लोटपोट – जुलाई 2024 अंक (Lotpot – July 2024 Issue)
लोटपोट – बच्चों की हिंदी मासिक पत्रिका का नवीनतम अंक। (Lotpot – Latest July Issue Of Children’s Hindi Magazine.)
लोटपोट (LotPot) का जुलाई अंक अब खरीदने एवं पढ़ने के लिए उपलब्ध हो चुका है। पाठक या तो इसे बिलकुल मुफ्त मे लोटपोट के वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते है और इसकी पेपरबैक कॉपी सीधे लोटपोट के सोशल मीडिया हैंडल पर संपर्क करके मंगवाए जा सकते है। अमेजन पर भी लोटपोट 2.0 के कई पूर्व प्रकाशित अंक उपलब्ध है।

इस अंक मे मोटू-पतलू और समोसा वीर, चेलाराम, पपीताराम और मिन्नी की चित्रकथाएं प्रकाशित हुई है। “मोटू-पतलू और समोसा वीर” में पढिए कैसे मोटू अमेरिका देश के ‘फ़ूड मेनू’ में समोसा को शामिल करने के बाद भारी खुश है और अमेरिका उसे ‘समोसा वीर’ के उपाधि से नामित करता है, लेकिन क्या समोसा वीर अमेरिका जा पाएगा? इस अंक में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आलेख, पर्यावरण में पेड़-पौधों का महत्व पर लेख, वासुदेव श्री कृष्ण पर पौराणिक कथा और ढेर सारी पॉजिटिव खबरें भी प्रकाशित हुई है। इसके साथ ही श्री जगन्नाथपुरी में आयोजित रथ यात्रा एवं जुलाई माह का इतिहास भी जोड़ा गया है।
पढ़ें: बाल पत्रिका – लोटपोट (Children’s Magazine – Lotpot)
मोटू-पतलू और समोसा वीर कॉमिक – लोटपोट (Motu-Patlu and Samosa Veer Comic – Lotpot)





इस अंक का मूल्य है 50/- रूपये और इसकी पृष्ठ संख्या है 44। आज ही लोटपोट 2.0 से जुड़े और अपने परिवार एवं बच्चों का स्वस्थ मनोरंजन से परिचय करवाएं। आभार – कॉमिक्स बाइट!!
Read Here (LotPot) : लोटपोट

Amazon Purchase Link: Bade Miya Chote Miyan – Lotpot Kids Hindi Magazine April 2024
