Comic BookComicsComics Byte SpecialDCDiamond ComicsDolton ComicsHistory Of Comics In IndiaRaj ComicsSuperman

हिंदी कॉमिक्स में सुपरमैन की आधिकारिक एंट्री: एक भूली-बिसरी कहानी। (Superman’s official entry in Hindi Comics: A forgotten story.)

Loading

क्या आप जानते हैं सुपरमैन भी हिंदी कॉमिक्स का हिस्सा रह चुका है? चलिए एक नजर डालते हैं उसके दिलचस्प सफर पर! (Do you know that Superman has also been a part of Hindi comics? Let’s take a look at his interesting journey!)

Superman - Symbol Of Hope
Superman – Symbol Of Hope

🔷 सुपरमैन और हिंदी कॉमिक्स – एक झलक इतिहास पर

हालांकि सुपरमैन के हिंदी कॉमिक्स में प्रकाशित होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिलती, लेकिन कुछ ऐसे विश्वसनीय उदाहरण ज़रूर हैं जो हमें बताते हैं कि भारत में सुपरमैन की कहानियाँ कई बार हिंदी में पेश की गई हैं। कई भारतीय प्रकाशनों ने ‘मैन ऑफ़ स्टील’ और बैटमैन के संकलित कॉमिक्स पेपरबैक प्रारूप में प्रस्तुत किए है और आज हम देखेंगे ऐसे ही कुछ प्रकाशनों को जो वक्त की चादर में सिमट कर रह गए है।

🕵️‍♂️ चंदामामा और डाल्टन कॉमिक्स का योगदान (Contribution of Chandamama and Dolton Comics)

Superman - Dolton Comics - Hindi
Superman – Dolton Comics – Hindi

चंदामामा पब्लिकेशन और उसकी सिस्टर पब्लिकेशन ‘डाल्टन कॉमिक्स‘ ने बैटमैन और सुपरमैन जैसे डीसी कॉमिक्स के किरदारों को हिंदी में प्रकाशित किया था। यह पहल कई पाठकों के लिए पहली बार थी जब उन्होंने सुपरमैन को देसी अंदाज़ में पढ़ा। डीसी कॉमिक्स में पूर्व प्रकाशित कॉमिकों का अनुवादित संस्करण डाल्टन कॉमिक्स ने भारतीय पाठकों को परोसा जो उन्हें अस्सी के दशक में काफी भाया।

पढ़े: Dolton Comics (डॉल्टन कॉमिक्स)

📘 स्टार कॉमिक्स (आई बी एच) और डायमंड कॉमिक्स का प्रयास (Star Comics (IBH) and Diamond Comics Effort)

Superman & Batman - Star Comics - IBH
Superman & Batman – Star Comics – IBH

इंडिया बुक हाउस की ‘स्टार कॉमिक्स‘ ने भी सुपरमैन की कुछ कॉमिक्स को हिंदी में पेश किया, वह भी डाल्टन कॉमिक्स के रस्ते पर चले एवं सुपरमैन के साथ-साथ बैटमैन के भी कॉमिक स्ट्रिप उन्होंने एक साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित किए। इसके बाद ‘डायमंड कॉमिक्स’ ने बड़े साइज और बड़े कवर में डीसी की सुपरमैन कॉमिक्स को हिंदी अनुवाद के साथ प्रकाशित किया, जो उस समय एक बड़ा आकर्षण बना, उन्हें डायमंड के लिए गोथम कॉमिक्स ने प्रिंट किया था। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टॉप के बुक स्टाल में आप इन्हें नब्बें के दशक में बहुतायत में देख सकते थे।

Superman Hindi Comics - Diamond Comics & Gotham Comics
Superman Hindi Comics – Diamond Comics & Gotham Comics

📚 गोथम कॉमिक्स की नयी शुरुआत (Gotham Comics New Beginning)

2000 के दशक में गोथम कॉमिक्स ने भी सुपरमैन की कहानियों को हिंदी पाठकों के लिए प्रकाशित किया। यह सिलसिला काफी कम समय तक चला, लेकिन अपने पीछे सुपरमैन की एक झलक जरूर छोड़ गया।

Superman - Gotham Comics - Hindi
Superman – Gotham Comics – Hindi

मॉडर्न क्लासिक्स – सुपरमैन (Modern Classics – Superman)

इसी कड़ी में मॉडर्न क्लासिक्स (Modern Classics) नामक एक और प्रकाशक ने भी 1980 के दशक में सुपरमैन की कहानियाँ हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रिंट और पब्लिश की थीं, जो कई पुराने पाठकों की यादों में अब भी बसी हैं। यह शायद अब कलेक्टर्स के पास ही उपलब्ध होगी, ‘सुपर रेयर’ की केटेगरी में!

Superman - bachpan ki sahas katha no 5 - Modern Classics - Hindi
Superman – Modern Classics – Hindi

🔍 कुछ और भूले-बिसरे संदर्भ

कुछ पाठकों को मनोज कॉमिक्स, राज कॉमिक्स या दुर्गा कॉमिक्स के एक विशेष अंक की भी याद होगी जिसमें सुपरमैन जैसे किरदार को भारतीय सुपरहीरो के साथ में चित्रित किया गया था। ये सभी फैन सर्विस के तौर पर किए गए प्रयास थे, जो कॉपीराइट की सीमाओं के बाहर रहते हुए हिंदी पाठकों को खुश करने के लिए बनाए गए थे। तब शायद हम सभी को इसका ज्ञान भी नहीं था कि यह पात्र डीसी कॉमिक्स के अंतर्गत प्रकाशित होता है।

Nagraj Aur Jadugar Shakoora - Superman - Raj Comics
Nagraj Aur Jadugar Shakoora – Superman – Raj Comics

📝 हमारा विशेष आर्टिकल पढ़ें:
हमने सुपरमैन के हिंदी कॉमिक इतिहास पर एक डिटेल्ड आर्टिकल पहले ही प्रकाशित किया है जिसमें सुपरमैन के विभिन्न हिंदी अवतारों और उनके प्रकाशन की यात्रा को विस्तार से बताया गया है।

पढ़े: भारतीय कॉमिक्स में “सुपरमैन” का ‘कैमियो’ (Superman’s Cameo Appearances In Indian Comics)

Superman

सुपरमैन एक लार्जर देन लाइफ़ किरदार है और हिंदी पाठकों पर उसका प्रभाव समय-समय पर देखने को मिला है। क्या आपने कभी हिंदी में सुपरमैन की कॉमिक पढ़ी है? क्या आपके पास और कोई पुरानी कॉमिक याद है जिसमें सुपरमैन दिखा हो? कृपया अपनी यादें और जानकारी हमें टिप्पणियों में साझा करें! अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो हमें जरूर फॉलो करें और ऐसे अनोखे कंटेंट के लिए जुड़े रहें। आभार – कॉमिक्स बाइट!!

इमेज क्रेडिट्स: इंटरनेट

पढ़े: करैक्टर बायो – सुपरमैन (Character Bio – Superman)

Set of 10 Comics Books by DC | Batman, Superman, Justice League, Titans, Green Lantern | Assorted Collection

Best DC Comics Books
Best DC Comic Books
Happy Diwali | The Little Box Of DC Comics | Batman | Superman | Wonder Woman | Comics Byte Unboxing

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!