Comic BookComicsNews

फ्लाई ड्रीम्स कॉमिक्स – ‘भृगु आगमन’ समेत नए और पुराने कॉमिक्स अब अंग्रेजी में उपलब्ध। (Fly Dreams Comics – ‘Bhrigu Aagaman’ and Other Previous Editions Are Now Available In English.)

Loading

‘भृगु आगमन’ का अद्भुत कला-संसार अब पाठकों के बीच, साथ ही पुराने अंक अब अंग्रेजी में उपलब्ध। (‘Bhrigu Aagaman’, A Stunning Artistic Marvel by Mrinal Roy and Other Comics Now Available in Both Hindi and English)

फ्लाई ड्रीम्स पब्लिकेशन इस समय कॉमिक प्रेमियों के लिए लगातार शानदार काॅमिक्स लेकर आ रहा है। नई कॉमिक्स के साथ-साथ पिछली आठ लोकप्रिय कॉमिक्स के अंग्रेजी संस्करण अब आधिकारिक रूप से उपलब्ध हो चुके हैं। सभी कॉमिक्स की प्रिंटिंग एवं बाइंडिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब ये पुस्तक विक्रेताओं तथा पाठकों के लिए तैयार हैं।

Bhrigu Aagman - Flydreams Comics - Mrinal Roy
Bhrigu Aagman – Flydreams Comics – Mrinal Roy

पाठक अपनी पसंदीदा कॉमिक्स को नज़दीकी कॉमिक्स सेलर्स से खरीद सकते हैं या सीधे पब्लिकेशन से संपर्क कर सकते हैं। ऑर्डर हेतु व्हाट्सऐप नंबर: 9660035345 पर संदेश भेज कर भी इन्हें बुक किया जा सकता है।

भृगु आगमन – मृणाल रॉय की उत्कृष्ट कलाकृति

इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र है ‘भृगु आगमन’, जिसे कला जगत में विशिष्ट पहचान रखने वाले आर्टिस्ट मृणाल रॉय ने शानदार चित्रांकन से सजाया है।

  • मूल्य: ₹299
  • पृष्ठ: 48
  • भाषा: हिंदी एवं अंग्रेजी

मृणाल जी लगातार भारतीय ग्रंथों और पौराणिक कथाओं से प्रेरित कला को नए रूप में प्रस्तुत करते हैं। उनका अनुभव और कलात्मक सौंदर्य इस नई कॉमिक्स में भी स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने पूर्व में कई पुस्तकों और कॉमिक्स पर कार्य किया है, जो अमेज़न पर भी उपलब्ध हैं।

अन्य लोकप्रिय शीर्षक अब अंग्रेजी में भी जारी

फ्लाई ड्रीम्स की कई चर्चित कॉमिक्स अब अंग्रेजी संस्करण में प्रकाशित की जा चुकी हैं:

Flydreams Comics - English Comics
Flydreams Comics – English Comics
  • बाली
  • लावा
  • किंचुलका
  • गोल्डन फाइव
  • तांडव (लावा श्रृंखला)
  • रामायण – नल-नील और जटायु

ये शीर्षक अब कॉमिक्स सेलर्स के पास उपलब्ध हैं और हिंदी में पहले ही प्रकाशित हो चुके हैं।

आने वाली कॉमिक्स – कला, संस्कृति और हॉरर का अनूठा संगम

फ्लाई ड्रीम्स पब्लिकेशन यहाँ नहीं रुका है, कुछ नई कॉमिक्स भी अब उपलब्ध हो चुकी हैं, जिनमें शामिल हैं:

  1. कला शिरोमणि – भज्जू श्याम, पृष्ठ: 24, मूल्य: ₹199 – यह कॉमिक्स कला के दिग्गज कलाकार भज्जू श्याम के जीवन, अनुभव और कला-यात्रा को खूबसूरती से दर्शाती है।
  2. गुलाबो सपेरा कॉमिक बुक, पृष्ठ: 24, मूल्य: ₹199 – विश्व प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो सपेरा के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित यह कॉमिक्स भारतीय लोक-समृद्धि की अनूठी प्रस्तुति है।
  3. 11:59 – मीत गुप्ता जी की लोकप्रिय हॉरर कॉमिक्स 11:59 का नया अंग्रेजी संस्करण अब उपलब्ध है। यह संस्करण पहले से कहीं अधिक बेहतर, संवर्धित कला और साफ-सुथरे विजुअल्स के साथ तैयार किया गया है।
11:59 - Horror Story
11:59 – Horror Story

आज ही उपलब्ध कॉमिक्स प्राप्त करें

फ्लाई ड्रीम्स द्वारा जारी सभी नई और अंग्रेजी संस्करण कॉमिक्स अब प्री-ऑर्डर पर नहीं, बल्कि तत्काल उपलब्ध हैं। यदि आप भारतीय कला, पौराणिक कथाओं, लोक-नायकों या हॉरर शैली के प्रशंसक हैं, तो यह लाइन-अप आपके संग्रह में नए रंग जोड़ने के लिए बिल्कुल तैयार है।

अपने पसंदीदा कॉमिक्स सेलर से खरीदें या सीधे संपर्क करें व्हाट्सऐप: 9660035345। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढ़े: मुंबई कॉमिक कॉन 2025 में फ्लाईड्रीम्स कॉमिक्स का धमाका – सुखवंत कलसी के मूर्खिस्तान और जूनियर जेम्स बॉन्ड की वापसी, साथ आई सुपरहीरोइन फाइटर मुंडी! (FlyDreams Comics New Releases at Mumbai Comic Con 2025 – Sukhwant Kalsi’s Murkhistan and Junior James Bond return, along with superheroine Fighter Mundi!)

Is Flydreams Comics New Set Good? Check The Unboxing & Decide | Comics Byte | Comics Unboxing

Fighter Mundi Aur Danav ka Devlok | फाइटर मुंडी और दानव का देवलोक

Fighter Mundi Aur Danav ka Devlok - Flydreams Publication
Fighter Mundi Aur Danav ka Devlok – Flydreams Publication

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!