राज कॉमिक्स हॉरर कलेक्टर्स एडिशन: डर, रहस्य और रोमांच का ऐतिहासिक संकलन (Raj Comics Horror Collector’s Edition: A Legendary Compilation of Fear, Thrill & Suspense)
![]()
राज कॉमिक्स हॉरर कलेक्टर एडिशन – डर की दुनिया में वापसी। (Raj Comics Horror Collector’s Edition – Fear Returns)
राज कॉमिक्स का नाम आते ही सुपरहीरो के साथ-साथ उसका हॉरर और थ्रिलर इतिहास भी अपने आप याद आ जाता है। दशकों पहले जिन कहानियों ने पाठकों की नींद उड़ा दी थी, अब वही डर, रहस्य और सस्पेंस एक बार फिर लौट रहा है, मनोज गुप्ता द्वारा प्रस्तुत “Raj Comics Horror Collector’s Edition” के रूप में।
यह कोई साधारण रिलीज़ नहीं, बल्कि राज कॉमिक्स के हॉरर युग को समर्पित एक भव्य और संग्रहणीय संकलन है, जिसे चार अलग-अलग हॉरर सेट (Set 1 से Set 4) में जारी किया जा रहा है। हर सेट अपने आप में डरावनी कहानियों का खजाना है, जो पुराने पाठकों को नॉस्टैल्जिया देगा और नए पाठकों को राज कॉमिक्स के डार्क यूनिवर्स से परिचित कराएगा।
🕯️ हॉरर सेट 1: थ्रिल और सस्पेंस की शुरुआत

इस संयुक्त संस्करण में शामिल हैं क्लासिक डरावनी कहानियाँ जैसे –
एक रात के मेहमान, नरभक्षी, संगीत, खूनी जमीन, मौत का स्टेशन, हत्यारी गेंद, खूनी दर्रा, चमगादड़, पुआ और दलदल के नीचे।
🔸 कुल पृष्ठ: 296
🔸 मूल्य (MRP): ₹1099
🔸 अतिरिक्त सामग्री: बुकमार्क, ओरिजिनल कार्ड और फ्रिज मैगनेट
यह सेट राज कॉमिक्स के शुरुआती हॉरर प्रयोगों की याद दिलाता है, जहाँ कहानी ही सबसे बड़ा हथियार थी।
🩸 हॉरर सेट 2: अतीत, पुनर्जन्म और अंधकार

इस सेट में मौजूद कहानियाँ हैं –
पूर्वजन्म के हत्यारे, खून के छींटे, पिचाशा राजा, काल भैरव, चेहरा, चीखता कब्रिस्तान।
🔸 कुल पृष्ठ: 200
🔸 मूल्य (MRP): ₹799
🔸 अतिरिक्त सामग्री: बुकमार्क, ओरिजिनल कार्ड और एक पोस्टर
यह सेट रहस्य और मनोवैज्ञानिक डर को केंद्र में रखता है।
🕷️ हॉरर सेट 3: आतंक की पराकाष्ठा

इस वॉल्यूम में शामिल हैं –
आतंक, लाश के कैदी, डायन, भयानक, मौत का पंजा, खोपड़ी का निशान और आदमखोर रात।
🔸 कुल पृष्ठ: 232
🔸 मूल्य (MRP): ₹899
🔸 अतिरिक्त सामग्री: बुकमार्क, ओरिजिनल कार्ड और पोस्टर
यह सेट असली हॉरर प्रेमियों के लिए है, जहाँ हर कहानी सिहरन पैदा करती है।
⚰️ हॉरर सेट 4: मौत और बदले की कहानियाँ

इस अंतिम सेट में शामिल हैं –
खूनी आत्मा, खून की बारिश, अंधेरे में भूत, काली मौत, भयानक बदला, कटा हुआ हाथ और लटकती लाशें।
🔸 कुल पृष्ठ: 232
🔸 मूल्य (MRP): ₹899
🔸 अतिरिक्त सामग्री: बुकमार्क, ओरिजिनल कार्ड और पोस्टर
यह सेट राज कॉमिक्स के हॉरर इतिहास का गहरा और डरावना समापन है।
📦 उपलब्धता और प्री-ऑर्डर
ये सभी हॉरर कलेक्टर सेट्स बहुत जल्द सभी प्रमुख पुस्तक एवं कॉमिक्स विक्रेताओं के पास उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, आप इन्हें देव काॅमिक्स स्टोर से भी ऑर्डर कर सकते हैं। फिलहाल प्री-ऑर्डर चालू हैं और आप अपने पसंदीदा विक्रेता के माध्यम से इन्हें बुक कर सकते हैं।
राज कॉमिक्स का हॉरर हमेशा भारतीय कॉमिक्स इतिहास का एक अनमोल हिस्सा रहा है। इन चार हॉरर कलेक्टर वॉल्यूम्स के ज़रिए मनोज गुप्ता न केवल उन यादों को संजो रहे हैं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए उन्हें फिर से जीवित कर रहे हैं। अगर आप डर, सस्पेंस और कलेक्टिबल कॉमिक्स के शौकीन हैं, तो यह कलेक्शन आपकी शेल्फ पर जरूर होना चाहिए। आभार – काॅमिक्स बाइट!!
पढें: थ्रिल हॉरर सस्पेंस – पपुआ – राज कॉमिक्स (Thrill Horror Suspense – Papua – Raj Comics)

Raj comics by sanjay gupta | X Series | X Series Collection Set



