Character BioComic BookComicsManoj Comics

कैरेक्टर बाॅयो – जटायु – मनोज काॅमिक्स (Character Bio – Jatayu – Manoj Comics)

Loading

जटायु: मनोज कॉमिक्स का दिव्य योद्धा जिसने धर्म की रक्षा को अपना जीवन समर्पित किया। (Jatayu, the divine warrior from Manoj Comics, who is always ready to protect righteousness and justice.)

भारतीय कॉमिक्स जगत में कई ऐसे सुपरहीरो रहे हैं जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई, और उन्हीं में से एक हैं जटायु (Jatayu), जो कि मनोज काॅमिक्स (Manoj Comics) के लोकप्रिय पात्रों में से एक गिना जाता हैं। इस चरित्र की रचना लेखक श्री पपिंदर जुनेजा ने की थी और इसका चित्रांकन प्रसिद्ध कलाकार ए. एम. जी ने किया था।

Jatayu - Manoj Comics
Jatayu – Manoj Comics

जटायु केवल एक साधारण योद्धा नहीं, बल्कि धर्म और न्याय के लिए समर्पित ऐसा रक्षक है जिसकी कहानी त्याग, साहस और दिव्य शक्तियों से भरी हुई है।

जटायु की उत्पत्ति (Jatayu Origin Story)

जटायु का वास्तविक नाम मुक्तिराज था, जो वीर योद्धा शक्तिराज के पुत्र थे। उसके जीवन की दिशा तब बदल गई जब एक भयानक त्रासदी ने मुक्तिराज के परिवार को हमेशा के लिए उनसे छीन लिया।

Jatayu - Manoj Comics Issue #881
Jatayu – Manoj Comics – First Appearance Issue #881

दरअसल योद्धा शक्तिराज ने राक्षस ‘बकासुर’ का वध कर एक बार राजकुमारी नेहा को बचाया था। बकासुर का भाई ‘विषासुर’ इस घटना का बदला लेना चाहता था, वर्षों बाद उसने शक्तिराज के परिवार पर हमला कर दिया और पूरे परिवार का संहार कर दिया।

उस समय बालक मुक्तिराज असहाय था, गांव वालों ने भी उनकी सहायता नहीं की। इस घटना ने उसके हृदय में एक प्रतिज्ञा जगा दी: “वह जीवनभर हर उस व्यक्ति की सहायता करेगा जो संकट में हो, चाहे इसके लिए उसे अपने प्राण ही क्यों न देने पड़ें।

Jatayu - Manoj Comics
Jatayu – Manoj Comics

दिव्य शक्तियाँ (Divine Powers)

अपनी साधना और धर्म के मार्ग पर चलते हुए मुक्तिराज को ऋषियों और देवताओं से अद्भुत शक्तियाँ प्राप्त हुईं।

1. दिव्य दृष्टि (Divya Drishti): ऋषि मृचंग द्वारा प्रदान की गई यह शक्ति जटायु को संसार के किसी भी कोने में संकट में पड़े व्यक्ति को देखने की क्षमता देती है।

2. इच्छा शक्ति (Ichha Shakti): यह शक्ति भी ऋषि मृचंग का वरदान है, जिसके माध्यम से जटायु पल भर में किसी भी स्थान पर पहुँच सकता हैं।

3. समय शक्ति (Samay Shakti): यह दिव्य शक्ति देवराज इंद्र ने जटायु को प्रदान की थी। आवश्यकता पड़ने पर वह अपने अस्त्र में देवताओं की सामूहिक शक्ति का आह्वान कर सकता हैं।

4. विशेष गुण और साथी (Powers & Friends): जटायु को एक और अद्भुत वरदान प्राप्त है, वह पशु-पक्षियों की भाषा समझ सकता है। जटायु स्वयं इसे ईश्वर का चमत्कार मानता है एवं उसका सबसे विश्वसनीय साथी है सिंहराज, एक ‘शेर’ जिसकी जान जटायु ने एक विशाल मगरमच्छ से बचाई थी। तब से सिंहराज हर युद्ध में उनके साथ रहता है।

Jatayu Manoj Comics
Jatayu – Manoj Comics

नाम के पीछे की प्रेरणा एवं धर्म का पथ और त्याग

ऋषि मृचंग ने मुक्तिराज को जटायु नाम दिया। यह नाम ‘जटायु’ से प्रेरित है, जो महाकाव्य “रामायण” का महान पक्षी योद्धा था।

रामायण के उस जटायु ने माता सीता को बचाने के लिए रावण से युद्ध करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उसी आदर्श को सामने रखते हुए मुक्तिराज ने भी अपना जीवन दूसरों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।

Jatayu Aur Akhanda - Manoj Comics
Jatayu Aur Akhanda – Manoj Comics

जटायु की पहली कहानी में देवताओं और राक्षसों के युद्ध, यानी देवासुर संग्राम, तथा पृथ्वी के राज्यों को अलौकिक शक्तियों से बचाने की घटनाएँ दिखाई देती हैं।

एक बार जटायु ने राजकुमारी नेहा को भी बचाया, जिसके बाद उसे विवाह का प्रस्ताव भी मिला। लेकिन जटायु ने राजसी जीवन को ठुकराकर एक यात्री और रक्षक के रूप में अपना मार्ग चुना। उसका मानना था कि यह जीवन किसी एक राज्य का नहीं, बल्कि पूरे संसार के पीड़ित लोगों की सेवा के लिए समर्पित है और उनकी रक्षा का बीड़ा उठाएगा “जटायु” – जय देवेंन्द्र। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढें: पिता के प्यार की झलक: फादर्स डे पर डैडी जी को करें याद – मधु मुस्कान कॉमिक्स। (Glimpse of Father’s Love: Remember Daddy Ji on Father’s Day – Madhu Muskan Comics)

Pack Of 4 Books | Set 6 Of Hawaldar Bahadur Comics | Manoj Comics

HAWALDAR-BHADUR-COMICS
Hawaldar Bahadur Comics – Manoj Comics
Manoj Comics Digest & Paperbacks | Hawaldar Bahadur | Unboxing Comic Books | Comics Byte

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!