कॉमिक्स बाइट फैक्ट्स: नागराज और जेम्स बॉन्ड का खास कनेक्शन (The Surprising Connection Between Nagraj and James Bond)
![]()
क्या आप जानते हैं? 5 अक्टूबर नागराज के जन्मदिन और जेम्स दोनों से जुड़ा है। (Did you know? October 5 is connected with both Nagraj’s birthday and James Bond Day.)
क्या आप जानते हैं कि 5 अक्टूबर भारतीय कॉमिक्स के एक बेहद लोकप्रिय सुपरहीरो नागराज और दुनिया के सबसे मशहूर काल्पनिक जासूस जेम्स बॉन्ड से जुड़ी एक दिलचस्प तारीख है?
राज कॉमिक्स के अनुसार 5 अक्टूबर को नागराज का जन्मदिन मनाया जाता है। नागराज भारतीय कॉमिक्स के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक हैं और पिछले कई दशकों में उनके रोमांच ने अपराध की दुनिया से लेकर विज्ञान-कथा, फैंटेसी और अद्भुत शक्तियों वाली कहानियों तक का सफर तय किया है।

दूसरी ओर, 5 अक्टूबर को दुनिया भर में जेम्स बॉन्ड डे (James Bond Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन जेम्स बॉन्ड और उनके लंबे समय से चले आ रहे लोकप्रिय सांस्कृतिक प्रभाव को याद करने का अवसर है। यह तारीख खास तौर पर 5 अक्टूबर 1962 को रिलीज हुई पहली जेम्स बॉन्ड फिल्म डाॅक्टर नो (Dr. No) से भी जुड़ी है।
यानी एक तरफ भारत का नागराज, तो दूसरी तरफ दुनिया का मशहूर जासूस 007, दो अलग-अलग माध्यमों और बिल्कुल अलग तरह की कहानियों के नायक, लेकिन एक ही तारीख से जुड़ा एक मजेदार पॉप कल्चर संयोग।
दोनों किरदारों में एक और दिलचस्प समानता है। नागराज और जेम्स बॉन्ड दोनों ही ऐसे नायक हैं जो अपने-अपने संसार में असाधारण खतरों, खतरनाक विरोधियों और बड़े मिशनों का सामना करते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि बॉन्ड अपनी ट्रेनिंग, बुद्धिमत्ता और जासूसी कौशल पर निर्भर करते हैं, जबकि नागराज के पास अपनी अलौकिक शक्तियां भी हैं। देश-विदेश में जाकर खलनायकों को खत्म करने का तरीका भी लगभग एक जैसा ही है।
तो अगली बार जब 5 अक्टूबर आए, तो याद रखिए यह सिर्फ नागराज का जन्मदिन नहीं, बल्कि ‘जेम्स बॉन्ड डे’ भी है। एक तारीख, दो आइकॉन और पॉप कल्चर का एक शानदार संयोग। आभार – कॉमिक्स बाइट!!



