ComicsDogaNewsRaj ComicsVintage Ads

कॉमिक्स बाइट विंटेज विज्ञापन: अदरक चाचा – शिक्षक दिवस पर राज कॉमिक्स का एक यादगार डोगा विज्ञापन! (Comics Byte Vintage Ad: Adrak Chacha – A Raj Comics Vintage Doga Advertisement on Teacher’s Day!)

Loading

शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉमिक्स बाइट विंटेज विज्ञापन श्रृंखला में याद कीजिए डोगा के गुरु अदरक चाचा को राज कॉमिक्स के एक शानदार पुराने विज्ञापन के साथ। (On Teacher’s Day, Comics Byte revisits a vintage Raj Comics advertisement featuring Adrak Chacha, the guru and caretaker who helped shape Doga.)

आज टीचर्स डे है और इस खास दिन पर भारतीय कॉमिक्स के उन गुरुओं को याद करना भी बनता है, जिन्होंने अपने शिष्यों को सिर्फ ताकतवर नहीं बनाया, बल्कि उन्हें जिंदगी से लड़ना भी सिखाया। इसी बहाने आज काॅमिक्स बाइट के विंटेज विज्ञापन संग्रह से सामने आया है एक बेहद दिलचस्प पुराना विज्ञापन – “अदरक चाचा” का, जो डोगा के निर्माण और उसके जीवन में एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Adrak Chacha
Adrak Chacha

राज कॉमिक्स के पाठकों के लिए डोगा सिर्फ एक ताकतवर किरदार नहीं है। उसके प्रशिक्षण, शरीर सौष्ठव और अपराधियों के खिलाफ उसके अंदाज के पीछे वर्षों का प्रशिक्षण और अनुशासन छिपा है। डोगा को तैयार करने में उसके चार चाचाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही और उनमें अदरक चाचा उसके गुरु और अभिभावक के रूप में एक खास स्थान रखते हैं। यही वजह है कि टीचर्स डे पर सामने आया यह पुराना विज्ञापन अचानक एक अलग ही अर्थ लेने लगता है।

Adrak Chacha - Raj Comics - Doga Series
Adrak Chacha – Raj Comics – Doga Series

विज्ञापन के ऊपरी हिस्से में अदरक चाचा को एक जिम में अपने शिष्यों के बीच देखा जा सकता है। आसपास कई पहलवान अपनी ताकत और शरीर को साधते नजर आते हैं, जबकि बीच में खड़े अदरक चाचा पूरे दृश्य के केंद्र में हैं। विज्ञापन की पंचलाईन तुरंत ध्यान खींचती है: “अदरक चाचा जिन्होंने सूरज के जिस्म में फौलाद भरा।” यह सिर्फ उनके ट्रेनिंग और कार्य कुशलता का परिचय नहीं है, बल्कि उस मजबूत शरीर के पीछे मौजूद गुरु की कहानी की तरफ इशारा भी है, जिसने सूरज को आगे चलकर डोगा बनने की राह दिखाई।

लेकिन अदरक चाचा की कहानी सिर्फ जिम और शारीरिक क्षमताओं को विकसित करने तक सीमित नहीं थी। विज्ञापन उन्हें ऐसे गुरु के रूप में पेश करता है जो अपने शिष्यों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। एक जगह लिखा है – “अदरक चाचा जो अपने शिष्यों के लिए खूँखार अपराधियों से भी लड़ पड़े।” साथ ही तस्वीर में उन्हें अपराधियों से भिड़ते हुए दिखाया गया है। दूसरे दृश्य में तो वह खुद घायल होकर जमीन पर पड़े दिखाई देते हैं और विज्ञापन की पंक्ति है – “अदरक चाचा जो खुद अपने शिष्यों के लिए लहूलुहान हो गए!” यही वह छोटी-छोटी सी बारीकियां है जो इस पुराने विज्ञापन को महज प्रचार-प्रसार से कहीं ज्यादा दिलचस्प बना देती है।

विज्ञापन आगे सूरज के अतीत और उसके असाधारण शरीर की कहानी की ओर संकेत करता है। “अदरक चाचा जिन्होंने उठा लिया होगा उस सूरज के जबरदस्त शरीर को और कसम खाई कि वे उसकी दर्दनाक कहानी दुनिया को सुनाएंगे…” जैसी पंक्तियां पाठक के मन में तुरंत सवाल पैदा करती हैं कि आखिर सूरज की कहानी क्या थी? वह डोगा कैसे बना? और उसके जीवन में अदरक चाचा की भूमिका कितनी बड़ी थी?

Adrak Chacha - Raj Comics - Doga Series
Adrak Chacha – Raj Comics By Sanjay Gupta – Doga Series

यही पुराने कॉमिक्स विज्ञापनों की खासियत थी। वे कहानी को पूरी तरह सामने नहीं रखते थे। कुछ संगीन चित्र, कुछ दमदार व्यक्तव्य और एक बड़ा सा सवाल! बस इतना काफी था कि पाठक अगली बार काॅमिक्स की दुकान पर जाकर उस काॅमिक को ढूंढे। इस विज्ञापन में भी आखिर में वही वाक्या मिलता है जहां लिखा गया – “जानने के लिए पढ़ें डोगा सीरीज का धुआंधार कॉमिक्स।” यानी विज्ञापन ने कहानी बताने के बजाय कौतूहल बेचने का काम किया।

आज के नजरिए से देखें तो अदरक चाचा और डोगा का रिश्ता गुरु-शिष्य भावना का एक शानदार उदाहरण भी लगता है। एक तरफ गुरु है जो शिष्य के शरीर को फौलाद बनाता है, उसे ट्रेनिंग म देता है और अनुशासन सिखाता है; दूसरी तरफ वही गुरु जरूरत पड़ने पर अपने शिष्य के लिए खुद लड़ने और चोट खाने को तैयार है। डोगा की ताकत भले ही हमें उसके शरीर और एक्शन में दिखाई देती हो, लेकिन उस ताकत के पीछे खड़े लोगों की कहानी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

और शायद यही वजह है कि टीचर्स डे पर यह विज्ञापन और भी खास हो जाता है। शिक्षक हमेशा कक्षा में खड़ा व्यक्ति ही नहीं होता। कभी वह आपका मार्गदर्शक होता है, कभी प्रशिक्षक , कभी रक्षक और कभी वह इंसान जो आपकी क्षमता को आपसे पहले पहचान लेता है। डोगा की दुनिया में अदरक चाचा इसी भूमिका का प्रतिनिधित्व करते हैं।

आज जब पुराने राज कॉमिक्स के विज्ञापनों को पलटते हैं, तो उनके भीतर सिर्फ किसी काॅमिक की बिक्री नहीं दिखाई देती। उनमें उस दौर की झलक और सबसे बढ़कर कॉमिक्स पढ़ने की वह पुरानी उत्तेजना छिपी मिलती है। अदरक चाचा का यह विज्ञापन भी उसी नौस्टलैजिया का एक शानदार उदाहरण है, एक ऐसा छोटा-सा विज्ञापन जिसने कुछ पैनल्स में गुरु, शिष्य, संघर्ष और रहस्य, चारों को समेट लिया।

इस टीचर्स डे पर काॅमिक्स पाठकों की ओर से सलाम उस गुरु – ‘अदरक चाचा’ को, जिन्होंने सूरज के जिस्म में फौलाद भरा और डोगा के पीछे खड़े एक मजबूत स्तंभ की भूमिका निभाई। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

Raj Comics | Doga Origin Digest 2 | Graphic Novel

Raj Comics - Doga Origin Digest -  Graphic Novel
Doga – Raj Comics
Doga Bobble Head | Raj Comics Toy | Comics Byte Unboxing and Reviews | Comic Books

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!