Comic BookComicsNewsRaj ComicsSuper Commando Dhruv

नियो श्रृंखला का नया अध्याय – “आउटरेज” – राज काॅमिक्स बाय संजय गुप्ता। (Neo Series New Chapter – “OUTRAGE” – Raj Comics By Sanjay Gupta)

Loading

The storm of “Outrage” has arrived!

भारतीय कॉमिक्स प्रेमियों के लिए अच्छी ख़बर! राज काॅमिक्स बाय संजय गुप्ता ने अपनी लोकप्रिय ‘Neo Series’ की तीसरी कॉमिक Outrage को पाठकों तक पहुँचा दिया है। इस बार कोई प्री-ऑर्डर प्रक्रिया नहीं रखी गई, बल्कि कॉमिक्स को सीधे प्रकाशित किया गया है, जो प्रशंसकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हुआ।

Outrage - Super Commando Dhruv - Raj Comics By Sanjay Gupta
Outrage – Super Commando Dhruv – Raj Comics By Sanjay Gupta

पहले दो भाग “Trap और Ground Zero” ने कहानी को कई अप्रत्याशित मोड़ों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुज़ारा। सुपर कमांडो ध्रुव (Super Commando Dhruv) और चंडिका (Chandika) का नया संघर्ष और नियो श्रृंखला की रहस्यमयी परतें पाठकों की जिज्ञासा लगातार बढ़ा रही हैं।

और अब तीसरा भाग ‘आउटरेज’ कहानी को और भी गहराई तक ले जाने वाला है।

आउटरेज में क्या मिलेगा?

  • इसे पढ़ने से पहले ट्रैप और ग्रांऊड जीरो अवश्य पढें।
  • कहानी सुपर कमांडो ध्रुव और चंडिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ दोनों अपनी-अपनी चुनौतियों से जूझ रहे हैं।
  • कहानी में चल रहा छिपा षड्यंत्र अब धीरे-धीरे सामने आने लगा है। कई अन्य सुपरहीरोज की इंट्री भी यहाँ देखने मिली है।
  • किरदार और ज्यादा परिपक्व और गंभीर दिखेंगे औल कहानी का टोन तेज़, रहस्यमयी और तीव्र होता चला जाएगा।

प्रोडक्ट डिटेल्स (Outrage Comics Details)

विशेषताजानकारी
पृष्ठ संख्या48 पेज
मूल्य₹450
डिस्काउंट के बाद कीमत₹405
कवर वेरिएंट2 अलग-अलग कवर
कवर कलाकारतदम ग्यादू और सुशांत पंडा

दोनों कवर अपने-अपने स्टाइल में बेहद आकर्षक हैं, जिससे यह कॉमिक कलेक्टर्स के लिए और भी खास बन जाती है।

Outrage - Super Commando Dhruv - Raj Comics By Sanjay Gupta
Outrage – Super Commando Dhruv – Raj Comics By Sanjay Gupta

उपलब्धता (Where to Buy?)

आप इस कॉमिक्स यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं:

✔️ Raj Comics by Sanjay Gupta के स्टॉल पर, सभी आगामी Comic Con और अन्य इवेंट्स में
✔️ अपने विश्वासपात्र कॉमिक/बुक विक्रेताओं से
✔️ Dev Comic Store पर ऑनलाइन ऑर्डर विकल्प उपलब्ध है

नियो सीरीज़ लगातार मजबूत आधार बना रही है, हालांकि ग्रांऊड जीरो ट्रैप के मुकाबले हल्की रही। अब तक आपको Trap, Ground Zero या Outrage में से कौन सा भाग सबसे ज्यादा पसंद आया? अपने विचार कमेंट में ज़रूर लिखें। आभार काॅमिक्स बाइट!!

पढ़े: कॉमिक्स समीक्षा: ट्रैप (राज काॅमिक्स बाय संजय गुप्ता) – (Comics Review – Trap – Raj Comics By Sanjay Gupta)

Raj Comics By Sanjay Gupta

Raj Comics | Combo-1 of Narak Nashak Nagraj Nag Granth Series New Comics | Aadi Parv | Naag Parv | Aaranyak Parv | Halahal Parv | Hindi | Paperback

Nag Granth Series - Narak Nashak Nagraj - Raj Comics By Sanjay Gupta
Nag Granth Series – Narak Nashak Nagraj – Raj Comics By Sanjay Gupta

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!