Comic BookComicsNagrajNewsRaj Comics

सर्वप्रहार: क्या राज कॉमिक्स की सबसे बड़ी ‘सर्वनायक’ टक्कर आखिरकार इस साल देखने को मिलेगी? (Sarvprahar: Will Raj Comics Finally Deliver Its Biggest Sarvnayak Showdown This Year?)

Loading

दो दशकों का इंतज़ार… क्या अब आएगा सर्वप्रहार? (2 Decades in the Making… Is Sarvprahar Finally Coming?)

भारतीय कॉमिक्स जगत में अगर किसी सीरीज़ ने फैंस के बीच सबसे ज्यादा उत्सुकता और इंतज़ार पैदा किया है, तो वह है राज कॉमिक्स की महत्वाकांक्षी सर्वनायक श्रृंखला। लगभग दो दशकों से चल रही इस महागाथा का अगला और सबसे बड़ा अध्याय “सर्वप्रहार” (Sarvprahar) अब फिर से चर्चा में है।

Sarvprahar - Sarvnayak Series - Raj Comics By Sanjay Gupta
Sarvprahar – Sarvnayak Series – Raj Comics By Sanjay Gupta

हाल ही में पुणे कॉमिक कॉन में काॅमिक्स बाइट के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में संजय गुप्ता जी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया।

Sanjay Gupta

उनके अनुसार, सर्वप्रहार का आर्टवर्क लगभग पूरा हो चुका है, और अब इसका अगला चरण यानि की इकिंग और कलरिंग शुरू होने वाला है। यह अपडेट फैंस के लिए किसी राहत से कम नहीं है, क्योंकि इस कॉमिक की घोषणा करीब दो साल पहले हुई थी।

लेकिन बड़ा सवाल अब भी वही है, “क्या हमें “सर्वप्रहार” इसी साल देखने को मिलेगा?

संजय जी ने साफ तौर पर कहा कि राज कॉमिक्स की प्राथमिकता अब सभी लंबित प्रोजेक्ट्स को पूरा करना है। इसमें प्रलय का देवता जैसी बहुप्रतीक्षित सीरीज़ की वापसी भी शामिल है। इसका मतलब साफ है कि प्रकाशन गति पकड़ रहा है और सर्वप्रहार अब पहले से कहीं ज्यादा करीब लग रहा है।

क्यों खास है सर्वनायक “सर्वप्रहार”?

सर्वनायक श्रृंखला हमेशा से अपने महाकाव्य स्तर के संघर्ष और मल्टी-हीरो नैरेटिव के लिए जानी जाती रही है। लेकिन सर्वप्रहार इस फ्रैंचाइज़ी को एक नए स्तर पर ले जाने वाला है।

Sarvprahar - Sarvnayak Series - Raj Comics By Sanjay Gupta
Sarvprahar – Sarvnayak Series – Raj Comics By Sanjay Gupta
Main Cover

यहाँ सिर्फ लड़ाई नहीं होगी, यह होगा “समय, काल और युग” का टकराव।

  • अलग-अलग युगों के नायक आमने-सामने होंगे
  • “युगम श्रेष्ठ” शतरंज की बिसात बिताएंगे और योद्धाओं की जंग छिड़ेगी
  • हर सुपरहीरो अपनी काल और अस्तित्व के लिए लड़ेगा

कौन-कौन आएंगे इस महायुद्ध में?

इस मेगा इवेंट में राज कॉमिक्स के कई प्रतिष्ठित किरदार वापसी करेंगे:

  • नागराज बनाम भोकाल, सर्वनायक श्रृंखला की सबसे बड़ी भिड़ंत
  • प्रथम और द्वितीय प्रतिस्पर्धाओं की झलक
  • समुद्र मंथन की रहस्यमयी भूमिका
  • विसर्पी, नागरानी, नागिन और महाव्याल की वापसी
  • ध्रुव और गोजो की एंट्री (जो पहले ही वेरिएंट कवर में नजर आ चुके हैं)
Sarvprahar - Sarvnayak Series - Raj Comics By Sanjay Gupta
Sarvprahar – Sarvnayak Series – Raj Comics By Sanjay Gupta
Variant Cover

यह लाइनअप ही बता देता है कि सर्वप्रहार सिर्फ एक कॉमिक्स नहीं, बल्कि राज कॉमिक्स का सबसे बड़ा “महायुद्ध” बनने जा रहा है।

कवर आर्ट और पुरानी यादें

फैंस के बीच पहले से ही वेरिएंट कवर को लेकर काफी चर्चा है, जिसमें ध्रुव और गोजो को प्रमुखता दी गई है। वहीं मुख्य आवरण में नागराज और भोकाल की टक्कर दिखाई जाएगी जो इस कहानी का मुख्य आकर्षण है।

Sarvprahar - Sarvnayak Series - Raj Comics By Sanjay Gupta
Sarvprahar – Sarvnayak Series – Raj Comics By Sanjay Gupta

इतना ही नहीं, पुराने विज्ञापनों में विसर्पी और नागरानी की मौजूदगी ने इस कहानी के प्रति फैंस की जिज्ञासा और भी बढ़ा दी है।

क्या 2026 में होगा “सर्वप्रहार”?

हालांकि कोई आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन:

  • आर्टवर्क लगभग पूरा हो चुका है।
  • इकिंग और कलरिंग शुरू होने वाली है।
  • पेंडिंग प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता।

इन संकेतों से यह उम्मीद जरूर की जा सकती है कि “सर्वप्रहार” 2026 के अंत तक रिलीज हो सकता है (अगर सब कुछ युगम श्रेष्ठ के अनुसार चला)।

Sarvprahar - Sarvnayak Series - Raj Comics By Sanjay Gupta
Sarvprahar – Sarvnayak Series – Raj Comics By Sanjay Gupta

युगम, अवधि, ध्रुव और गोजो!
कालरन एक बार फिर जीवित हो गया है!
एक बार फिर गूँज उठा है—एक युद्ध, एक युग का उद्घोष!”

यह सिर्फ एक डायलॉग नहीं, बल्कि उस तूफान की आहट है जिसका इंतज़ार हर राज कॉमिक्स फैन कर रहा है।

आपकी राय?

आप सर्वप्रहार से क्या उम्मीद करते हैं?
क्या यह राज कॉमिक्स का अब तक का सबसे बड़ा इवेंट साबित होगा? कमेंट में जरूर बताएं! युगम धरित्री अस्य: – काॅमिक्स बाइट!!

पढें: विराट पर्व: नागग्रंथ श्रृंखला का शानदार विराट समापन। (Virat Parv: The Grand Finale of Naggranth Series)

Raj Comics | Combo-1 of Narak Nashak Nagraj Nag Granth Series New Comics | Aadi Parv | Naag Parv | Aaranyak Parv | Halahal Parv | Hindi | Paperback

Nag Granth Series - Narak Nashak Nagraj - Raj Comics By Sanjay Gupta
Nag Granth Series – Narak Nashak Nagraj – Raj Comics By Sanjay Gupta
Raj Comics By Sanjay Gupta | Aranyak Parv | Streebhu | Yoddha | Comics Byte Reviews | Dev Comics

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!