लोटपोट नवंबर अंक 2025 – बच्चों के लिए मज़ा, ज्ञान और अनोखी कहानियों का खज़ाना! (Lotpot November Issue 2025 – Fun, Knowledge & Festive Learning for Kids!)
![]()
लोटपोट का नवम्बर अंक। (Fun, facts & festivals, all in one Lotpot edition)

दीपावली के उत्साह के बाद लोटपोट का नवंबर विशेषांक बच्चों के लिए ज्ञान, मनोरंजन और नैतिक मूल्यों से भरपूर धमाकेदार सामग्री लेकर आया है। इस बार का संपादकीय “पॉकेट रोबोट मोबाइल” पर आधारित है एक ऐसा रोचक व सूचनाप्रद लेख जो बच्चों को तकनीक की उपयोगिता और सीमाओं, दोनों के बारे में सोचने पर मजबूर करता है।
इस अंक में पपीताराम और महा दावत नामक चित्रकथा बच्चों को खूब गुदगुदाती है, जबकि मज़ेदार पहेलियाँ और क्या आप जानते हैं जैसे सेक्शन उनकी बुद्धिमत्ता को नई दिशा देते हैं।

बेचारा चिड़िया नामक लघु कथा करुणा और सहानुभूति का संदेश देती है। इसके साथ-साथ “रोज़ की रोचक बातें” बच्चों को नयी जानकारी से रूबरू कराती हैं।
ज्ञानवर्धक सेक्शन
इस बार जानकारी से भरपूर कई दमदार लेख शामिल हैं:
- भारत के नोबेल पुरस्कार
- हमारे दिमाग की मेमोरी कैसे काम करती है?
ये दोनों लेख छात्रों के लिए बेहद उपयोगी और रुचिकर हैं।

मनोरंजन
चेलाराम – गलत सलाह और गलत दवा चित्रकथा हंसी के साथ एक महत्वपूर्ण संदेश भी देती है कि बिना सोचे-समझे सलाह मानना खतरनाक हो सकता है। बेवकूफ़ जिन्न की कहानी पढ़कर बच्चे ठहाके लगाए बिना नहीं रह पाएंगे। इसके साथ “सर्दी की आगुवाई” जैसी मौसमी कहानी इस अंक को और भी मजेदार बनाती है।
मोटू पतलू एडवेंचर (Motu Patlu Adventure)
इस बार मोटू-पतलू एक धमाकेदार चित्रकथा “सुपर बाथ” लेकर आए हैं, जो बच्चों को खूब हंसाएगी। भोला की भोली कहानी छोटे पाठकों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

पज्जल और एक्टिविटी जोन (Puzzles & Activity Zone)
- अंतर ढूँढो
- चीज़ें खोजो
ये दोनों पेज बच्चों को सक्रिय, सतर्क और कल्पनाशील बनाते हैं।
जंगल की कहानियाँ
वन के जानवरों पर आधारित कहानी बच्चों को प्रकृति और जीवों से प्रेम करना सिखाती है। चूहे और बिल्ली की दोस्ती का प्यारा संदेश मित्रता और अपनत्व को दर्शाता है।
अमेजिंग फैक्ट्स और वर्ल्ड वंडर्स (Amazing Facts & World Wonders)
इस बार के विशेष लेख वाकई अनोखे हैं:
- दुनिया का पहला होलोग्राम सर्कस
- हावड़ा ब्रिज की वास्तुकला
दोनों लेख बच्चों की जिज्ञासा को नई उड़ान देते हैं।

“लोकल से वोकल” पर लिखा लेख बच्चों को अपने स्थानीय बाजार, कारीगरों और भारतीय उत्पादों के महत्व से अवगत कराता है।
इस अंक में सकारात्मक खबरें, चार्ली चैपलिन की सीख, और मन को छूने वाला जीवन उत्सव जैसा लेख भी शामिल है।
“पधारो म्हारे देश” – राजस्थान पर आधारित लेख बच्चों को भारतीय संस्कृति, यात्रा और विरासत से जोड़ता है।
उपलब्धता
यह शानदार लोटपोट नवम्बर अंक अब सभी विक्रेताओं और देव काॅमिक्स स्टोर पर भी उपलब्ध है! बच्चों, माता-पिता और शिक्षकों सभी के लिए एक परफेक्ट मनोरंजन और ज्ञान पैकेज। आभार – काॅमिक्स बाइट!!



