिव्यता को दर्शाता है, बल्कि आज की पीढ़ी के लिए उनके संदेश को एक नए रूप में प्रस्तुत करता है। अगर आप पौराणिक कथाओं के प्रेमी हैं या कॉमिक्स की दुनिया में कुछ नया तलाश रहे हैं, तो यह कॉमिक आपके लिए एक अनमोल खजाना है। तो देर किस बात की? इस रोमांचक यात्रा का हिस्सा बनिए और भगवान शिव की गाथा को एक नई दृष्टि से देखिए। आभार – कॉमिक्स बाइट!!

पढ़े: Tenali Rama Returns: A Joyful Ride of Wit & Wisdom in Graphic Novel Form

The Story of Shiva: Classic Indian Comics

The Story Of Shiva - Pratilipi Comics
The Story Of Shiva – Pratilipi Comics
Sarpsatra – Raj Comics | Mahadeva – Amar Chitra Katha | Diamond Toons Unboxing | Nagraj Aur Tausi

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!