ज़ैक स्नाइडर ने हिंदी में किया ‘मैन ऑफ स्टील’ को याद, भारतीय फैंस हुए हैरान! (Zack Snyder Celebrates Man of Steel Anniversary with a Hindi Poster and Caption)
![]()
ज़ैक स्नाइडर ने ‘मैन ऑफ़ स्टील’ की 13वीं वर्षगांठ पर हिंदी पोस्टर और हिंदी कैप्शन साझा कर भारतीय प्रशंसकों को दिया खास सरप्राइज! (Zack Snyder surprises Indian fans by sharing a Hindi Man of Steel poster and a Hindi caption on the film’s anniversary.)
डीसी और सुपरमैन के प्रशंसकों के लिए यह एक सुखद आश्चर्य था जब निर्देशक ज़ैक स्नाइडर ने अपनी प्रतिष्ठित फिल्म “मैन ऑफ़ स्टील” (Man of Steel) की वर्षगांठ पर एक खास पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट की सबसे दिलचस्प बात यह थी कि इसमें फिल्म का टाइटल हिंदी में लिखा हुआ दिखाई दिया और निर्दशक महोदय ने कैप्शन भी हिंदी में लिखा – “13 साल पहले”।

यह छोटा-सा हिंदी कैप्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। भारतीय प्रशंसकों ने इसे न केवल मैन ऑफ़ स्टील के प्रति एक स्मरण माना, बल्कि ज़ैक स्नाइडर द्वारा भारतीय फैनबेस को दिया गया एक विशेष सम्मान भी बताया।

2013 में रिलीज हुई मैन ऑफ़ स्टील फिल्म ने सुपरमैन की कहानी को नए अंदाज में पेश किया था। अभिनेता हेनरी कैविल का सुपरमैन, हैन्स ज़ीमर का दमदार गीत और स्नाइडर की विजुअल स्टाइल ने फिल्म को सुपरहीरो सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया। आज, रिलीज के 13 साल बाद भी फिल्म के प्रशंसक इसकी चर्चा करते हैं और स्नायडरवर्स (SnyderVerse) को याद करते हैं।

हिंदी पोस्टर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। कुछ प्रशंसकों का मानना है कि यह सिर्फ भारतीय फैंस के लिए एक धन्यवाद संदेश है, जबकि कुछ लोग इसे निर्दशक की किसी संभावित भारतीय परियोजना या भविष्य की घोषणा से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, फिलहाल ऐसी किसी योजना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Producer: Christopher Nolan
Director: Jack Snyder
फिर भी, यह कहना गलत नहीं होगा कि हिंदी में किया गया यह छोटा सा पोस्ट भारतीय सुपरहीरो प्रशंसकों का दिन बना गया। आखिर हर दिन ऐसा नहीं होता कि हॉलीवुड के सबसे चर्चित निर्देशकों में से एक हिंदी में अपने प्रशंसकों से संवाद करता दिखाई दे!

मैन ऑफ़ स्टील फिल्म को रिलीज हुए 13 साल हो चुके हैं, लेकिन ज़ैक स्नाइडर और हेनरी कैविल के सुपरमैन के प्रति प्रशंसकों का प्यार आज भी उतना ही मजबूत है। हिंदी पोस्टर और हिंदी कैप्शन ने यह साबित कर दिया कि भारतीय दर्शक वैश्विक सुपरहीरो संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। आभार – काॅमिक्स बाइट!!
Read More: Why Batman vs Superman Is Suddenly Everywhere Again on Social Media? – Comics Byte
Superman: Red Son (2023 Edition)




