शक्तिमान का 28वां जन्मदिन: हमारी यादों का सुपरहीरो (Shaktimaan’s 28th Birthday: The Icon of Our Childhood)
![]()
हमारे 90s के बचपन का सबसे बड़ा हीरो – शक्तिमान! आइए मनाएँ उनका जन्मदिन। (The superhero of our childhood – Shaktimaan! Let’s celebrate his legacy today.)
आज शक्तिमान का 28वां जन्मदिन है! 🎉
मेरा, आपके और पूरी एक पीढ़ी की तरफ से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ। शक्तिमान सिर्फ एक टीवी शो नहीं था, वह हमारे बचपन का हिस्सा था। जिस तरह हम स्कूल, खेल-कूद, दोस्तों में उलझे रहते थे, उसी तरह शक्तिमान हमें हर बार एक सही और प्रेरक रास्ता दिखाता था।

मुकेश खन्ना जी ने अपने अभिनय और संदेशों से शक्तिमान को सिर्फ एक काल्पनिक सुपरहीरो नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आदर्श बना दिया। उनके शब्दों में अनुशासन, ईमानदारी, देशभक्ति, आत्म-संयम और सत्य के लिए लड़ने का जज़्बा शामिल था। ये वो मूल्य हैं जिन्हें अपनाकर हम आज भी बेहतर इंसान बन सकते हैं।
आज शक्तिमान क्यों प्रासंगिक है? (Why is Shaktimaan relevant today?)
- आज की डिजिटल दुनिया में जहाँ बच्चे और बड़े दोनों भ्रमित हो सकते हैं, वहाँ शक्तिमान का संदेश – “सत्य, संयम और सेवा” – पहले से भी ज्यादा ज़रूरी हो गया है।
- मानसिक तनाव, नकारात्मकता और प्रतिस्पर्धा से भरी ज़िन्दगी में शक्तिमान हमें सही सोच और आत्मबल की प्रेरणा देता है।
- वह बताता है कि सुपरपावर सिर्फ ताकत में नहीं, बल्कि अच्छे काम करने की हिम्मत में है।

हम सबने शक्तिमान के साथ बड़े होते हुए यह सीखा कि अच्छाई की जीत होती है। इसलिए आइए आज उनके जन्मदिन पर सिर्फ जश्न ही नहीं मनाएँ, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ।
जुग जुग जियो शक्तिमान! मुकेश जी ने अपने सोशल मीडिया पर शक्तिमान और उसके सभी फैन क्लब्स, प्रशंसकों को ‘नायक’ के जन्मदिन की बधाइयाँ प्रेषित की है। हमारे देश के पहले सुपरहीरो, आपके बिना हमारी बचपन की दुनिया अधूरी है। आपकी कहानियाँ हमें आज भी प्रेरित करती हैं। चलिए, उनके संदेश को आगे बढ़ाते हैं और बच्चों को भी यही सिखाते हैं कि असली ताकत अच्छाई में है। आभार – कॉमिक्स बाइट!!
पढ़े: कॉमिक्स बाइट फैक्ट्स: शक्तिमान – हीरो फॉरएवर (Comics Byte Facts: Shaktimaan – Hero Forever)
Art Monk Shaktimaan Wall Hanging




