फाइटर टोड्स – संग्राहक संस्करण – (Fighter Toads – Collectors Edition – Raj Comics By Manoj Gupta)
नमस्कार मित्रों, फाइटर टोड्स के प्रशंसकों के लिए एक शानदार संग्राहक संस्करण बहुत जल्दी पाठकों को राज काॅमिक्स बाय मनोज गुप्ता के सौजन्य से प्राप्त होगा। फिलहाल इसके प्री आर्डर शुरु हो चुकें हैं और लगभग सभी काॅमिक्स विक्रेताओं के पास उपलब्ध हैं। काॅमिक्स बड़े आकार और हार्डकवर फॉर्मेट में प्रकाशित होगी और इसका मूल्य रखा गया हैं 1299/- रूपये जिस पर पाठक 10% की छूट भी प्राप्त कर सकते हैं।

इस संग्राहक संस्करण में कुल 4 काॅमिक्स हैं जिसके रचयिता हैं श्री अनुपम सिन्हा जी एवं सभी काॅमिक्स नब्बें के दशक की क्लासिक कहानीयाँ हैं। इसके साथ खास जम्बों सरप्राईज, 1 एक्शन स्टीकर, 1 आर्ट कार्ड और 1 बुकमार्क मुफ्त दिया जा रहा हैं।
फाइटर टोड्स संग्राहक संस्करण –
- फाइटर टोड्स
- खून चोर
- जाली नोट
- चैंपियन

काॅमिक्स का आवरण नया हैं जिसे बनाया अनुपम जी नें और इंक्स हैं जगदीश कुमार जी के। इसे पहली बार एक कलेक्टर्स एडिशन के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा हैं, आशा हैं पाठक राज काॅमिक्स बाय मनोज गुप्ता के इस प्रयास को पसंद करेंगे, आभार – काॅमिक्स बाइट!!