ComicsComics Byte FactsComics Byte SpecialIndrajal ComicsNews

भारतीय क्रिकेट के महान नायक – कपिल देव को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। (The Great Hero of Indian Cricket – Happy Birthday Kapil Dev)

Loading

सचिन से पहले, दादा से पहले, धोनी से पहले एक नाम जिसने भारत को जीतना सिखाया: कपिल देव निखंज। (Before Sachin, Before Ganguly, Before Dhoni, There Was Kapil Dev Nikhanj)

आज जब हम सचिन के रिकॉर्ड्स, विराट कोहली के शतकों, धोनी की फिनिश और दादा की कप्तानी की बात करते हैं, तो अक्सर एक नाम अनजाने में पीछे छूट जाता है — कपिल देव (Kapil Dev)।

Kapil Dev Nikhanj
Kapil Dev Nikhanj

लेकिन सच्चाई यह है कि अगर कपिल देव नहीं होते, तो शायद आज का “क्रिकेटिंग इंडिया” भी नहीं होता। वह सिर्फ एक महान ऑलराउंडर नहीं थे, बल्कि वह उस सोच की शुरुआत थे जिसने भारत को हार मानने वाले देश से जीत की भूख रखने वाला देश बनाया।

एक योद्धा जिसने भारतीय क्रिकेट को हार से जीतना सिखाया

1970 और 80 के दशक का भारतीय क्रिकेट आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहा था। विदेशी धरती पर जीत दुर्लभ थी, तेज गेंदबाज कम थे और भारत को एक “अंडरडॉग टीम” के रूप में देखा जाता था। ऐसे समय में कपिल देव मैदान पर उतरे जो “खुले कॉलर, लंबे घुंघराले बाल, तेज रन-अप और चेहरे पर जीत की जिद लेकर। वह केवल विकेट या रन नहीं बना रहे थे, वह पूरी टीम की मानसिकता बदल रहे थे।

Kapil Dev
Kapil Dev

कोहली भी शायद उनके एग्रेशन के आगे बच्चे लगें, निडर इतने की शारजाह में एक बार अंडरवर्ल्ड के डाॅन को ड्रेसिंग रूम से बाहर निकाल दिया था। अनोखा अंदाज और निराला मिज़ाज पहचान थी कपिल देव जी की।

1983 वर्ल्ड कप, जब भारत ने इतिहास पलट दिया

अगर 175 रन नहीं बने होते, तो शायद कपिल देव सिर्फ एक अच्छे ऑलराउंडर बनकर रह जाते। पर उस दिन भारतीय क्रिकेट में कुछ गजब होना था, जो पहले कभी नहीं देखा गया!”

175* vs जिम्बाब्वे, वह पारी जिसने भारत को 1983 का दावेदार बनाया जब भारत का स्कोर 17/5 पर था और वह टूर्नामेंट से बाहर होने वाला था तब कपिल देव ने खेली क्रिकेट इतिहास की सबसे महान पारियों में से एक यादगार पारी:

  • 175* रन
  • 16 चौके और 6 छक्के
  • भारत का स्कोर 266 तक पहुँचाया
  • भारत जीता और भारत का वर्ल्ड कप सपना जिंदा रहा

इसके बाद लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज को हराकर भारत बना वर्ल्ड चैंपियन और उस मैच में कपिल देव का लिया गया विव रिचर्ड्स का कैच जो भारतीय क्रिकेट की सबसे मशहूर तस्वीर बन गया।

रिकॉर्ड जो पीढ़ियों तक टिके रहे

उपलब्धिरिकॉर्ड
पहले खिलाड़ी5000+ रन & 400+ विकेट (टेस्ट)
कुल इंटरनेशनल विकेट680+
टेस्ट विकेट रिकॉर्ड434 (कई साल तक वर्ल्ड रिकॉर्ड, उन्होंने रिचर्ड हैडली का रिकार्ड तोड़ा था)
विज्डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 1983

काॅमिक्स बाइट फैक्ट्स: जब कपिल बने सुपरहीरो!

बहुत कम लोग जानते हैं कि कपिल देव भारत के क्रिकेटर सुपरहीरो भी थे!

Prithvi Ke Rakshak – Action Grahwasi - Action Shoes Comics
Action Shoes Comics Featuring Kapil Dev – Prithvi Ke Rakshak “Action Grahwasi”

कपिल देव सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं थे वह 80’s पॉप कल्चर का चेहरा भी थे। काॅमिक्स बाइट ट्रीविया के तौर पर यह जानना बेहद दिलचस्प है कि एक बार कपिल देव भारत के “क्रिकेटर सुपरहीरो” भी बने थे। एक्शन शूज़ द्वारा प्रस्तुत कॉमिक्स सीरीज़ “पृथ्वी के रक्षक – एक्शन ग्रहवासी” (Prithvi Ke Rakshak – Action Grahwasi) में कपिल एक सुपरहीरो के अवतार में दिखाई दिए, जहाँ उनके पास एक खास जादुई जूते थे जो उन्हें एक्शन ग्रह के दुष्ट राक्षसों और बुरी शक्तियों से लड़ने की ताकत देते थे। इस सीरीज़ में वह सिर्फ पृथ्वी नहीं, बल्कि एक दूसरे ग्रह के भी रक्षक थे यानी कपिल देव मैदान के ही नहीं, कॉमिक के पृष्ठों के भी हीरो थे।

इंद्रजाल काॅमिक्स में कपिल देव

1980’s के दौर में BSLR Cycle के विज्ञापन इंद्रजाल काॅमिक्स में कॉमिक स्ट्रिप फॉर्मेट में छपे, जिनमें कपिल देव बच्चों के लिए मददगार के अवतार में नज़र आते थे। उस समय के लिए यह एक बड़ा पॉप कल्चर मोमेंट था, जब एक क्रिकेटर को कॉमिक बुक में हीरो की तरह प्रस्तुत किया गया।

पढ़े: कपिल देव: ‘BSA SLR’ विज्ञापन

सम्मान

पुरस्कारवर्ष
पद्म श्री1982
पद्म भूषण1991
आईसीसी हाॅल ऑफ फेम2010

कपिल देव क्यों सबसे अलग हैं?

उन्होंने दियाभारत को मिला
निडर क्रिकेटआत्मविश्वास
जीत की सोचचैंपियन माइंडसेट
ऑलराउंड खेलऑलराउंड टीम कल्चर

अगर क्रिकेट एक धर्म है —
तो कपिल देव उसके पहले देवता थे।

आज हम उस नाम का जन्मदिन मना रहे हैं, जिसने भारतीय क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं एक पहचान दी। कपिल देव सिर्फ एक महान ऑलराउंडर नहीं थे, वह उस दौर की आवाज़ थे जब भारतीय क्रिकेट को अपने आप पर विश्वास करना सिखाया जा रहा था।

Lotpot- Kapil Dev
Lotpot- Kapil Dev

आपके बल्ले की हर स्ट्रोक, आपकी हर तेज़ रन-अप और आपकी हर मुस्कान ने करोड़ों दिलों में यह भरोसा जगाया कि हम भी जीत सकते हैं, हम भी इतिहास बना सकते हैं। आपने सिर्फ मैच नहीं बदले, आपने पीढ़ियों की सोच बदली। आज जब भारतीय क्रिकेट दुनिया की सबसे ताकतवर टीमों में गिना जाता है, तो उसकी नींव में कहीं न कहीं आपका पसीना, आपकी मेहनत और आपकी विरासत बसी हुई है।

काॅमिक्स बाइट परिवार की ओर से, भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढें: कॉमिक्स बाइट ट्रिविया: सचिन तेंदुलकर

Kapil Dev: Triumph of the spirit

Kapil Dev: Triumph of the spirit
Kapil Dev Book
Superman vs. Muhammad Ali | DC Comics | Neal Adams | Epic King Comics | Comics Byte Reviews

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!