BooksNewsRamayan

रामायण कलरिंग एंड स्टोरी बुक : आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सांस्कृतिक उपहार (Ramayan Coloring & Story Book: Bringing Eternal Values to the Next Generation)

Loading

रामायण कलरिंग बुक – सिर्फ एक रंग भरने वाली किताब नहीं, बल्कि कॉमिक्स अड्डा द्वारा सभी समय के महानतम महाकाव्य की यात्रा है। (Ramayan – Not just a coloring book, a journey into the greatest epic of all time by Comics Adda.)

जय श्री महाकाल दोस्तों 🙏🏻
भारतीय संस्कृति का सबसे महान महाकाव्य ‘रामायण’ (Ramyan) केवल एक कथा नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की संहिता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की गाथा हमें धैर्य, कर्तव्य, प्रेम, भाईचारा और धर्म की शक्ति का बोध कराती है। यही कारण है कि रामायण हर पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक स्रोत रही है और रहेगी। आज के समय में जब बच्चों को संस्कारों से जोड़ना एक चुनौती बन गया है, तब कॉमिक्स अड्डा आपके लिए लेकर आया है एक विशेष “इलस्ट्रेटेड कलरिंग और स्टोरी बुक – रामायण”

Ramayan - Coloring and Story Book - Comics Adda - Pre-Order
Ramayan – Coloring and Story Book – Comics Adda – Pre-Order

📖 रामायण क्यों है महान महाकाव्य?

रामायण केवल युद्ध और विजय की कथा नहीं है, बल्कि यह मानव मूल्यों की शिक्षा देने वाला ग्रंथ है।

  • यह हमें बताती है कि माता-पिता की आज्ञा ही सर्वोपरि है।
  • श्रीराम और लक्ष्मण का भाईचारा त्याग और कर्तव्य की पराकाष्ठा है।
  • भरत और शत्रुघ्न जैसे भ्राता जिन्होंने भाई के लिए अपना राज्य एवं अपने प्राण त्यागने का भाव रखा।
  • हनुमान जी जैसे मित्र और भक्त, जो निष्ठा और भक्ति के आदर्श हैं।
  • माता सीता का आदर्श, जो स्त्री-धैर्य, शक्ति और समर्पण का प्रतीक है।

रामायण की यही विशेषताएँ इसे हर युग में प्रासंगिक और अमर बनाती हैं। वर्तमान दौर में इन सभी मूल्यों की हमारे समाज को बहुत आवश्यकता है, जर्जर होती मानवीय भावना को इस महाकाव्य के माध्यम से समझना बेहद सरल और उपयोगी है, जो जीवन के हर कठिन पड़ाव में मनुष्यों के काम आ सकता है। प्रभु श्री राम के कर्मठ और न्यायप्रिय स्वाभाव को आज हम सभी को अपनना चाहिए और क्षत्रिय धर्म का पालन करते हुए हर अधर्म के विरुद्ध प्रतिकार करना चाहिए।

Ramayan - Coloring and Story Book - Comics Adda
Ramayan – Coloring and Story Book – Comics Adda

🖌️ यह कलरिंग बुक क्यों है खास?

यह कोई सामान्य कलरिंग बुक नहीं है।

  • इसमें रामायण के मुख्य प्रसंग और पात्र चित्रों के रूप में दिए गए हैं।
  • बच्चे रंग भरते हुए सहज ही रामायण के संस्कार और आदर्श आत्मसात करेंगे।
  • यह पुस्तक बच्चों को धैर्य, प्रेम, कर्तव्य, भाईचारे और सत्य जैसे मूल्यों को सीखने का अवसर देगी।
  • माता-पिता और बच्चों के बीच यह पुस्तक मजबूत पारिवारिक बंधन का भी माध्यम बनेगी।

📚 विवरण

  • बड़े आकार में इलस्ट्रेटेड कलरिंग बुक
  • पृष्ठ – 60
  • मूल्य – ₹249/-
  • प्री-आर्डर मूल्य केवल – 199/-
  • अभी प्री-बुकिंग करें: ComicsAdda.com

रामायण हर युग में हमें धर्म और मर्यादा का संदेश देती है। यह केवल कहानी नहीं है, बल्कि जीवन जीने का आदर्श मार्ग है। बच्चों के लिए यह किताब/कलरिंग बुक आने वाली पीढ़ियों तक रामायण के रंग और संस्कार पहुँचाने का एक अद्भुत प्रयास है। आइए मिलकर अपने बच्चों को रामायण से जोड़ें और उन्हें एक उज्जवल, संस्कारित भविष्य दें। आभार – कॉमिक्स बाइट!!

जय श्री राम 🚩, जय हनुमान 💪, जय महाकाल 🙏

पढ़े: कॉमिक्सअड्डा की 5वीं वर्षगांठ पर धमाकेदार तोहफ़ा – विक्रम आदित्य 2 की प्री-बुकिंग शुरू! (Celebrate ComicsAdda’s 5th Anniversary With Pre-booking of Vikram Aditya 2!)

Hanuman Chalisa – The Divine Book | Comics Adda | Comics Byte Unboxing

श्री हनुमान चालीसा (सचित्र) | Shree Hanuman Chalisa (Sachitra)

Shree Hanuman Chalisa (Sachitra)
Shree Hanuman Chalisa (Sachitra)

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!