लोटपोट अप्रैल 2025: गर्मी की छुट्टियों में ज्ञान, मनोरंजन और प्रेरणा का शानदार संगम! (Lotpot April 2025: A Perfect Mix of Fun, Knowledge & Inspiration for Summer Holidays!)
अप्रैल फूल से लेकर अंतरिक्ष तक की यात्रा – पढ़ें लोटपोट अप्रैल अंक! (From April Fools Day to outer space – explore it all in Lotpot April 2025!)
लोटपोट अप्रैल 2025 का ताज़ा अंक आ चुका है, और यह बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियों का एक शानदार तोहफा है। 44 पृष्ठों में समाहित इस अंक का मूल्य है 50/- रूपये, जो ज्ञान, मनोरंजन और प्रेरणा का अद्भुत मेल प्रस्तुत करता है।

कॉमिक्स और कहानियाँ:
इस बार की मुख्य चिट्ठाकथाओं में मोटू पतलू और द ग्रेट हंगर कॉम्पिटिशन शामिल है, जिसमें पेटपूजा की होड़ और मस्ती का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है। वहीं मिन्नी और उसकी समर वेकेशन में छुट्टियों की मस्ती और परिवार के साथ बिताए गए पलों को खूबसूरती से दर्शाया गया है। बच्चों की जिज्ञासा और टेक्नोलॉजी की तरफ बढ़ते आकर्षण को पिंटू और उसका स्मार्ट टीवी में रोचक अंदाज़ में दिखाया गया है।

जादुई पेंसिल और नटखट बच्चे की कहानी में कल्पना की उड़ान और शरारतों का मनोरंजक संगम देखने को मिलता है, जबकि आलसी गधा एक ऐसी शिक्षाप्रद कथा है जो बच्चों को मेहनत का महत्व समझाती है। मोंटू उल्लू की जासूसी में रोमांच और हँसी का तड़का है, तो वहीं गेम्स और असलियत एक सामयिक मुद्दे को छूती है जो बच्चों को रियल और वर्चुअल दुनिया के फर्क को समझाती है। फेसबुक दोस्त नामक कहानी में सोशल मीडिया की सच्चाइयों को बच्चों की नज़रों से दिखाया गया है।
ज्ञानवर्धक विशेषताएँ:
जहाँ मनोरंजन का भरपूर ख्याल रखा गया है, वहीं इस अंक में ज्ञानवर्धक विषयों को भी बड़ी खूबसूरती से शामिल किया गया है। बच्चों के लिए पॉज़िटिव न्यूज़ का एक विशेष सेक्शन है, जिसमें दुनियाभर की प्रेरणादायक खबरें संकलित की गई हैं। इसके साथ ही कंप्यूटर के अविष्कार और उसके विकास पर एक शानदार लेख प्रकाशित किया गया है, जो तकनीकी इतिहास को सरल भाषा में बच्चों तक पहुँचाता है। विज्ञान की दुनिया में विज्ञान से जुड़ी मज़ेदार और हैरान कर देने वाली जानकारियाँ भी दी गई हैं।

अप्रैल के महीने की शुरुआत में आने वाले अप्रैल फूल डे की परंपरा और उसकी उत्पत्ति पर भी एक जानकारीपूर्ण लेख प्रकाशित हुआ है। इस अंक की सबसे खास बात है ‘स्टार ऑफ द फॉरेस्ट – वन्तारा’ की प्रेरणात्मक कहानी, जिसमें जंगल के जरुरत को दिखाया गया है। साथ ही “अप्रैल में कहां घूमें जाएँ” नामक लेख में बच्चों और परिवारों के लिए ट्रैवल टिप्स दिए गए हैं, जिससे छुट्टियों की प्लानिंग और भी आसान हो जाती है। इस बार भारत की ट्रेनों और मेट्रो विकास की कहानी के ज़रिए बच्चों को बताया गया है कि कैसे हमारा देश यातायात के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
प्रेरणादायक लेख:
वहीं, कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के संघर्ष और सफलता की कहानियाँ इस अंक को और भी प्रेरणादायक बनाती हैं। ये कहानियाँ न सिर्फ लड़कियों के लिए, बल्कि सभी बच्चों के लिए एक सकारात्मक सोच और साहस की मिसाल हैं। साथ ही छत्रपति संभाजी महाराज पर एक प्रेरक लेख भी शामिल किया गया है, जो बच्चों को भारतीय इतिहास और वीरता की समझ देता है।

संपादकीय विशेष:
इस अंक के संपादकीय में एक विचारणीय लेख प्रकाशित हुआ है, जिसमें पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। यह लेख न सिर्फ बच्चों को जागरूक बनाता है, बल्कि अभिभावकों को भी सोचने पर मजबूर करता है कि बच्चों के स्वास्थ्य के लिए क्या सही है और क्या नहीं।

संक्षेप में कहा जाए तो लोटपोट अप्रैल 2025 का यह अंक हर मायने में एक परिपूर्ण बाल पत्रिका है जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ बच्चों के बौद्धिक और नैतिक विकास का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इस अंक आज ही अपने हॉकर, पुस्तक विक्रेता या फिर सीधे लोटपोट से खरीदें। पाठक इसे बिलकुल मुफ्त मे लोटपोट के वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते है और इसकी पेपरबैक कॉपी सीधे लोटपोट के सोशल मीडिया हैंडल पर संपर्क करके मंगवाए जा सकते है। अमेजन पर भी लोटपोट 2.0 के कई पूर्व प्रकाशित अंक उपलब्ध है। आप मोबाइल नंबर: 9711684082 पर सीधे कनेक्ट करके भी इसे आर्डर कर सकते है। यह गर्मियों की छुट्टियों के लिए एक आदर्श साथी साबित हो सकता है, जिसे हर बच्चा ज़रूर पढ़ना चाहेगा और क्या आपने यह अंक पढ़ा? नीचे कमेंट कर के हमें बताइए कि आपको सबसे ज़्यादा क्या पसंद आया! आभार – कॉमिक्स बाइट!!
पढ़ें: बाल पत्रिका – लोटपोट (Children’s Magazine – Lotpot)
Lotpot Kids Hindi Book January 2025
