ग्लोबल मंच पर ‘इंडियन कॉमिक्स’ की नई गूंज: CEF सीजन 4 में ICA और भारतीय IP का ऐतिहासिक क्षण (Comics Association Shines at CEF Season 4: A New Era for Indian IP)
![]()
Comics Byte | Press Release | New Delhi
एक वक्त था जब भारतीय कॉमिक्स का दायरा सिर्फ रेलवे स्टेशन के बुकस्टॉल्स, लाइब्रेरीज़ और गर्मियों की छुट्टियों तक सीमित माना जाता था। लेकिन आज, यह माध्यम एक विशाल ‘क्रिएटिव इकॉनमी’ (Creative Economy) का केंद्र बन चुका है और भारतीय कॉमिक्स की दुनिया अब वैश्विक पटल पर अपनी धाक जमाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

क्रिएटिव इकॉनमी फोरम’ (CEF) सीजन 4 का यह प्रतिष्ठित मंच भारतीय कॉमिक्स उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ है। इस आयोजन में ‘इंडियन कॉमिक्स एसोसिएशन’ (ICA) को मिला सम्मान और मंच पर हुई गहन चर्चाएँ यह स्पष्ट करती हैं कि हमारी देसी कहानियों में अब वैश्विक स्तर पर छा जाने की पूरी क्षमता है। संजय गुप्ता, वासु गुप्ता, अजितेश शर्मा और अनादि अभिलाष जैसे दिग्गजों की उपलब्धियों ने यह साबित कर दिया है कि इंडियन कॉमिक्स (Indian comics) अब केवल हमारी सुनहरी यादों का हिस्सा नहीं है बल्कि यह एक सशक्त ‘इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी’ (Indian IP) बन चुकी है, जो नए दौर की क्रिएटिव इकॉनमी का नेतृत्व करते हुए दुनिया भर के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित जरूर करेगा।
एक नई सांस्कृतिक ब्रांड के रूप में कॉमिक्स को मान्यता: क्रिएटिव ग्लोबल वॉइस ऑफ इंडिया (CGVI) अवार्ड्स

इस इवेंट का सबसे गौरवशाली क्षण ‘क्रिएटिव ग्लोबल वॉइस ऑफ इंडिया’ (CGVI) अवार्ड्स रहा, जिसने कॉमिक्स इंडस्ट्री के उन दूरदर्शियों को सम्मानित किया जो सालों से इस इकोसिस्टम को सींच रहे हैं।
- अजितेश शर्मा: इंडियन कॉमिक्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट और ‘सिनेमिक्स’ के संस्थापक को ‘इमर्जिंग कल्चरल ब्रांड’ का अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड यह साबित करता है कि कॉमिक्स सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति को आगे ले जाने वाला एक ब्रांड है।

- अनादि अभिलाष: इंडियन कॉमिक्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी और ‘चित्रगाथा’ काॅमिक्स के संस्थापक को ‘इमर्जिंग क्रिएटिव एंटरप्रेन्योर’ के रूप में मान्यता मिली, जो इस क्षेत्र में नए व्यापारिक और रचनात्मक अवसरों के पनपने का सबूत है।

पैनल डिस्कशन: पन्नों से निकलकर दुनिया भर की स्क्रीन्स तक
आयोजन की असली गहराई उस पैनल डिस्कशन में छिपी थी, जिसका विषय था “Building and Selling Creative Indian IP to the World”। यह पैनल अपने आप में एक मास्टरक्लास था, जहाँ कॉमिक्स, सिनेमा और ग्लोबल स्ट्रीमिंग के दिग्गजों ने एक साथ मंच साझा किया।
पैनल में शामिल हुए:
- संजय गुप्ता: ‘राज कॉमिक्स’ के कर्ताधर्ता (IP Creator, Writer, Editor & Publisher)। एक ऐसे व्यक्ति जिन्होंने दशकों तक भारतीय सुपरहीरोज को गढ़ा है, उनका इस मंच पर होना यह दर्शाता है कि इंडियन कॉमिक्स के किरदार अब ग्लोबल फ्रैंचाइज़ी बनने की क्षमता रखते हैं।
- जितेंद्र मिश्रा: नेशनल अवार्ड विनर फिल्ममेकर और ‘सिनेमा4गुड’ के फाउंडर।
- सिद्धार्थ जैन: ‘द स्टोरी इंक’ के फाउंडर और नेटफ्लिक्स की क्रिटिकली अक्लेम्ड सीरीज ‘ट्रायल बाय फायर’ के प्रोड्यूसर।

एनडीटीवी (NDTV) की सीनियर सब-एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) देवयानी सिंह मदाइक द्वारा की गई इस चर्चा का सार यही था कि हमारे पास बेहतरीन कहानियों और किरदारों की विरासत है। अब समय आ गया है कि हम उन ‘कहानियों की दुनिया’ को इस तरह से डिज़ाइन करें कि वे हॉलीवुड या किसी भी ग्लोबल कंटेंट से आंख मिला सकें। कॉमिक्स से लेकर वेब सीरीज और फिल्मों तक, भारतीय ‘आईपी’ का सफर अब शुरू हो चुका है।
इंडस्ट्री को एकजुट करने का प्रयास
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में ‘इंडियन कॉमिक्स एसोसिएशन’ के वाइस-प्रेसिडेंट श्री वासु गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इवेंट के दौरान ‘CEF’ की फाउंडर सुप्रिया सूरी का मंच से विशेष आभार भी व्यक्त किया गया। सुप्रिया सूरी ने एक ऐसा प्लेटफार्म तैयार किया है, जो कॉमिक्स क्रिएटर्स, फिल्म मेकर्स और इन्वेस्टर्स को एक ही टेबल पर लाता है जो किसी भी ‘क्रिएटिव इकॉनमी’ के फलने-फूलने के लिए सबसे जरूरी कदम है।

संपादकीय निष्कर्ष
काफी समय से इंडियन कॉमिक्स (Indian comics) को वह सम्मान नहीं मिल रहा था जिसकी वह हकदार थी। CEF सीजन 4 और CGVI अवार्ड्स ने उस खालीपन को भरा है। राज कॉमिक्स जैसी स्थापित पब्लिकेशन और ICA जैसी संस्थाओं का एक साथ आकर इस तरह के नेशनल फोरम पर अपनी बात रखना एक बहुत बड़ा माइलस्टोन है।
पैनल में कही गई एक लाइन सबसे ज्यादा असरदार रही —“Indian stories have the imagination. Now, let’s build the worlds that take them global.”
अब यह जिम्मेदारी सिर्फ क्रिएटर्स की नहीं, बल्कि हम पाठकों और प्रशंसकों की भी है कि हम अपनी देसी कहानियों का समर्थन करें, ताकि हमारा अपना कॉमिक्स यूनिवर्स दुनिया भर में छा जाए। – काॅमिक्स बाइट!!
Atiksh Entertainment – Chandrakanta – Babu Devakinandan khatri – Cinemics – Comics Book Hindi




