Comic BookComicsMagazineMoviesNews

लोटपोट जुलाई संस्करण: शिनचैन स्पेशल, एआई वंडर्स, और बच्चों के लिए प्रेरणादायक कहानियां! (Lotpot July Edition: Shinchan Special, AI Wonders and Inspiring Tales for Kids!)

Loading

शिनचैन के मसालेदार कारनामों से लेकर मोटू-पतलू के संगीतमय उत्पात तक – लोटपोट का जुलाई अंक कॉमिक्स, क्विज़, कहानियों और ज्ञान से भरपूर एक आनंददायक रोलरकोस्टर है! (From Shinchan’s spicy adventures to Motu-Patlu’s musical mayhem – Lotpot’s July issue is a joyful rollercoaster full of comics, quizzes, stories & knowledge!)

Shin Chan Meets Lotpot
Shin Chan Meets Lotpot

शिनचैन के प्रशंसकों के किये अच्छी खबर! अगर आप भी बचपन से शिनचैन के शरारती लेकिन मासूम कारनामों के फैन रहे हैं, तो लोटपोट का जुलाई 2025 अंक आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं। इस बार का अंक पूरी तरह से “Shinchan Special” है और यह तब और भी खास बन जाता है जब हमें ये पता चलता है कि बहुत जल्द भारत में “Shinchan: The Spicy Kasukabe Dancers in India” रिलीज़ होने जा रही है! इसके समर्थन में खुद लोटपोट ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, इसका प्रमाण है एडिटोरियल सेक्शन, जिसमें शिनचैन और उसके कार्टून जगत को समर्थन देते हुए शानदार विचार साझा किए गए हैं। आगामी अंकों से सभी पाठक शिनचैन के कॉमिक स्ट्रिप लोटपोट में रेगुरर्ली पढ़ पाएंगे, कौन-कौन यहाँ शिनचैन का प्रशंसक है?

Japan To India - Shin Chan & Lotpot Join's Hand
Japan To India – Shin Chan & Lotpot Comics Join’s Hand

पढ़े: बाल पत्रिका – लोटपोट (Children’s Magazine – Lotpot)

इस बार के अंक की एक और खास बात है, जो पाठकों को शिनचैन के एक अलग अंदाज से रूबरू कराती है। शिनचैन की कॉमिक स्ट्रिप जो ब्लैक एंड वाइट में इसी अंक का हिस्सा है और लोटपोट की पोस्ट से प्रतीत होता है कि इसे आगे भी कंटिन्यू किया जाएगा। शिनचैन टीवी से होता हुआ अब कॉमिक्स में भी आपका मनोरंजन करेगा।

Lotpot July 2025 Edition - Shin Chan Special
Lotpot July 2025 Edition – Shin Chan Special

कॉमिक्स और कहानियों का जबरदस्त कॉम्बो भी जुलाई अंक में पढ़ने को मिलेगा और इसमें सिर्फ शिनचैन ही नहीं, बल्कि कई मजेदार और शिक्षाप्रद कहानियाँ भी शामिल हैं। “हाथी और चींटी” की बाल कहानी, “मिनी की समझदारी” जिसमें एक समझदार बच्ची चोर को पकड़ती है, और “सपनों की उड़ान” जैसी प्रेरणादायक कहानियाँ बच्चों को मनोरंजन के साथ सीख भी देती हैं।

Lotpot July 2025 Edition - Shin Chan Special Editorial
Lotpot July 2025 Edition – Shin Chan Special Editorial

मोटू-पतलू और म्यूजिक धमाल नामक चित्रकथा में हमेशा की तरह मजेदार ट्विस्ट है। वहीं AI से जुड़ी कहानी “चैट विद फ़िश” बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रोचक दुनिया से जोड़ती है।”क्या आप जानते है?” और “अजब गजब” जैसे सेक्शन में करोड़ों रुपये के गुलाब, ज़ेब्रा के अद्भुत तथ्य और जापान क्यों है सबसे स्वच्छ देश जैसे टॉपिकों पर तथ्यात्मक लेख दिए गए हैं जो बच्चों की सामान्य ज्ञान को मज़बूत करते हैं। साथ ही रोचक जानकारी और पॉजिटिव ख़बरें सभी का ज्ञानवर्धन करती है।

Lotpot and Shin Chan ties hand for Comic Strips
Lotpot and Shin Chan Comic Strips

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित गहन लेख जो महिला सैनिकों की वीरता की झलक देता है, जो बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाता है। इस अंक में जुलाई में कहां घूमा जाए, इस पर आधारित एक विशेष सेक्शन है जो पूरे परिवार के लिए ट्रैवल इंस्पिरेशन बन सकता है। साथ ही, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा किए गए सड़क एवं परिवहन सुधारों पर आधारित समीक्षा भी शामिल की गई है।

बच्चों की दिमागी कसरत के लिए मजेदार क्विज़ और पहेलियाँ इस अंक को और भी खास बनाती हैं। ये न सिर्फ मनोरंजन देती हैं, बल्कि विश्लेषण शक्ति को भी बढ़ावा देती हैं।

क्यों यह अंक है विशेष?

  • शिनचैन के नए मूवी की भारत में एंट्री से पहले लोटपोट का उससे टाई-इन।
  • AI और टेक्नोलॉजी को बच्चों की भाषा में समझाने की कोशिश।
  • नैतिक शिक्षाएँ, देशभक्ति और जनरल नॉलेज से भरपूर।
  • मोटू-पतलू की धुन और शिनचैन की शरारतों से लबरेज चित्रकथाएं।
Shin Chan and The Spicy Kasukabe Dancers In India
Shin Chan and The Spicy Kasukabe Dancers In India

Price & Format Information

📚 Total Pages: 44
💰 Price: 50/-
📦 Available in: पेपरबेक + डिजिटल फॉर्मेट

Shin Chan at Mumbai
Shin Chan at Mumbai: Lotpot

तो इंतज़ार किस बात का? यह “Shinchan Special July Edition” आपका मन मोह लेगा, एक बार जरूर पढ़िए और अपने बचपन को फिर से जी लीजिए! इस अंक आज ही अपने हॉकर, पुस्तक विक्रेता या फिर सीधे लोटपोट से खरीदें। पाठक इसे बिलकुल मुफ्त मे लोटपोट के वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते है और इसकी पेपरबैक कॉपी सीधे लोटपोट के सोशल मीडिया हैंडल पर संपर्क करके मंगवाए जा सकते है। अमेजन पर भी लोटपोट 2.0 के कई पूर्व प्रकाशित अंक उपलब्ध है। आप मोबाइल नंबर: 9711684082 पर सीधे कनेक्ट करके भी इसे आर्डर कर सकते है। आभार – कॉमिक्स बाइट!!

Shinchan Movie 2025
Shinchan Movie 2025

पढ़े: मोटू पतलू और हंसी के गुब्बारे: 14 धमाकेदार कहानियों के साथ लौटी लोटपोट की नई पेशकश! (Motu Patlu Aur Hansi Ke Gubbare: Lotpot’s new offering returns with 14 explosive stories!)

Bade Miyan Chote Miyan And Motu Patlu | LotPot | Special Edition | Comics Byte Unboxing And Reviews

Lotpot Kids Hindi Book January 2025

Lotpot Kids Hindi Book January 2025
Lotpot Kids Hindi Book January 2025

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!