Comic BookComicsDogaNewsRaj Comics

डोगा का पहला उपन्यास “डोगा – रात का रक्षक”: अंडरवर्ल्ड के काल की उत्पत्ति की कहानी। (Doga’s First Novel “Doga – Night Guardian”: The Origin Story of the Underworld’s Nemesis)

Loading

अंधेरी रातों का रक्षक – अब उपन्यास के रूप में! (Doga’s Origin Story Comes Alive in Novel Form!)

Doga - Raat Ka Rakshak - Novel - Raj Comics By Manoj Gupta
Doga – Raat Ka Rakshak – Novel – Raj Comics By Manoj Gupta

भारतीय कॉमिक्स जगत में राज काॅमिक्स का नाम हमेशा से सुपरहीरो कहानियों के लिए जाना जाता रहा है। डोगा ऐसा ही एक किरदार है, जो अंधेरी रातों में अपराधियों के लिए खौफ और आम जनता के लिए रक्षक बनकर उभरता है। अब पहली बार डोगा की कहानी कॉमिक्स से आगे बढ़कर एक उपन्यास (Novel) के रूप में सामने आ रही है “डोगा – रात का रक्षक”।

क्या है खास इस उपन्यास में?

यह उपन्यास केवल एक सुपरहीरो की कहानी नहीं, बल्कि एक इंसान के दर्द, संघर्ष और बदलाव की गहराई को दर्शाता है।

Doga - Raj Comics By Manoj Gupta
Doga – Raj Comics By Manoj Gupta

कहानी एक मासूम बच्चे से शुरू होती है, जो कूड़े के ढेर पर मिलता है और एक निर्दयी डाकू के हाथों पलता है। बचपन से ही हिंसा और अपराध को देखते हुए उसका जीवन एक अंधेरे रास्ते पर चल पड़ता है।

लेकिन एक मोड़ तब आता है जब उसकी मुलाकात सोनू नाम की लड़की से होती है, जो उसे नया नाम देती है – सूरज। यही सूरज आगे चलकर मुंबई के अंडरवर्ल्ड का नाश करने के लिए अपना कदम बढ़ाता है और खुद को बदलकर बनता है – डोगा, यानी अपराधियों का काल और मुंबई का रखवाला।

मुंबई और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन

डोगा का किरदार हमेशा से मुंबई की पृष्ठभूमि से जुड़ा रहा है। इस उपन्यास में भी शहर की अंधेरी गलियों, माफिया नेटवर्क और अपराध की दुनिया को गहराई से दिखाया गया है। यह कहानी सिर्फ एक सुपरहीरो की नहीं, बल्कि उस सिस्टम की भी है जहाँ से डोगा का जन्म होता है।

क्रिएटिव टीम

  • प्रस्तुति: मनोज गुप्ता जी
  • लेखक: तरूण कुमार वाही जी
  • प्रकाशक: राज काॅमिक्स बाय मनोज गुप्ता

एक नई शुरुआत (नाॅवेल फार्मेट)

पिछले साल दिल्ली काॅमिक काॅन में ‘नागराज’ का उपन्यास लॉन्च किया गया था, जिसमें उसके ओरिजिन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया था।

Doga - Raj Comics
Doga – Raj Comics

अब उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए, डोगा का यह उपन्यास भी एक नए नाॅवेल की शुरुआत का संकेत देता है, जहाँ क्लासिक कॉमिक्स किरदारों को नए और विस्तृत रूप में पेश किया जाएगा।

पुस्तक विवरण

  • नाम: डोगा – रात का रक्षक
  • मूल्य: ₹299/-
  • पृष्ठ: 200
  • फॉर्मेट: उपन्यास

क्यों पढ़ें यह उपन्यास?

  • डोगा की ओरिजिन स्टोरी को विस्तार से समझने के लिए
  • कॉमिक्स से अलग एक डार्क और रियलिस्टिक नैरेटिव के लिए
  • भारतीय सुपरहीरो साहित्य में एक नए प्रयोग का अनुभव करने के लिए
Doga - Raj Comics
Doga – Raj Comics

“डोगा – रात का रक्षक” सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि भारतीय कॉमिक्स के विकास का अगला कदम है। यह उन पाठकों के लिए खास है, जो सुपरहीरो कहानियों को अधिक गहराई और यथार्थ के साथ देखना चाहते हैं।

अगर आपने डोगा की कॉमिक्स पसंद की हैं, तो यह उपन्यास आपके लिए एक मस्ट-रीड साबित हो सकता हैं। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढ़े: नागराज का प्रथम उपन्यास: ओरिजिन सागा अब पेपरबैक रूप में – राज काॅमिक्स बाय मनोज गुप्ता। (Nagraj’s First Novel: The Origin Saga Now in Paperback – Raj Comics By Manoj Gupta)

Nishachar Special Collector’s Edition- Nagraj and Super Commando Dhruva (Raj Comics)

Nishachar Collectors Edition Raj Comics
Nishachar Collectors Edition – Raj Comics
Doga Bobble Head | Raj Comics Toy | Comics Byte Unboxing and Reviews | Comic Books

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!