Chacha ChaudharyComic BookComicsNews

चाचा चौधरी और गुड्डू का हंगामा – प्राण’स फीचर्स एवं गार्बेज बिन (Chacha Chaudhary and Guddu Ka Hungama – Prans Features & Garbage Bin)

Loading

चाचा चौधरी और गुड्डू का हंगामा: शरारत, समझदारी और देसी ह्यूमर का परफेक्ट कॉम्बो। (Mischief meets wisdom in Chacha Chaudhary and Guddu Ka Hungama!)

भारतीय कॉमिक्स की दुनिया में अगर किसी किरदार ने पीढ़ियों को एक साथ हँसाया है, तो वह हैं चाचा चौधरी। चाचा चौधरी और गुड्डू का हंगामा उसी विरासत को आगे बढ़ाने वाली एक हल्की-फुल्की, दिल को छू जाने वाली कॉमिक है, जिसमें मासूम शरारतें हैं, देसी माहौल है और हर समस्या है।

Chacha Chaudhary and Guddu Ka Hungama
Prans Features & Garbage Bin

कहानी का केंद्र है गुड्डू, जिसकी नटखट हरकतें और बाउंडलेस एनर्जी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को पूरा “हंगामा” बना देती हैं। छोटी-छोटी बातों से शुरू होने वाली परेशानियाँ कब बड़ी बन जाती हैं, यह गुड्डू को खुद भी नहीं पता चलता। और यहीं एंट्री होती है चाचा चौधरी की जिनका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज़ चलता है। अपनी समझदारी, अनुभव और हल्के व्यंग्य के साथ चाचा हर उलझन को ऐसे सुलझाते हैं कि मुस्कान अपने-आप आ जाती है।

कॉमिक का देसी सेट-अप इसे और भी रिलेटेएबल बनाता है। मोहल्ले का माहौल, घरेलू बातचीत और आम भारतीय जीवन की झलक इसे बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी उतना ही एंटरटेनिंग बनाती है। साबू की विशाल काया और स्ट्रेंथ कहानी में एक्साइटमेंट, एक्शन और कॉमिक टाइमिंग जोड़ती है, जबकि चाची की मौजूदगी हर सीन में घर जैसा अपनापन भर देती है।

Chacha Chaudhary and Guddu Ka Hungama
Chacha Chaudhary and Guddu Ka Hungama

आर्टवर्क की बात करें तो यह पूरी तरह कार्टूनिस्ट प्राण की क्लासिक शैली को सम्मान देता है, साफ़ लाइन्स, एक्सप्रेसिव चेहरे और स्मूद स्टोरीटेलिंग। यही वजह है कि यह कॉमिक नए रीडर्स को आकर्षित करती है और पुराने फैंस को नॉस्टैल्जिया का पूरा डोज़ देती है।

एडिशन्स और मूल्य (Edition’s and Price)

इस कॉमिक्स का पेपरबैक एडिशन ₹499/- में उपलब्ध है, जिसमें फ्री स्टिकर भी मिलता है। यह किताब हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध है और बच्चों के साथ-साथ कलेक्टर्स के लिए भी एक बढ़िया ऑप्शन है।

Chacha Chaudhary and Guddu Ka Hungama
Chacha Chaudhary and Guddu Ka Hungama

इसके अलावा, दिल्ली कॉमिक कॉन में इसका एक लिमिटेड एडिशन हार्डकवर भी लॉन्च किया गया था। ₹999/- मूल्य वाला यह एडिशन 80 पेज़ का है और इसे खास बनाते हैं इसके बोनस मटीरियल जिनमें पद्मश्री कार्टूनिस्ट प्राण द्वारा बनाए गए ओरिजिनल स्ट्रिप्स और उनके आइकॉनिक किरदारों के रेयर स्केचेस शामिल हैं। सीमित प्रिंट्स की वजह से यह एडिशन कलेक्टर्स के लिए किसी ख़ज़ाने से कम नहीं।

Chacha Chaudhary and Guddu Ka Hungama Bonus Content
Chacha Chaudhary and Guddu Ka Hungama Bonus Content

यह कॉमिक प्राण’स फीचर्स और गार्बेज बिन के सहयोग से तैयार की गई है और आप इसे, प्राण’स के वेबसाइट, देव कॉमिक्स स्टोर सहित अन्य रिटेलर्स से खरीद सकते हैं।

अगर आप भारतीय कॉमिक्स की क्लासिक आत्मा को आज के दौर में फिर से जीना चाहते हैं, तो चाचा चौधरी और गुड्डू का हंगामा आपकी शेल्फ में ज़रूर होना चाहिए। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढें: चाचा चौधरी और आइस मैन (Chacha Chaudhary Aur Ice Man)

Chacha Chaudhary Ke Naye Karname! | Diamond Toons | Comics Byte Unboxing & Reviews

Chacha Chaudhary and Ice Man (English)

Chacha Chaudhary and Ice Man
Chacha Chaudhary and Ice Man

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!