Comic BookComicsMagazineNews

लोटपोट फरवरी अंक 2026: पर्यावरण विशेषांक में ज्ञान, हास्य और प्रेरणा का अनोखा संगम (Lotpot February 2026 Issue: An Inspiring Environment Special Filled with Fun & Knowledge)

Loading

लोटपोट फरवरी अंक: पर्यावरण जागरूकता का खास संदेश। (Lotpot February Issue: A Green Message for Young Readers.)

बचपन की यादों से जुड़ी लोकप्रिय बाल पत्रिका लोटपोट (Lotpot) का फरवरी 2026 अंक इस बार एक बेहद खास विषय को समर्पित है और वो है ‘पर्यावरण संरक्षण’। यह अंक केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जागरूकता और ज्ञान का एक सशक्त माध्यम बनकर सामने आया है।

Lotpot February 2026 Issue
Lotpot February 2026 Issue

शुरुआत एक प्रभावशाली संपादकीय से होती है, जिसमें प्रकृति को बचाने, प्रदूषण कम करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पृथ्वी छोड़ने का संदेश सरल और प्रेरक शब्दों में दिया गया है।

Lotpot February 2026 Issue Editorial
Lotpot February 2026 Issue – Editorial

अंक की पहली चित्रकथा “नटखट नीटू और ज़हरीली धुंध” सीधे-सीधे पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर केंद्रित है। कहानी के माध्यम से बच्चों को यह समझाने का प्रयास किया गया है कि धुआँ, फैक्ट्रियों का प्रदूषण और लापरवाही किस तरह हमारे आसपास की हवा को जहरीला बना रहे हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि यदि हम छोटी-छोटी सावधानियाँ अपनाएँ, तो बड़ी समस्याओं का समाधान संभव है।

Lotpot February 2026 Issue
Lotpot February 2026 Issue

इसके बाद प्रस्तुत लघुकथा ‘महाराणा प्रताप की सिल्वर ट्रॉफी’ की खोज पर आधारित है, जो इतिहास और रोमांच का सुंदर मेल है। यह कथा बच्चों में जिज्ञासा जगाती है और उन्हें अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ती है। इसी क्रम में विभिन्न देशों के अद्भुत सूर्योदय और सूर्यास्त से जुड़े रोचक तथ्य दिए गए हैं। एक रहस्यमयी झील का वर्णन भी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि उसकी कुछ बूंदें ही प्यास बुझा देती हैं, ऐसे तथ्य बच्चों की कल्पनाशक्ति को पंख देते हैं।

फरवरी अंक में विज्ञान और तकनीक को भी रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है। 6G तकनीक पर सरल भाषा में जानकारी दी गई है, जिससे बच्चे भविष्य की दुनिया के बारे में समझ विकसित कर सकें। मानव शरीर की प्राकृतिक घड़ी और वायुमंडलीय नदियों जैसे विषयों पर भी प्रभावी लेख शामिल हैं, जो ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ सहज भी हैं।

मनोरंजन की बात करें तो पापीताराम और शैतान चेलाराम की चित्रकथाएँ पाठकों को गुदगुदाने में सफल रहती हैं। वहीं मोटू-पतलू की “पैसा डबल स्कीम” कॉमिक्स पढ़ते समय आपको फिल्म हेरा-फेरी के अक्षय कुमार की याद आ सकती है। हास्य, भ्रम और मजेदार घटनाओं से भरपूर यह प्रस्तुति बच्चों को खूब आनंद देती है।

अंक का एक अत्यंत सराहनीय लेख “पेड़ लगाओ, भविष्य बचाओ” है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस संदेश देता है। इसमें वृक्षारोपण के महत्व और प्रकृति संतुलन की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। कांगो के जंगलों पर दी गई जानकारी भी वैश्विक पर्यावरण की समझ को व्यापक बनाती है। इसके अलावा “महाशिवरात्रि क्यों मनाते हैं?” पर जानकारीपूर्ण लेख, “गोवा में छुट्टियाँ कैसे बिताएँ?”, “हवाई जहाज़ सफेद क्यों होता है?” जैसे प्रश्नों के उत्तर, फरवरी माह का इतिहास, सकारात्मक खबरें और मजेदार पहेलियाँ! ये सभी इस अंक को संतुलित और संग्रहणीय बनाते हैं।

Motu Ptalu Animated Series
Motu-Patlu Cartoon

कुल मिलाकर, लोटपोट का यह फरवरी विशेषांक पर्यावरण के प्रति समर्पित एक जागरूक प्रयास है, जिसमें हास्य, इतिहास, विज्ञान और प्रेरणा का संतुलित मिश्रण देखने को मिलता है। यह अंक बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी उपयोगी है, क्योंकि यह मनोरंजन के साथ-साथ सीखने का अवसर प्रदान करता है। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढ़े: मोटू पतलू और हंसी के गुब्बारे: 14 धमाकेदार कहानियों के साथ लौटी लोटपोट की नई पेशकश! (Motu Patlu Aur Hansi Ke Gubbare: Lotpot’s new offering returns with 14 explosive stories!)

Lotpot Kids Hindi Book January 2025

Bade Miyan Chote Miyan And Motu Patlu | LotPot | Special Edition | Comics Byte Unboxing And Reviews

Lotpot Kids Hindi Book January 2025

Lotpot Kids Hindi Book January 2025
Lotpot Kids Hindi Book January 2025

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!