Comic BookComicsComics Byte FactsComics Byte SpecialDCHistory Of Comics In IndiaMoviesSuperman

बॉलीवुड का मैन ऑफ़ स्टील: भारतीय सुपरमैन (Bollywood’s Man of Steel: The Forgotten Tale of Indian Superman)

Loading

क्रिप्टन से कानपुर तक, जब ‘देसी सुपरमैन’ ने भारतीय आकाश में भरी उड़ान। (From Krypton to Kanpur, the ‘Desi Superman’ flew across Indian skies – literally and musically.)

“सुपरमैन” (Superman) एक ऐसा नायक है जिसे शायद ही किसी परिचय की आज आवश्यकता होगी, बच्चों, किशोरों और वयस्कों तक के बीच वो आज लोकप्रिय है। पिछले हफ्ते 11 जुलाई 2025 को डीसी यूनिवर्स की नयी फिल्म ‘सुपरमैन’ सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई जो पूरे विश्व में काफी अच्छा व्यवसाय कर रही है और कॉमिक्स बाइट भी एक हफ्ते से ‘सुपर वीक’ मना रहा है जहाँ कॉमिक्स से लेकर एनीमेशन और सिनेमा तक की चर्चा हो रही है। पर सुपरमैन बस हॉलीवुड तक सीमित नहीं है, वो बॉलीवुड में नजर आ चुका है। अनाधिकारिक तौर पर ही सही पर भारतीय दर्शकों ने अस्सी के दशक में ही मनोरंजन के नए आयाम खोल दिए थे। आज चर्चा उन्ही किस्सों की, क्या आप ये तथ्य जानते थे या अपने इस फिल्म को कभी देखा है?

Superman Indian Movie (1987)
Superman Indian Movie (1987)

🦸‍♂️ क्या आपको पता है भारत ने भी सुपरमैन बनाया था?

1987 में, जब भारत में सुपरहीरो फिल्मों का नामो-निशान नहीं था, तब बी. गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म “सुपरमैन” आई थी। यह फिल्म हॉलीवुड की 1978 की सुपरमैन फिल्म की अनौपचारिक रीमेक थी, जिसमें गाने, इमोशन और उड़ता हुआ देसी हीरो भी था।

Punit Issar and Dharmendra - Superman (1987) Movie
Punit Issar and Dharmendra – Superman (1987) Movie

फिल्म में पुनीत इस्सर ने शेखर उर्फ़ सुपरमैन की भूमिका निभाई, जो एक अन्य ग्रह (क्रिप्टन) से पृथ्वी पर आता है, भारत में पलता-बढ़ता है और फिर दुनिया को बचाने निकल पड़ता है। सुपरमैन की प्रेम कहानी भी थी, जिसमें वह पत्रकार गीता (सोनिया साहनी) के साथ रोमांस करता है, और साथ में विलेन से लड़ते हुए गानों में भी थिरकता है। यह फिल्म उतनी ही रंगीन है जितनी 80 के दशक की कोई भी बॉलीवुड क्लासिक! दिल्ली दूरदर्शन या डीडी नेशनल चैनल पर कई बार इस फिल्म को प्रसारित किया गया है।

🎬 मुख्य कलाकार:
  • पुनीत इस्सर – शेखर / सुपरमैन
  • सोनिया साहनी – गीता
  • धर्मेन्द्र और रंजीता कौर – सुपरमैन के माता-पिता
  • अशोक कुमार, शक्ति कपूर – सह कलाकार
  • संगीत: आनंद-मिलिंद
  • निर्देशक: बी. गुप्ता

फिल्म में “कंकरि झड़े पाँव में” और “तुझे पानी पिला के मारेंगे” जैसे गाने हैं जो आज भी सोशल मीडिया मीम्स का हिस्सा बन जाते हैं। सुपरमैन चाहे विदेशी हो या देसी, ‘पॉप कल्चर’ का हिस्सा बन ही जाता है। सुपरमैन का ट्रेन के साथ दौड़ लगाना भला कौन भूल सकता है और हाँ यहाँ भी बुराई के आगे सच्चाई की जीत होती है।

🎭 गोविंदा भी बने थे सुपरमैन!

वर्ष 1988 को रिलीज़ हुई थी मूवी ‘दरिया दिल’ जिसमें अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री किमी काटकर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के एक गाने ‘तू मेरा सुपरमैन’ में गोविंदा सुपरमैन की पोशाक में और किमी काटकर स्पाइडर-वुमन के रूप में दिखाई पड़ते है। ये दृश्य आज भी इंटरनेट पर वायरल रहता है और फैंस इसे खूब याद करते हैं। यहाँ तक की सुपरमैन (2025) फिल्म के निर्देशक जेम्स गन भी इस बात की जानकारी रखते है और इसे एक हास-परिहास के रूप में देखते है। अवतार फिल्म में गोविंदा शायद ना दिखें पर भारतीय सिनेमा में किसी चर्चित नायक को सुपरमैन के रूप में देखना बढ़िया अनुभव रहा।

Govinda as Superman and Kimi Katkar as Spider-Woman - Dariya Dil (1988)
Govinda as Superman and Kimi Katkar as Spider-Woman – Dariya Dil (1988)

🎥 मालेगांव का सुपरमैन: जुनून की उड़ान

“सुपरमैन ऑफ मालेगांव” या “मालेगांव का सुपरमैन” एक शानदार और दिल छू लेने वाली डॉक्यूमेंट्री है जिसमें महाराष्ट्र के एक छोटे शहर मालेगांव के युवाओं ने अपने सीमित संसाधनों में एक स्थानीय सुपरमैन फिल्म बनाई। बिना बड़े बजट, बिना वीएफएक्स – लेकिन 100% समर्पण के साथ। इस डॉक्यूमेंट्री को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहा गया, और यह दिखाती है कि सिनेमा का असली जादू दिल और मेहनत से बनता है, पैसों से नहीं। अभी हाल ही में उनके इस प्रयास के उपर ‘सुपरबॉयज ऑफ़ मालेगांव’ नामक डोक्युमेंट्री फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा है।

Malegaon Ka Superman
Malegaon Ka Superman

सुपरमैन सिर्फ अमेरिका का नहीं, भारत का भी हिस्सा रहा है, कभी पुनीत इस्सर की केप में, कभी गोविंदा के ठुमकों में और कभी मालेगांव के सपनों में। ये कहानियाँ भले ही हॉलीवुड के लेवल की न हों, लेकिन इनका दिल बड़ा है और यही इनकी सबसे बड़ी ताकत है। आभार – कॉमिक्स बाइट!!

पढ़े: फिल्म समीक्षा: सुपरमैन 2025 (Movie Review: Superman 2025)

Superman For All Seasons – DC Comics

Superman For All Seasons - DC Comics
Superman For All Seasons – DC Comics
Grant Morrison 18 Days | Graphic India | Mahabharata | Collectors Edition | Comics Byte Review

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!