वापसी एक रक्षक की: रक्षक सीरीज़ का सम्पूर्ण संस्करण अब हिंदी में उपलब्ध! (Return of a Rakshak: The complete Season 1 of the Rakshak Origin Series, now available in Hindi!)
![]()
न कोई सुपरपावर, न गैजेट – बस एक सैनिक का इरादा: रक्षक सीजन 1! (No superpowers, no gadgets – just a soldier’s will! – Rakshak Season 1)
जय श्री महाकाल दोस्तों! जिस कॉमिक बुक सीरीज़ का भारतीय पाठकों को वर्षों से इंतज़ार था, वह अब आपके अपने भाषा हिंदी में लौट आई है — रक्षक: सम्पूर्ण संस्करण! याली ड्रीम क्रिएशन्स और कॉमिक्स अड्डा मिलकर लेकर आए हैं 360 पेज़ की दमदार विजिलांटे जस्टिस की कहानी, जो अब हिंदी में पहली बार प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

🦸♂️ रक्षक कौन है?
रक्षक कोई अरबपति नहीं, न ही कोई सुपरहीरो है। वह है एक भारतीय स्पेशल फोर्स का रिटायर्ड कमांडो, जिसने देश की सेवा करते हुए सब कुछ खोया — अपना शरीर, अपना परिवार और अपनी शांति। लेकिन जब एक राष्ट्रीय त्रासदी ने देश को हिला दिया, तो उसने तय किया कि वह अब केवल देखेगा नहीं बल्कि वह मासूमों की रक्षा भी करेगा, बिना हत्या किए, बिना सुपरपावर के, सिर्फ अपने इरादे और ताकत से, वह बनेगा उनका “रक्षक” (Rakshak)।
📚 रक्षक ओरिजिन सीरीज़ में क्या है खास?
- 360 पृष्ठों का एक जबरदस्त हार्डबाउंड / डाइजेस्ट संस्करण।
- 2015 से 2017 के बीच प्रकाशित रक्षक सीज़न 1 की पूरी कहानी।
- शानदार नए कवर आर्ट बनाए गए हैं आर्टिस्ट तदम ग्यादु और प्रदीप शेरावत द्वारा।
- पहली बार पूरी सीरीज़ हिंदी में लेखक दीपक शर्मा द्वारा अनुवादित वह मूल भावनाओं और कहानी के साथ।
- एक कलेक्टर-आइटम या कलेक्टेड एडिशन जो हर कॉमिक्स प्रेमीयों के पास होना चाहिए।

💸 कीमत और विशेष प्री-ऑर्डर ऑफर (30 जुलाई तक):
| संस्करण | MRP | प्री-ऑर्डर ऑफर मूल्य |
|---|---|---|
| Paperback | ₹1699 | ₹1199 |
| Hardcover | ₹2199 | ₹1799 |
📌 30 जुलाई के बाद केवल 10% छूट ही उपलब्ध होगी। हार्डकवर संस्करण बेहद सीमित मात्रा में है, इसलिए तुरंत ऑर्डर करें, दोनों का कॉम्बो ऑफर भी वेबसाइट में उपलब्ध है।
अभी प्री-ऑर्डर करें: ComicsAdda.com
🎯 रक्षक क्यों पढ़ें?
- अगर आप द डार्क नाइट, पनिशर या देसी थ्रिलर्स पसंद करते हैं, तो रक्षक आपके लिए ही बना है।
- यह सिर्फ एक कहानी नहीं, यह एक बुराई के प्रति संघर्ष, बलिदान और न्याय की यात्रा है।
- यह दिखाता है कि हीरो बनने के लिए कोई चमत्कारी ताकत नहीं, सिर्फ इरादा, अनुशासन और देशभक्ति चाहिए।

रक्षक सीरीज़ ने भारतीय कॉमिक्स की दुनिया में जो क्रांति शुरू की थी, वह अब हिंदी पाठकों के लिए नए रूप में उपलब्ध है। अगर आपने अब तक रक्षक को नहीं पढ़ा तो यह है आपका मौका। और अगर आप पहले से प्रशंसक है तो यह है एक नया अनुभव अपनी राजभाषा में तो मित्रों, देर मत कीजिए। 30 जुलाई से पहले बुक करें और इस ऐतिहासिक ग्राफिक नॉवेल को अपने कलेक्शन का हिस्सा बनाएं। आभार – कॉमिक्स बाइट!!
पढ़े: ग्राफ़िक नॉवेल समीक्षा: रक्षक (Graphic Novel Review – Rakshak – Yali Dream Creations)
THE CARAVAN HINDI OMNIBUS – PAPERBACK




