सुपर फैंटास्टिक मानव गगन की स्वर्णिम वापसी – ‘सम्पूर्ण गगन’ कलेक्टर एडिशन। (The Golden Return of Super Fantastic Manav Gagan – Sampoorna Gagan Collector Editions Launched)
![]()
राज कॉमिक्स के पहले सुपरहीरोज़ में से एक, सुपर फैंटास्टिक मानव गगन अब अपने सम्पूर्ण सोलो कारनामों के साथ प्रीमियम कलेक्टर एडिशन में लौट आया है। (One of Raj Comics earliest superheroes, Super Fantastic Manav Gagan returns in luxurious Metallic, Glossy and Paperback collector editions.)
90 के दशक में जिन नामों ने बच्चों के दिलों में रोमांच, साहस और रहस्य की दुनिया बसाई थी, उनमें गगन एक बेहद खास नाम रहा है। वही गगन, जिसे हम प्यार से “सुपर फैंटास्टिक मानव गगन” कहते हैं, अब एक बार फिर लौट आया है, इस बार एक भव्य, सुनहरी और प्रीमियम अवतार में।

राज कॉमिक्स बाय मनीष गुप्ता की ओर से पेश किया गया “Sampoorna Gagan Collector Edition” न केवल एक कॉमिक्स सेट है, बल्कि यह भारतीय कॉमिक्स इतिहास के एक स्वर्णिम युग को समर्पित भी है।
कौन है गगन?
गगन, राज कॉमिक्स के शुरुआती सुपरहीरोज़ में से एक हैं। वह सिर्फ ताकतवर ही नहीं बल्कि डिटेक्टिव-कम-हीरो हैं, जो तस्करों, अपराधियों से लेकर पैरानॉर्मल और रहस्यमयी शक्तियों तक से भिड़ता हैं।

उनकी कहानियों में उनके साथ रहती हैं उनकी भरोसेमंद दोस्त ताहिरा और उनका स्पेशल साथी मोंटी, जो उसके हर मिशन को और भी रोमांचक बना देते हैं। 90 के दशक में “गगन” नाम इतना लोकप्रिय था कि उन्हें दूरदर्शन के मशहूर विज्ञापन “खाओ गगन, रहो मगन” (Dalda Ad) में भी देखा जा सकता था, जो इस नाम की पॉपुलैरिटी को साफ दर्शाता है।
सम्पूर्ण गगन – अब एक जगह पूरी सीरीज़
संपूर्ण गगन मैटेलिक गोल्ड संग्राहक संस्करण में गगन की सभी 12 सोलो कॉमिक्स को एक ही भव्य सेट में संकलित किया गया है। यह एडिशन बिग साईज गोल्ड एजेस के साथ आता है और इसका मूल्य ₹1300/- रखा गया है।
गगन के चाहने वालों के लिए और भी विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं:
- संपूर्ण गगन मैटेलिक डीलक्स संग्राहक संस्करण – ₹1250/-
- संपूर्ण गगन ग्लासी डीलक्स संग्राहक संस्करण – ₹1200/-
- संपूर्ण गगन पेपरबैक संस्करण – ₹1155/-
सभी सेट्स के साथ एक्सक्लूसिव एडिशनल नॉवेल्टीज़ भी उपलब्ध होंगी।

कहां मिलेगा?
यह सेट अब राज कॉमिक्स बाय मनीष गुप्ता के सभी रजिस्टर्ड बुक सेलर्स के पास उपलब्ध है। जो पाठक बचपन की यादों को फिर से जीना चाहते हैं और कलेक्टर्स जो अपने कलेक्शन में एक प्रीमियम रत्न जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए यह सेट किसी सपने से कम नहीं।
गगन सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक दौर है –
और अब… वही दौर लौट आया है, सुनहरी चमक के साथ। आभार – काॅमिक्स बाइट!!
Chacha Chaudhary Comics in Hindi (Set of 20 Books)




