Comic BookComicsNagrajNewsNoveltyRaj ComicsSuper Commando Dhruv

राज कॉमिक्स का जादू अब जिगसॉ पज़ल्स में, 20 क्लासिक आर्टवर्क्स का कलेक्टर्स पैक! (The magic of Raj Comics now in jigsaw puzzles, a collector’s pack of 20 classic artworks!)

Loading

राज कॉमिक्स की क्लासिक दुनिया अब जिगसॉ पज़ल्स में! कलेक्टर्स के लिए एक अनमोल खजाना। (The Golden Era of Raj Comics, Now in 20 stunning jigsaw puzzles! A must-have for collectors.)

Raj Comics Jigsaw Puzzle Set (20 Pieces)
Raj Comics Jigsaw Puzzle Set (20 Pieces)

भारत के कॉमिक्स इतिहास में एक ऐसा नाम है जिसने हमेशा पाठकों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, राज कॉमिक्स। और अब पहली बार, इस विरासत को एक नए और बेहद आकर्षक रूप में आपके सामने पेश किया जा रहा है 20 क्लासिक जिगसॉ पज़ल्स का एक विशेष सेट, जिसे राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता ने लॉन्च किया है।

ये 20 के 20 जिगसॉ पज़ल्स सिर्फ खिलौने नहीं हैं, बल्कि संग्रहकर्ताओं (collectors) के लिए एक कीमती धरोहर हैं। प्रत्येक पज़ल में आपको 96 प्रीमियम क्वालिटी पज़ल पीस मिलते हैं, जिन पर छपे हैं राज कॉमिक्स के इतिहास के वो यादगार कवर और दृश्य, जिन्होंने भारतीय कॉमिक्स इंडस्ट्री में क्रांति ला दी थी।

अनुपम सिन्हा जी की कालजयी कृतियों से चयनित आर्टवर्क

इन जिगसॉ पज़ल्स की सबसे बड़ी खासियत है कि इन सभी को राज कॉमिक्स के सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित शीर्षकों से लिया गया है, जिन्हें महान कलाकार अनुपम सिन्हा जी ने रचा था।

इनमें शामिल हैं – राजनगर की तबाही से लेकर बालचरित्र और अन्य अनेक क्लासिक टाइटल्स, जिन्होंने नागराज, ध्रुव और अन्य नायकों को भारतीय कॉमिक जगत का केंद्र बनाया

इनमें से प्रत्येक टाइटल ना सिर्फ एक कहानी है बल्कि हमारी बचपन की यादों, रंगों और रोमांच से भरी एक भावनात्मक यात्रा भी है।

20 पज़ल्स, 20 यादें और एक शानदार कलेक्शन

प्रत्येक बॉक्स में आपको मिलता है:
✔ 96-पार्ट का जिगसॉ सेट
✔ चमकदार बॉक्स पैकेजिंग
✔ प्रसिद्ध राज कॉमिक्स आर्टवर्क
✔ प्रिंटेड कवर कार्ड
✔ कलेक्टर-एडिशन फिनिश

कलेक्टर्स के लिए क्यों विशेष?

ये पज़ल्स न सिर्फ बच्चों के लिए मज़ेदार हैं, बल्कि बड़े कलेक्टर्स के लिए डिस्प्ले-वर्दी प्रीमियम कलेक्टिबल्स भी हैं। यह सेट सीमित और विशेष संस्करण की तरह है जिसका आर्टवर्क सीधे राज कॉमिक्स के गोल्डन एरा से लिया गया है एवं अनुपम सिन्हा जी की कला इन्हें और भी दुर्लभ बनाती है और कॉमिक प्रेमियों के लिए एक शानदार उपहार की तरह है।

इसका मूल्य ₹350 प्रति बॉक्स औल डिलिवरी 15 दिसंबर से शुरू की जाएगी। यह पजल सेट सभी पुस्तक विक्रेताओं के पास प्री-आर्डर पर उपलब्ध है। आप अपनी प्रतियां देव काॅमिक्स स्टोर से भी मंगवा सकते है जो अपने शानदार पैकेजिंग और डिलीवरी के लिए भी जाने जाते हैं।

अगर आप राज कॉमिक्स के सच्चे प्रशंसक हैं या किसी भी तरह के कॉमिक बुक कलेक्टिबल्स इकट्ठा करते हैं, तो ये 20 जिगसॉ पज़ल्स का सेट आपके संग्रह में जरूर होना चाहिए। यह सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि एक इतिहास, एक कला और एक भावना है जिसे आप अपने हाथों में समेट सकते हैं। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढें: राज कॉमिक्स 2025 कैलेंडर, कलेक्टर एडिशन और जिग्सा पजल्स: जानें सब कुछ! (Raj Comics 2025 Calendar, Collector’s Edition and Jigsaw Puzzle: Know Everything!)

Raj Comics | Sampoorn Kaalchakra Digest-Variant 1 (Cover By Anupam Sinha) | New Release | Hindi | Paperback

Raj Comics - Sampoorn Kaalchakra Digest
Raj Comics – Sampoorn Kaalchakra Digest
राज कॉमिक्स – देव काॅमिक्स स्टोर

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!