सम्पूर्ण नागायण: राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता वेर्सेस राज कॉमिक्स बाय मनीष गुप्ता (Sampoorn Nagayan: Raj Comics by Manoj Gupta vs Raj Comics by Manish Gupta)
सम्पूर्ण नागायण: राज कॉमिक्स के दो संग्राहक संस्करणों की तुलना। (Sampoorn Nagayana: Comparison of two collector’s editions of Raj Comics)
राज कॉमिक्स की सबसे प्रतिष्ठित श्रृंखलाओं में से एक, सम्पूर्ण नागायण, का नाम सुनते ही भारतीय कॉमिक्स प्रेमियों के दिलों में उत्साह जाग उठता है। अनुपम सिन्हा जी की रचनात्मक प्रतिभा से सजी और राज कॉमिक्स के जबरदस्त टीम के साथ मिलकर बनी यह श्रृंखला नागराज और सुपर कमांडो ध्रुव की एक अद्भुत और वैकल्पिक समयरेखा को प्रस्तुत करती है, जिसका बैकड्रॉप भारतीय महाग्रंथ रामायण से लिया गया है। राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता पहले ही इसका एक शानदार और जबरदस्त संग्राहक संस्करण ला चुके है और इसका क्लासिक एडिशन हजारों की संख्या में बिक चुका है। आज, राज कॉमिक्स के दो विभाजन – राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता और राज कॉमिक्स बाय मनीष गुप्ता, इस श्रृंखला के नए और भव्य संग्राहक संस्करण प्रस्तुत कर रहे हैं। इसमें पाठक कभी-कभी यह तय करने में भ्रमित हो जाते हैं कि कौन सा संस्करण उनके लिए बेहतर होगा।
![Nagayan Series - Raj Comics](https://comicsbyte.com/wp-content/uploads/2025/01/Nagayan-Series-Raj-Comics.jpg)
इस संदेह को दूर करने लिए आज हम देखने वाले है दोनों प्रकाशकों के सम्पूर्ण नागायण के प्री-ऑर्डर्स को, फिर पाठक अपने विवेक से फैसला करे की उसे कौन से प्रकाशन से अपनी प्रतियाँ बुक करनी है। वैसे हमें तो लगता है यह दोनों संस्करण ही बढ़िया निकलेंगे, बाकि फैसला पाठकों पर! इसके प्री-ऑर्डर्स सभी पुस्तक विक्रेता बंधुओं के पास उपलब्ध है।
![Sampoorn Nagayan - Metallic Gold Padded Collectors Edition - Raj Comics By Manish Gupta](https://comicsbyte.com/wp-content/uploads/2025/01/Sampoorn-Nagayan-Metallic-Gold-Padded-Collectors-Edition-Raj-Comics-By-Manish-Gupta.jpg)
राज कॉमिक्स बाय मनीष गुप्ता: सम्पूर्ण नागायण मेटैलिक गोल्ड पैडेड एडिशन (+ दो अन्य वैरिएंट)
मुख्य विशेषताएं:
- नया आवरण: अनुपम सिन्हा जी द्वारा बनाया जा रहा है।
- साइज़: बिग साइज़ (RCMCG स्टैण्डर्ड)।
- एचडी रिज़ॉल्यूशन प्रिंटिंग: उच्च गुणवत्ता वाली छपाई।
- गोल्ड गिल्डिंग और गोल्ड कॉर्नर्स: किताब को प्रीमियम लुक देता है।
- मेटैलिक एंडपेपर और एमडीऍफ़ स्लीपकेस: शानदार पैकेजिंग।
- लिमिटेड एडिशन नॉवेल्टीज:
- दो एमडीऍफ़ जिग्सॉ पज़ल्स
- दो एमडीऍफ़ स्टैंडीज़
- दो एमडीऍफ़ मैगनेट स्टिकर्स
- दो की-रिंग्स
- सरप्राइज गिफ्ट पैक (जिसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी)
- फैन्स संस्मरण
मूल्य:
- प्री-ऑर्डर कीमत: 3500/- (11 जनवरी, 2025 तक)
- पूर्व मूल्य: 3800/-
![Sampoorn Nagayan - Raj Comics By Manoj Gupta](https://comicsbyte.com/wp-content/uploads/2025/01/Sampoorn-Nagayan-Raj-Comics-By-Manoj-Gupta.jpg)
राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता: वृहद् सम्पूर्ण नागायण
मुख्य विशेषताएं:
- नई कवर आर्ट: अनुपम सिन्हा जी द्वारा।
- विशाल आकार: 25×18 सेमी।
- गोल्डन एजेस और 3-डी ऐक्रिलिक राइटिंग: किताब को क्लासिक लुक प्रदान करने के लिए।
- अतिरिक्त सामग्री:
- सभी कवर का प्रिंटेड संग्रह।
- फैन संस्मरण और विशेष लेख अनुपम सिन्हा व मनोज गुप्ता द्वारा।
- लिमिटेड एडिशन उपहार:
- दो एमडीऍफ़ जिग्सॉ पज़ल्स
- दो एमडीऍफ़ स्टैंडीज़
- दो एमडीऍफ़ मैगनेट स्टिकर्स
- दो सरप्राइज गिफ्ट्स (इसके बारे में भी जानकारी उपलब्ध नहीं है)
- अनुपम जी और मनोज जी द्वारा हस्ताक्षरित
मूल्य:
- प्री-ऑर्डर कीमत: 2999/- (20 जनवरी, 2025 तक)
- पूर्व मूल्य: ₹3999/-
विशेष आयोजन:
- ग्रैंड लॉन्च इवेंट: 50 भाग्यशाली पाठकों को अनुपम सिन्हा जी से मिलने का अवसर।
![Vrihad Sampoorn Nagayan - Raj Comics By Manoj Gupta - Anupam Sinha](https://comicsbyte.com/wp-content/uploads/2025/01/Vrihad-Sampoorn-Nagayan-Raj-Comics-By-Manoj-Gupta.jpg)
Art by Anupam Sinha
निष्कर्ष
“कहते हैं कि प्रतिद्वंदिता एक अच्छी आदत है, जो हमेशा आपको बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती रहती है।”
सम्पूर्ण नागायण का हर संस्करण अपने आप में विशेष है। मनीष गुप्ता का संस्करण प्रीमियम पैकेजिंग और सरप्राइज गिफ्ट्स के साथ आता है, वहीं मनोज गुप्ता का संस्करण आकर्षक कीमत और अतिरिक्त सामग्री प्रदान करता है। आखिरकार, चुनाव पाठकों के हाथ में है। दोनों ही संस्करण पाठकों को शानदार अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं और अनुपम जी का द्वारा बनाया जा रहा नया आवरण इन्हें और खास बना देता है। अब निर्णय पाठकों का! आप खुद तय करें की इस तुलनात्मक अध्यन के बाद कौन सा संस्करण आपके संग्रह के लिए बेहतर है? आभार – कॉमिक्स बाइट!!
पढ़े: सम्पूर्ण नागायण – राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता (Sampoorn Nagayan – Raj Comics By Manoj Gupta)
![Sampoorn Nagayana Special Collector's Edition - Raj Comics - Nagraj, Super Commando Dhruva - Nagayan Series](https://comicsbyte.com/wp-content/uploads/2025/01/Sampoorn-Nagayana-Special-Collectors-Edition-Raj-Comics-Nagraj-Super-Commando-Dhruva-Nagayan-Series.jpg)
![Spider-Man In Social Distancing](https://comicsbyte.com/wp-content/uploads/2020/04/Spider-Man-300x208.jpg)
Raj Comics By Sanjay Gupta – Sampoorn Nagayan Trade Paperback
![Raj Comics By Sanjay Gupta - Sampoorn Nagayan Trade Paperback](https://comicsbyte.com/wp-content/uploads/2025/01/Raj-Comics-By-Sanjay-Gupta-Sampoorn-Nagayan-Trade-Paperback.jpg)