Chacha ChaudharyComic BookComicsDiamond ComicsReviews

चाचा चौधरी और एक करोड़ का हीरा: 1990 की वह डायमंड कॉमिक्स, जिसमें चमकता था रोमांच (Chacha Chaudhary Aur Ek Crore Ka Heera: A Diamond Comics Adventure)

Loading

1990 की यादों से निकला एक चमकता हुआ हीरा- चाचा चौधरी, साबू और बीनी के साथ रोमांच, हास्य और रहस्य से भरी डायमंड कॉमिक्स की यादगार पेशकश। (A priceless diamond, two conmen, and the unbeatable duo of Chacha Chaudhary and Sabu, exploring one of Diamond Comics entertaining adventures from 1990.)

कुछ कॉमिक्स ऐसी होती हैं जिन्हें पढ़ने के लिए आज किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती। बस उनका कवर सामने आ जाए और यादें अपने आप लौटने लगती हैं। वर्ष 1990 में प्रकाशित डायमंड कॉमिक्स की “चाचा चौधरी और एक करोड़ का हीरा” ऐसी ही एक कॉमिक्स है।

Chacha Chaudhary Aur Ek Karod Ka Heera - Diamond Comics
Chacha Chaudhary Aur Ek Karod Ka Heera – Diamond Comics

कॉमिक्स क्रमांक D-458, कीमत मात्र छह रुपये और लगभग 48 से 52 पन्नों में फैली कई मनोरंजक कहानियां। लेकिन इस कॉमिक्स की सबसे पहली पहचान उसका आकर्षक आवरण है चाचा चौधरी के हाथों में एक बड़ा सा चमकता हुआ हीरा, उनकी पत्नी बीनी और पीछे मौजूद कुछ बदमाश और साथ में हमेशा की तरह साबू।

कवर देखते ही एक सवाल मन में आता है आखिर यह एक करोड़ का हीरा चाचा चौधरी तक पहुंचा कैसे?

और यहीं से शुरू होता है रोमांच।

चाचा चौधरी और एक करोड़ का हीरा

कहानी की शुरुआत एक शेख से होती है, जिसके पास एक बेहद कीमती हीरा है। हीरा जितना कीमती है, खतरा भी उतना ही बड़ा है। दो ठग उस पर नजर गड़ाए हुए हैं और उसे हासिल करने की कोशिश में लगे हैं। यहीं से कहानी में वह स्थिति पैदा होती है जिसमें चाचा चौधरी की एंट्री स्वाभाविक लगती है।

Chacha Chaudhary Aur Ek Karod Ka Heera - Diamond Comics
Chacha Chaudhary Aur Ek Karod Ka Heera – Diamond Comics

किसी बेशकीमती चीज की सुरक्षा, उसे हासिल करने की कोशिश कर रहे अपराधी और उनके सामने खड़े चाचा चौधरी और साबू! चाचा चौधरी के पास अपराधियों की चाल समझने का दिमाग है और साबू किसी भी कठिन परिस्थिति को अपने ताकत के दम पर बदल सकता है।

इस कहानी में हीरा केवल एक वस्तु नहीं है। पूरी पटककथा उसी के इर्द-गिर्द घूमती है। किसके पास हीरा है? कौन उसे हासिल करना चाहता है और चाचा चौधरी इस पूरे मामले को कैसे संभालते हैं? यही सवाल कहानी को आगे बढ़ाते हैं।

इस तरह की कहानी में सबसे मजेदार बात यह होती है कि पाठक को केवल यह जानने की उत्सुकता नहीं होती कि अपराधी कौन हैं, बल्कि यह भी जानना होता है कि चाचा चौधरी उनकी चाल का जवाब किस तरीके से देंगे। और यही वह जगह है जहां चाचा चौधरी और साबू की जोड़ी कहानी को अपना परिचित रंग देती है।

चाचा चौधरी की अन्य काॅमिक स्ट्रिप

“चाचा चौधरी और एक करोड़ का हीरा” सिर्फ अपनी शीर्षक कहानी तक सीमित नहीं थी। लगभग 48–52 पन्नों की इस कॉमिक्स में पाठकों को चाचा चौधरी और साबू की कई अलग-अलग कहानियां पढ़ने को मिलती थीं। इनमें शामिल थीं:

  • चाचा चौधरी और एक करोड़ का हीरा
  • साबू एशियाड में
  • चोरों को मोर
  • रॉकेट का अपहरण
  • शेर को सवा शेर
  • पागल हाथी
Chacha Chaudhary Aur Ek Karod Ka Heera - Diamond Comics
Chacha Chaudhary Aur Ek Karod Ka Heera – Diamond Comics

यानी एक ही कॉमिक्स में रहस्य, हास्य, अपराध, रोमांच और साबू की जबरदस्त मौजूदगी, सब कुछ। आज के समय में जब हम किसी कहानी को पढ़ने के लिए अलग-अलग फोर्मेट और प्लेटफार्मों पर जाते हैं, उस दौर में ऐसी एक कॉमिक्स कई घंटों के मनोरंजन का सामान हुआ करती थी।

कॉमिक्स के बीच छिपा 1990 का विज्ञापन संसार

आज किसी काॅमिक्स के अंदर विज्ञापन देखकर शायद हम उसे तुरंत स्किप कर दें। लेकिन पुराने भारतीय काॅमिक के विज्ञापन अब एक अलग तरह की आर्कईव वैल्यू रखते हैं। D-458 जैसे अंकों में दिखाई देने वाले विज्ञापन बताते हैं कि उस समय प्रकाशक अपने पाठकों से किस तरह संवाद करते थे और काॅमिक्स को किस तरह एक व्यापक तरीके से भारतीय घरों का हिस्सा बनाया जाता था।

Diamond Comics Vintage Ads
Diamond Comics Vintage Ads

काॅमिक्स बाइट के “Vintage Ads section” में हमने ऐसे ही पुराने विज्ञापनों को अलग से संजोना शुरू किया है। कभी-कभी एक छोटा-सा पुराना पेज भी उस समय की दुनिया को समझने के लिए किसी लंबी कहानी से ज्यादा दिलचस्प जानकारी दे देता है।

निष्कर्ष

एक करोड़ का हीरा निश्चित रूप से इस कॉमिक्स का सबसे बड़ी कहानी है, लेकिन काॅमिक्स की पहचान केवल उसी कहानी तक सीमित नहीं है।
“साबू एशियाड में”, “चोरों को मोर”, “रॉकेट का अपहरण”, “शेर को सवा शेर” और “पागल हाथी” जैसी कहानियां इसे अलग-अलग फ्लेवर का संकलन बनाती हैं।

एक कहानी हीरे के पीछे दौड़ाती है, दूसरी साबू को बिल्कुल अलग परिस्थिति में ले जाती है, तीसरी रॉकेट तक पहुंचती है और अगली कहानी फिर एक नया एडवेंचर सामने रख देती है। चाचा चौधरी की दुनिया में शायद यही सबसे अच्छी बात है की मुसीबत बदलती रहती है, लेकिन अगली कहानी के लिए उत्सुकता बनी रहती है।

चाचा चौधरी भारतीय काॅमिक्स के सबसे पहचाने जाने वाले चरित्रों में से एक हैं और उनके रचयिता कार्टूनिस्ट प्राण जी थे। एक दिलचस्प समस्या, यादगार किरदार और पाठक को अगला पन्ना पलटने की वजह। चाचा चौधरी और एक करोड़ का हीरा इन तीनों को अपने अंदाज में साथ लेकर चलती है। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

Chacha Chaudhary Bobble Head | Unboxing & Review | Comics Byte | Amazon

Chacha Chaudhary Comics in Hindi (Set of 20 Books)

Chacha Chaudhary Comics in Hindi (Set of 20 Books)
Chacha Chaudhary Comics

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!