Comic BookComicsGraphic NovelsNewsSuperman

धर्मेन्द्र: भारतीय सिनेमा का ही-मैन, मेरे लिए सुपरमैन।(Dharmendra: The He-Man of Indian Cinema, Forever My Superman)

Loading

ही-मैन से सुपरमैन तक, सफर प्रेरणा का। (From He-Man to Superman, he inspired generations.)

धर्मेन्द्र: भारतीय सिनेमा का ही-मैन, पर मेरे लिए सदैव एक सुपरमैन।
धर्मेन्द्र जी, एक ऐसा नाम जिसके साथ भारतीय सिनेमा की धड़कन बंधी रहती है। उन्हें हिंदी सिनेमा का ‘ही-मैन’ कहा जाता था, लेकिन सच कहूँ तो उनकी कद-काठी, उनके हावभाव और उनके करिश्मे में मुझे हमेशा एक ‘सुपरहीरो’ की ही झलक दिखी। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस में वही दमखम, वही भरोसा और वही नायकत्व था जो सुपरमैन या जेम्स बॉन्ड जैसे किरदारों में होता है।

Dharmendra and Superman
Dharmendra and Superman

उनका व्यक्तित्व इतना सशक्त और आकर्षक था कि वे भारतीय फिल्मों के सबसे हैंडसम और बलिष्ठ अभिनेताओं में गिने जाते थे। दर्शक उन्हें पर्दे पर देखते थे, तो लगता था जैसे कोई कॉमिक बुक हीरो जीवंत हो उठा हो। यही वजह है कि बचपन से लेकर आज तक, मेरे मन में धर्मेन्द्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि भारतीय सुपरहीरो के भाव से जुड़े रहे।

Dharmendra In Indian Superman Movie and Sholey Graphic Novel
Dharmendra In Indian Superman Movie and Sholey Graphic Novel

दिलचस्प बात यह है कि अनऑफिशियल भारतीय सुपरमैन फिल्म में वे सुपरमैन की भूमिका में नहीं, बल्कि अभिनेता पुनीत इस्सर के पिता के रूप में दिखाई दिए थे। पर चाहें उन्होंने सुपरमैन की भूमिका निभाई हो या नहीं पर मेरी कल्पना में वे हमेशा भारतीय सुपरमैन के ही रूप में अंकित रहे। शोले फिल्म के उपर बेस्ड ग्राफिक नाॅवेल में भी वो भी नजर आ चुके हैं।

Sholey Movie Comics
Sholey Movie Comics

धर्म जी के योगदान का प्रभाव पीढ़ियों पर रहा है। उनका मेहनती सफर, उनकी परफेक्ट टाइमिंग वाली कॉमेडी, उनका लार्जर-दैन-लाइफ एक्शन और उनका विनम्र व्यक्तित्व, यह सब मिलकर उन्हें एक ऐसा सितारा बनाता है जो हमेशा चमकता रहेगा।

आज जब उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा हूँ, तो मन बहुत भारी है। लाखों करोड़ों प्रशंसकों की तरह मैं भी उनका एक विनम्र फैन हूँ। काॅमिक्स बाइट की तरफ से उन्हें भावभीनी और अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। ॐ शांति।। 🌼🙏🏻

Comics Byte Trivia: “भारतीय सुपरमैन” फिल्म से जुड़ी यादें

  • भारतीय अनऑफिशियल Superman (1980s) फिल्म कई मज़ेदार और अनोखे तथ्यों से भरी हुई थी।
  • पुनीत इस्सर ने सुपरमैन का किरदार निभाया था, जबकि धर्मेन्द्र एक महत्वपूर्ण सपोर्टिंग भूमिका में उनके पिता के रूप में नजर आए थे।
  • यह फिल्म भारतीय पॉप-कल्चर के उन प्रयोगों में शामिल है जहाँ बॉलीवुड ने अपनी शैली में एक पश्चिमी सुपरहीरो को पेश किया।
  • कॉमिक्स बाइट के अनुसार, फ़िल्म का निर्माण और इसका मज़ेदार रूपांतरण आज भी भारतीय फैंस के बीच कल्ट-स्टेटस रखता है।

➡️ Link: बॉलीवुड का मैन ऑफ़ स्टील: भारतीय सुपरमैन (Bollywood’s Man of Steel: The Forgotten Tale of Indian Superman

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!