राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता का “बैक टू राज कॉमिक्स” कलेक्शन: अब कम मूल्य में पढ़िए नागराज, डोगा और ध्रुव की क्लासिक कहानियां। (Raj Comics By Sanjay Gupta “Back To Raj Comics” Collection: Classic Nagraj, Doga & Dhruva Stories at Affordable Prices)
![]()
नए और पुराने पाठकों के लिए राज कॉमिक्स का शानदार कदम। (A smart initiative for both new readers and longtime fans.)
भारतीय कॉमिक्स जगत में जब भी सुपरहीरोज़ की बात होती है, तब नागराज, डोगा और सुपर कमांडो ध्रुव जैसे नाम सबसे पहले याद आते हैं। समय के साथ इन किरदारों ने केवल पाठकों का मनोरंजन ही नहीं किया बल्कि एक पूरी पीढ़ी की यादों का हिस्सा बन गए। अब राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता ने अपने नए “Back To Raj Comics” कलेक्शन के जरिए उन्हीं सुनहरे दिनों को वापस लाने की कोशिश की है।

यह पहल राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता द्वारा शुरू की गई है और इसका उद्देश्य पाठकों तक ज्यादा कॉमिक्स को एक किफायती मूल्य पर पहुंचाना है। लंबे समय से कई पाठक क्लासिक कॉमिक्स की उपलब्धता और बढ़ती कीमतों की बात करते रहे हैं। ऐसे में यह लॉन्च पुराने और नए दोनों तरह के पाठकों के लिए एक अच्छी खबर बनकर आया है।
नागराज कलेक्शन सेट – क्लासिक शुरुआत
नागराज कलेक्शन सेट में शुरुआती और लोकप्रिय कहानियों को शामिल किया गया है। इसमें “नागराज”, “नागराज की कब्र”, “नागराज का बदला”, “खूनी खोज नागराज”, “नागराज का इंसाफ” और अन्य क्लासिक कॉमिक्स मौजूद हैं।

विवरण:
- पृष्ठ: 320
- कीमत: ₹500
- भाषा: हिंदी
- बाइंडिंग: सेंटरपिन
यह संग्रह उन पाठकों के लिए विशेष हो सकता है जो नागराज की शुरुआती यात्रा को दोबारा पढ़ना चाहते हैं या पहली बार इस दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। बच्चों को नागराज से मिलाने का सर्वोत्तम उपहार।
डोगा कलेक्शन सेट – अपराध के खिलाफ जंग
डोगा का अंदाज हमेशा बाकी सुपरहीरोज़ से अलग रहा है। उसकी दुनिया अंधेरी गलियों, अपराध और एक कठोर न्याय व्यवस्था से भरी हुई है। इस सेट में “ये है डोगा”, “मैं हूँ डोगा”, “कर्फ्यू”, “गैंडा”, “बुलडॉग” और कई यादगार कहानियां शामिल हैं।

विवरण:
- पृष्ठ: 320
- कीमत: ₹500
- भाषा: हिंदी
- बाइंडिंग: सेंटरपिन
जो पाठक डार्क और एक्शन आधारित कहानियां पसंद करते हैं, उनके लिए यह संग्रह खास हो सकता है। आज के युवाओं के लिए उपयुक्त जो राष्ट्र के प्रति देशभक्ति की भावना रखते हैं।
सुपर कमांडो ध्रुव कलेक्शन सेट – रोमांच और रहस्य
सुपर कमांडो ध्रुव की पहचान उसकी बुद्धिमत्ता, साहस और रोमांचक मिशनों से रही है। इस सेट में “वू-डू”, “मुझे मौत चाहिए”, “वीडियो विलेन”, “ब्लैककैट”, “दलदल” और कई अन्य चर्चित कहानियां शामिल की गई हैं।

विवरण:
- पृष्ठ: 480
- कीमत: ₹750
- भाषा: हिंदी
- बाइंडिंग: सेंटरपिन
ध्रुव की कहानियां हमेशा सुपरपावर से ज्यादा उसकी सोच और रणनीति पर आधारित रही हैं, जो उन्हें अलग बनाती हैं। सेट – 1 पहले ही पाठकों तक पहुँच चुका है जिसे लोकप्रियता भी प्राप्त हुई और काॅमिक काॅन जैसे इवेंट में इसे हाँथों-हाँथ लिया गया।
क्या यह पहल सफल हो सकती है?
आज कॉमिक्स इंडस्ट्री में नए पाठकों को जोड़ना आसान नहीं है। अलग-अलग मनोरंजन माध्यमों के बीच कॉमिक्स को अपनी जगह बनानी पड़ती है। ऐसे समय में कम कीमत पर ज्यादा सामग्री उपलब्ध कराना एक सकारात्मक कदम माना जा सकता है।
पुराने पाठकों के लिए यह एक नॉस्टैल्जिया ट्रिप जैसा अनुभव हो सकता है, जबकि नए पाठकों के लिए यह राज कॉमिक्स की दुनिया में प्रवेश करने का आसान रास्ता बन सकता है। गिफ्टिंग और पर्सनल लाइब्रेरी के एक बढ़िया कलेक्शन।
राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता के “Back To Raj Comics” कलेक्शन को देखकर यही लगता है कि कभी-कभी पुरानी यादों को वापस लाने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें नए रूप में पेश करना होता है। आभार – काॅमिक्स बाइट!!
Raj Comics | Doga Origin Digest 2 | Graphic Novel




