शक्तिमान कॉमिक्स का भव्य कलेक्टर्स एडिशन – 90 के दशक का सुपरहीरो फिर लौट आया। (Shaktimaan Collector’s Edition Announced – India’s OG Superhero Returns in Style.)
![]()
शक्तिमान का यह स्पेशल कलेक्टर्स एडिशन आपके 90 के दशक की यादों को एक बार फिर से जीवित कर देगा! (This special collector’s edition of Shaktimaan will bring your 90s memories back to life once again!)

भारतीय सुपरहीरो की दुनिया में अगर किसी एक नाम ने पूरे एक दौर को परिभाषित किया है, तो वह है – “शक्तिमान” (Shaktimaan)। 90 के दशक में टेलीविजन/डीडी नेशनल पर जब यह किरदार पहली बार दिखाई दिया, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह चरित्र आने वाले दशकों तक भारतीय दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखेगा।
अब उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता लेकर आएं है “शक्तिमान – स्पेशल कलेक्टर्स एडिशन”। यह केवल एक कॉमिक्स सेट नहीं बल्कि उस दौर की यादों का संग्रह है जिसने पूरे भारत के बच्चों को सुपरहीरो बनने का सपना दिखाया था।
सबसे अच्छी बात यह है कि यह कोई प्री-ऑर्डर नहीं है। कॉमिक्स अब प्रिंट होकर तैयार हैं और जल्द ही देशभर के प्रमुख कॉमिक्स रिटेलर्स तक पहुंचने वाली हैं और इसे सभी प्रमुख कॉमिक्स विक्रेताओं के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।
90’s Kids के लिए शुद्ध नॉस्टेल्जिया (90s Nostalgia)
90 के दशक के बच्चों के लिए शक्तिमान केवल एक टीवी शो नहीं था। वह एक आदर्श था, एक प्रेरणा था। स्कूल से लौटकर बच्चे टीवी के सामने बैठ जाते थे और फिर शुरू होता था गंगाधर का वह सफर जो उसे शक्तिमान बनाता था।
कितने ही बच्चों ने छतों पर खड़े होकर उड़ने की कोशिश की, कितनों ने हाथ घुमाकर शक्तिमान की तरह पावर दिखाने की कोशिश की, और कितनों ने वह मशहूर संवाद दोहराया –
“Sorry Shaktimaan!”

इस सुपरहीरो को अमर बनाने में सबसे बड़ा योगदान रहा “मुकेश खन्ना” जी (Mukesh Khanna Sir) का, जिन्होंने इस किरदार को केवल निभाया ही नहीं बल्कि उसे एक नैतिक शक्ति और भारतीय मूल्यों का प्रतीक बना दिया। आज भी शक्तिमान भारतीय दर्शकों की भावनाओं को उसी तरह छूता है।
आर्टिस्ट धीरज वर्मा जी (Artist Dheeraj Verma Sir): इस कलेक्शन का एक और बड़ा आकर्षण है दिग्गज कॉमिक्स कलाकार धीरज जी की शानदार कला। उनके बनाए कवर और आर्टवर्क भारतीय कॉमिक्स इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस एडिशन के माध्यम से पाठकों को फिर से उस क्लासिक आर्टवर्क को देखने का अवसर मिलेगा जिसने शक्तिमान को कॉमिक्स के पन्नों में जीवंत बनाया था।

इस कलेक्शन में शामिल कॉमिक्स
इस सेट में शक्तिमान की शुरुआती और लोकप्रिय कहानियों का संग्रह है:
- शक्तिमान और काकोदर का कहर
- आ जाओ शक्तिमान
- अदृश्य मानव
- इनविज़िबल गैंग
- कष्टक
- कौन है शक्तिमान
ये कहानियाँ शक्तिमान के कॉमिक्स संसार की बुनियाद मानी जाती हैं और आज भी पाठकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। एडिशन की जानकारी:
पेपरबैक सेट (Paperback Set)
- मूल्य: ₹1200
- कुल 6 कॉमिक्स
स्पेशल कलेक्टर्स एडिशन (Special Collector’s Edition)
- मूल्य: ₹1499
- कुल पृष्ठ: 336
कलेक्टर एडिशन में अतिरिक्त सामग्री भी शामिल है:
- ओरिजिनल कवर्स
- स्टैंडी
- बुकमार्क
यह पहली बार है जब शक्तिमान को इस तरह का समर्पित कलेक्टर्स एडिशन दिया जा रहा है। बुक विक्रेताओं पर 10% की छूट भी उपलब्ध हैं।

आगे भी आ सकते हैं नए कलेक्शन: कॉमिक्स प्रेमियों के लिए यह तो केवल शुरुआत हो सकती है। शक्तिमान की और भी कई कहानियाँ मौजूद हैं जिन्हें भविष्य में दूसरे इंस्टॉलमेंट के रूप में कलेक्टर्स एडिशन में प्रकाशित किया जा सकता है।
क्यों खास है यह रिलीज़?
- पहली बार शक्तिमान को समर्पित कलेक्टर्स एडिशन
- शक्तिमान की क्लासिक कहानियों का नया प्रिंट
- दिग्गज कलाकार धीरज वर्मा की कला को फिर से देखने का मौका
- 90’s नॉस्टेल्जिया से भरा पैकेज
हालांकि शक्तिमान की फिल्म को लेकर अभी ज्यादा प्रगति नहीं दिख रही, लेकिन कॉमिक्स की दुनिया में यह सुपरहीरो एक बार फिर मजबूत वापसी कर रहा है।
पढें: शक्तिमान – फिल्म की घोषणा – सोनी पिक्चर्स (Shaktimaan – Movie Announcement – Sony Pictures)
कहाँ से खरीदें?
यह कॉमिक्स सेट जल्द ही सभी प्रमुख कॉमिक्स रिटेलर्स और ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा, जिनमें देव काॅमिक्स स्टोर भी शामिल है।

अगर आप 90 के दशक के उन पाठकों में से हैं जिन्होंने शक्तिमान के साथ अपना बचपन जिया है, तो यह कलेक्शन आपके लिए एक अनमोल यादगार बन सकता है। तो देर किस बात की – आज ही इसे बुक कर लीजिए और अपने बचपन की यादों को फिर से जी लीजिए।
कॉमिक्स और पॉप कल्चर की दुनिया की ताज़ा और रोचक खबरों के लिए जुड़े रहिए कॉमिक्स बाइट के साथ। आभार – कॉमिक्स बाइट!!
पढें: कॉमिक्स बाइट फैक्ट्स: शक्तिमान – हीरो फॉरएवर (Comics Byte Facts: Shaktimaan – Hero Forever)
Fully Filmy Indian Superhero – Shaktimaan Tribute Poster




