लोटपोट का नया गणतंत्र दिवस विशेषांक: जानिए इस बार बच्चों के लिए क्या है खास। (Lotpot’s new Republic Day special issue: Know what is special for children this time.)
मनोरंजन, ज्ञान और देशभक्ति से भरपूर, लोटपोट का जनवरी अंक। (Filled with entertainment, knowledge and patriotism, Lotpot’s January issue, a wonderful gift for kids.)
![Lotpot Januray - 2025](https://comicsbyte.com/wp-content/uploads/2025/01/Lotpot-Januray-2025.jpg)
लोटपोट का गणतंत्र दिवस विशेषांक अब उपलब्ध!
बाल पाठकों के बीच लोकप्रिय पत्रिका Lotpot 2.0 ने पिछले डेढ़ वर्ष में मनोरंजन और ज्ञान का अनूठा संगम प्रस्तुत किया है। अब 2025 में भी यह सफर जारी रहेगा। जनवरी का यह विशेषांक गणतंत्र दिवस पर केंद्रित है और बच्चों के लिए ढेर सारी रोचक सामग्री लेकर आया है।
![Lotpot Januray 2025](https://comicsbyte.com/wp-content/uploads/2025/01/Lotpot-Januray-2025-1.jpg)
इस बार की विशेष कहानियां और कॉमिक्स:
- जांबाज़ देवा और देश का गौरव: देवा के साहसिक कारनामे और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण।
- पपीतराम और आइसक्रीम की कीमत: हास्य से भरपूर एक मजेदार कहानी।
- मोटू-पतलू और सर्दी की आफ़त: ठंड में मस्तीभरी समस्याओं का हल।
- चेलाराम और सबसे बड़ा दानी: एक प्रेरणादायक कहानी।
![Lotpot Trivia - Chess History](https://comicsbyte.com/wp-content/uploads/2025/01/Lotpot-Trivia-Chess-History.jpg)
विशेष आलेख और जानकारी:
- 26 जनवरी की महत्ता: गणतंत्र दिवस के इतिहास और महत्व को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
- कुंभ मेला: भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महोत्सव की जानकारी।
- स्वामी विवेकानंद पर लेख: उनके विचार और जीवन के प्रेरणादायक क्षण।
- क्रिकेट की जानकारी: इस बार के नए रिकॉर्ड्स और खिलाड़ियों पर खास चर्चा।
- संपादकीय अनुभाग: बचपन के बीते दिनों की यादों को सजीव करता लेख।
![Lotpot Januray 2025 - Editorial](https://comicsbyte.com/wp-content/uploads/2025/01/Lotpot-Januray-2025-Editorial.jpg)
इस अंक आज ही अपने हॉकर, पुस्तक विक्रेता या फिर सीधे लोटपोट से खरीदें। पाठक इसे बिलकुल मुफ्त मे लोटपोट के वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते है और इसकी पेपरबैक कॉपी सीधे लोटपोट के सोशल मीडिया हैंडल पर संपर्क करके मंगवाए जा सकते है। अमेजन पर भी लोटपोट 2.0 के कई पूर्व प्रकाशित अंक उपलब्ध है। आप मोबाइल नंबर: 9711684082 पर सीधे कनेक्ट करके भी इसे आर्डर कर सकते है।
- पृष्ठ संख्या: 44
- मूल्य: ₹50/-
यह अंक सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि देशभक्ति और संस्कृति के रंग भी भरता है। Lotpot 2.0 बच्चों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक सामग्री प्रदान करता है और उन्हें पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करता है। आभार – कॉमिक्स बाइट!!
पढ़ें: बाल पत्रिका – लोटपोट (Children’s Magazine – Lotpot)
Lotpot Kids Hindi Book January 2025
![Lotpot Kids Hindi Book January 2025](https://comicsbyte.com/wp-content/uploads/2025/01/Lotpot-Kids-Hindi-Book-January-2025-780x1024.jpg)