Comic BookComicsNews

तक्षक – एक घायल योद्धा की कहानी। (Takshak Comics – The Tale of a Broken Warrior | Indian Urban Fantasy)

Loading

तक्षक: एक घायल योद्धा की कहानी – जब देवता लौटे और शक्ति सौदेबाज़ी बन गई। (Takshak: The Tale of a Broken Warrior – When Gods Return and Power Demands a Price)

दिल्ली की अंधेरी गलियों में कुछ जाग चुका है। यह कहानी आस्था की नहीं, बल्की उसके किमत की है। भारतीय कॉमिक्स में जब माॅइथोलॉजी और आधुनिक अर्बन रियलिटी टकराती है, तो अक्सर एक नई और असहज दुनिया जन्म लेती है। “तक्षक: एक घायल योद्धा की कहानी” ठीक उसी टकराव का नतीजा है।

Takshak - Paper Sketch Comics
Takshak – Paper Sketch Comics

यह कॉमिक्स न तो पारंपरिक देव-कथाओं की पूजा करती है और न ही सुपरहीरो फॉर्मूला अपनाती है। यह एक ऐसी दुनिया दिखाती है जहाँ देवता लौट रहे हैं, लेकिन इस बार ताक़त किसी वरदान की तरह नहीं बल्कि सौदेबाज़ी की तरह दी जा रही है।

कहानी का संसार | Story Overview

कहानी का केंद्र है एक टूटा हुआ राजकुमार ‘अनंत’। अतीत से भागता हुआ, अपनी पहचान से मुँह मोड़ता हुआ, वह एक नए नाम के साथ जी रहा है जो है “तक्षक”।

तक्षक के पास एक ऐसी शक्ति है जिसे वह खुद पूरी तरह नहीं समझता और शायद समझना भी नहीं चाहता। इसी बीच दिल्ली की सड़कों पर आम लोग अचानक अमानवीय ताक़त दिखाने लगते हैं। सवाल उठता है –

  • यह शक्ति आ रही कहाँ से है?
  • देवता क्यों लौट रहे हैं?
  • और इसकी कीमत कौन चुका रहा है?

अर्बन फैंटेसी का डार्क स्वाद

तक्षक एक विशुद्ध अर्बन फैंटसी काॅमिक्स है जहाँ:

  • देवता सिर्फ पूजनीय नहीं, सौदागर हैं
  • नशा, सत्ता और ताक़त आपस में जुड़ चुके हैं
  • और इंसान अपने चुनावों से ही नायक या खलनायक बनता है

यह कहानी लड़ाइयों से ज़्यादा चुनावों और उनके परिणामों के बारे में है। खासतौर पर उस योद्धा के बारे में जिसने प्रार्थना करना छोड़ दिया था।

Takshak - Paper Sketch Comics
Takshak – Paper Sketch Comics

आर्टवर्क और प्रेज़ेंटेशन

कॉमिक्स का आर्टवर्क इसकी सबसे बड़ी ताक़तों में से एक है।

  • ओंकार परब और पुनीत शुक्ला की ड्रॉइंग दिल्ली को एक जीवित, सांस लेती हुई डार्क दुनिया बनाती है।
  • नवल थानावाला के रंग कहानी के मूड को और गहरा करते हैं।
  • आस्था शर्मा की लेटरिंग डायलॉग्स और नैरेशन को फ्लो में रखती है।

कुल मिलाकर, विज़ुअल्स कहानी के टोन के साथ पूरी तरह न्याय करते हैं।

Product Details | प्रोडक्ट जानकारी

  • प्रारूप: कॉमिक बुक
  • श्रेणी: भारतीय कॉमिक्स
  • भाषा: हिंदी
  • पृष्ठ: 40
  • परिवेश: आधुनिक दिल्ली
  • संस्करण: वॉल्यूम 1

Credits | क्रेडिट्स

  • परिकल्पना: शुभम् शर्मा
  • कहानी और पटकथा: सुदीप मेनन
  • कलाकृति: ओंकार परब, पुनीत शुक्ला
  • रंग-सज्जा: नवल थानावाला
  • पाठ-सज्जा: आस्था शर्मा
  • आवरण चित्रांकन: ओंकार परब

मूल्य और उपलब्धता

मूल्य: ₹299/- और डिस्काउंट के बाद: ₹279/-, काॅम्बो का मूल्य है 550/- रूपये। यह कॉमिक्स पेपर स्केच काॅमिक्स (Paper Sketch Comics) की वेबसाइट और अन्य चुनिंदा कॉमिक बुक स्टोर्स पर उपलब्ध है।

Takshak – Paper Sketch Comics – English

तक्षक उन पाठकों के लिए है जो:

  • भारतीय माईथोलॉजी का डार्क री-इमेजिनेशन चाहते हैं
  • अर्बन फैंटेसी और ग्रे कैरेक्टर्स पसंद करते हैं
  • और ऐसी कहानियाँ पढ़ना चाहते हैं जहाँ सही-गलत की रेखा साफ नहीं होती

यह सिर्फ एक कॉमिक्स नहीं, एक नई दुनिया की शुरुआत है। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढ़े: पेपर स्केच कॉमिक्स – अवनि – कालकूट का उदय (Paper Sketch Comics – Avni – Rise Of Kaal Koot)

Hanuman Chalisa – The Divine Book | Comics Adda | Comics Byte Unboxing

Marvel Iron Man Action Figure

Marvel Iron Man Action Figure

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!