Chacha ChaudharyComic BookComicsComics Byte SpecialDiamond ComicsHistory Of Comics In IndiaVintage Ads

डायमंड कॉमिक्स का विंटेज विज्ञापन (1989): चाचा चौधरी और राका से मुठभेड़। (A Rare 1989 Diamond Comics Advertisement: Chacha Chaudhary And Encounter With Raka)

Loading

वर्ष 1989 का यह विंटेज डायमंड कॉमिक्स विज्ञापन उस दौर की याद दिलाता है जब कॉमिक्स का सुनहरा समय था। (A rare 1989 Diamond Comics advertisement showcasing the golden era of Indian comics.)

डायमंड कॉमिक्स का विंटेज विज्ञापन (Diamond Comics Vintage Ad Series): भारतीय कॉमिक्स के स्वर्णिम दौर की बात करें तो 1980 के दशक के अंत और 1990 के शुरुआती सालों को भुलाया नहीं जा सकता। यह वह समय था जब बच्चों और किशोरों के मनोरंजन का सबसे बड़ा माध्यम कॉमिक्स हुआ करती थीं एवं पाठकों के पास कॉमिक्स की भरमार हुआ करती थी, उसी दौर का एक दिलचस्प उदाहरण है 1989 का यह डायमंड कॉमिक्स का यह विंटेज विज्ञापन, जो उस समय के कॉमिक्स प्रकाशन और उसके उपलब्धता के चरम को दर्शाता है।

Diamond Comics Vintage Ad - Comics Byte Archives
Diamond Comics Vintage Ad – Comics Byte Archives

आज के समय में जहां एक साथ कुछ या यदा-कदा ही कॉमिक्स रिलीज हो पाती हैं, वहीं उस दौर में पाठकों के लिए कई विकल्प उपलब्ध होते थे। इस विज्ञापन में भी डायमंड कॉमिक्स ने एक साथ अपनी कई नई और लोकप्रिय श्रृंखलाओं को प्रस्तुत किया है जिनमें सेट के साथ बुक्स और मिनी काॅमिक्स की भी जानकारी है।

नए डायमंड कॉमिक्स (New Diamond Comics)

इस विज्ञापन में जिन नई कॉमिक्स को प्रमुखता से दिखाया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • रमन की कार
  • अंकुर और अद्भुत दस्ताना
  • मामा भांजा और जादू की गुफा
  • मोटू पतलू और अनमोल खजाना
  • पलटू और भयानक कुत्ता
  • फौलादी सिंह और इन्द्रजाल
Ankur Aur Adbhud Dastana - Diamond Comics
Ankur Aur Adbhud Dastana – Diamond Comics

इन शीर्षकों से ही साफ पता चलता है कि डायमंड कॉमिक्स बच्चों के लिए हास्य, रोमांच और रहस्य का भरपूर मिश्रण लेकर आती थी जो बड़ी उम्र के पाठकों के लिए भी उपयुक्त था।

डायमंड डाइजेस्ट (Diamond Comics Digest)

इस विज्ञापन में डायमंड डाइजेस्ट के अंतर्गत भी दो लोकप्रिय शीर्षक दिखाई देते हैं:

  • बेताल कथाएं – 5
  • महाभारत
Mahabharat Comics  And Mahabharat TV Serial
Mahabharat Comics And Mahabharat TV Serial

दिलचस्प बात यह है कि उस समय दूरदर्शन पर बी. आर. चोपड़ा का महाभारत धारावाहिक बेहद लोकप्रिय था। विज्ञापन में दी गई पंक्ति –

“यदि आप टी.वी. सीरियल महाभारत का सम्पूर्ण आनंद लेना चाहते हैं तो पढें…”

इस विज्ञापन को और भी खास बना देती है, क्योंकि यह उस दौर की सांस्कृतिक लोकप्रियता को सीधे दर्शाती है। इसे मार्केटिंग जीनियस कहते जहां अनौपचारिक रूप से एक प्रसिद्ध रचना का इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट के लिए किया गया है।

डायमंड पॉकेट बुक्स (Diamond Pocket Books)

डायमंड कॉमिक्स केवल कॉमिक्स तक सीमित नहीं थी। डायमंड पॉकेट बुक्स के अंतर्गत भी कई रोचक किताबें प्रकाशित होती थीं। इस विज्ञापन में विशेष रूप से क्रिकेट से जुड़ी पुस्तकों को दिखाया गया है, जिनमें:

  • क्रिकेट की जानकारी देने वाली पुस्तक
  • 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव पर आधारित पुस्तक
Cricket Kaise Khele (New Cover Of 90's) - Diamond Books
Cricket Kaise Khele (New Cover Of 90’s) – Diamond Books

1983 में भारत की ऐतिहासिक विश्व कप जीत के बाद क्रिकेट का बुखार देश में चरम पर था और यह विज्ञापन उस लोकप्रियता को भी दर्शाता है।

डायमंड कॉमिक्स का 400वां अंक – चाचा चौधरी और राका से मुठभेड़ (Diamond Comics’ 400th issue)

इस विज्ञापन की सबसे बड़ी खासियत है ‘डायमंड कॉमिक्स का 400वां अंक‘। इसमें कहानी है चाचा चौधरी और उनके खतरनाक दुश्मन राका की टक्कर की।

Chacha Chaudhary Aur Raka Se Muthbhed - Diamond Comics
Chacha Chaudhary Aur Raka Se Muthbhed – Diamond Comics – Prans

विज्ञापन में कहानी का रोचक परिचय कुछ इस तरह दिया गया है:

दुर्दांत डाकू राका वापस आ गया है। उसने वैद्यराज चक्रमाचार्य की अद्भुत दवाई पी रखी है, जिसके कारण वह मर नहीं सकता। उसके अत्याचार और तबाही ने चारों ओर कोहराम मचा रखा है।

अब वह कंप्यूटर से भी तेज दिमाग वाले चाचा चौधरी और शक्तिशाली साबू के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ा है।

कौन जीतेगा? कौन हारेगा?
इस रोमांचक मुकाबले का जवाब मिलता है इस एक्शन से भरपूर कॉमिक्स में।

पढें: चाचा चौधरी और राका खेल (Chacha Chaudhary Aur Raka Ka Khel)

डायमंड मिनी कॉमिक्स (Diamond Mini Comics)

विज्ञापन में “डायमंड मिनी कॉमिक्स” की झलक भी देखने को मिलती है:

  • चाचा भतीजा और अपाहिज दानव
  • राजन इकबाल और वैज्ञानिक का अपहरण
  • विक्रम बेताल और चमत्कारी तालाब
  • फौलादी सिंह और रहस्यमयी राजकुमारी
Rajan Iqbal Aur Vaigyanik Ka Apharan - Comics Byte
Rajan Iqbal Aur Vaigyanik Ka Apharan – Comics Byte

ये छोट आकार की रोमांचक कहानियां बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थीं और इनका मूल्य भी बस 2 रूपये था, लेकिन इनमें मनोरंजन की कोई कमी नहीं थी। आज के दिन में इन्हें “कॉम्पैक्ट एडिशन” कहा जाता है।

एक विज्ञापन नहीं, एक युग की झलक

असल में यह केवल एक विज्ञापन नहीं है। यह उस दौर की झलक है जब कॉमिक्स उद्योग अपने चरम पर था और पाठकों के पास एक साथ इतने विकल्प मौजूद होते थे कि कौन सी काॅमिक्स खरीदें, कौन सी नहीं। 1989 का यह विंटेज विज्ञापन हमें याद दिलाता है कि भारतीय कॉमिक्स का वह दौर कितना जीवंत और समृद्ध था। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढें: विंटेज डायमंड कॉमिक्स विज्ञापन: चाचा चौधरी से लेकर अग्निपुत्र अभय और डायनामाइट तक। (Vintage Diamond Comics Ad: From Chacha Chaudhary to Agniputra Abhay and Dynamite)

Chacha Chaudhary Bobble Head | Unboxing & Review | Comics Byte | Amazon

Chacha Chaudhary Comics in Hindi (Set of 20 Books)

Chacha Chaudhary Comics in Hindi (Set of 20 Books)
Chacha Chaudhary Comics

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!