हिंदी दिवस 2025: हिंदी का जादू और कॉमिक्स का योगदान (Hindi Diwas 2025: The Magic of Hindi & Comics’ Contribution)
![]()
हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, पहचान है और कॉमिक्स ने इसे घर-घर पहुँचाया। (Hindi is not just a language, it’s an identity and comics brought it to every home.)
हर साल 14 सितम्बर को हम हिंदी दिवस मनाते हैं। यह दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हमारी पहचान, हमारी भाषा और हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। हिंदी भारत की राजभाषा है और देश के लगभग 44 प्रतिशत लोग इसे अपनी मातृभाषा बोलते हैं एवं 57 प्रतिशत लोग इसे समझते या सीखते हैं। कई राज्यों में प्रादेशिक भाषाएँ मातृभाषा के रूप में प्रचलित हैं और अंग्रेजी को भारत में सहयोगी भाषा का दर्जा मिला हुआ है। फिर भी हिंदी ने हर कोने में अपनी जगह बनाई है।

कॉमिक्स का हिंदी के प्रचार-प्रसार में असाधारण योगदान रहा है। अस्सी, नब्बेंऔर 2000 के दशक में हिंदी कॉमिक्स ने बच्चों और युवाओं के बीच पढ़ने की आदत को बढ़ावा दिया। मनोज कॉमिक्स, राज कॉमिक्स, अमर चित्र कथा, डायमंड कॉमिक्स और तुलसी कॉमिक्स जैसे प्रकाशकों ने न सिर्फ मनोरंजन दिया, बल्कि हिंदी सीखने का माध्यम भी बनाया। कई पाठकों ने हिंदी कॉमिक्स पढ़ने के लिए भाषा सीखी और उसमें दक्षता हासिल की। यह हिंदी के प्रति प्यार और जुड़ाव की सबसे बड़ी मिसाल है।


इसके साथ ही चंदामामा और इंद्रजाल जैसी बाल पत्रिकाएँ एवं कॉमिक्स भी 1950-60 के दशक से प्रकाशित होकर हिंदी और अन्य प्रादेशिक भाषाओं में लोकप्रिय हुईं। अमर चित्र कथा का अंग्रेज़ी संस्करण भी प्रकाशित हुआ, लेकिन इसकी पहचान हिंदी के साथ ही गहराई से जुड़ी रही। डायमंड कॉमिक्स ने भी अंग्रेज़ी और अन्य भाषाओं में प्रकाशन किया, पर हिंदी संस्करण ही सबसे लोकप्रिय रहा।


हिंदी सरल, सुगम और व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है। इसे कभी भी जबरदस्ती नहीं थोपा गया। फिर भी आज कुछ लोग इसे विवाद का विषय बना देते हैं और इसे लेकर नकारात्मकता फैलाते हैं। यहाँ तक कि कई बार हाथापाई और हिंसा तक की घटनाएँ भी सामने आती हैं। लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि हमारी ताकत हमारी विविधता में ही छिपी है, एकमत रहें और राजभाषा का सम्मान करें। भारत की एकता और संप्रभुता हमारी विशेषताओं से ही बनी है। इसलिए किसी भी बहकावे में आए बिना हमें हिंदी का आदर करना चाहिए।

आइए, आज हिंदी दिवस पर हम यह संकल्प लें कि हम अपनी राजभाषा का मान रखेंगे। हिंदी सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सोच और पहचान का हिस्सा है। आप आज एक हिंदी कॉमिक्स जरूर पढ़ें – यही सबसे अच्छा तरीका है भाषा से जुड़ने का।
हिंदी है हम, वतन है – हिंदुस्ताँ हमारा!
आभार – कॉमिक्स बाइट
पढ़े: हिंदी और हिंदी दिवस की महत्वता (Importance of Hindi and Hindi Divas)
खरीदें “हवालदार बहादुर” के आठ मनोरंजंक कॉमिक्स अमेज़न इंडिया से!




