ComicsComics Byte SpecialNewsRaj Comics

आर्टिस्ट कार्नर ‘जन्मदिन विशेष’: मनोज गुप्ता (Artist Corner ‘Birthday Special’: Manoj Gupta)

Loading

Manoj Gupta
Manoj Gupta

श्री मनोज गुप्ता – ‘यह’ नाम आप, मैं और समस्त राज कॉमिक्स के पाठक एक अर्से से पढ़ते आ रहें हैं। अपने पिता श्री राज कुमार गुप्ता, बड़े भाई श्री संजय गुप्ता और छोटे भाई श्री मनीष गुप्ता के साथ मिलकर इन्होनें कई वर्षों तक कड़ी मेहनत की और राज कॉमिक्स को गुमनामी के अंधेरों में कभी विलुप्त नहीं होने दिया। सन 2000 के बाद कई कॉमिक्स पब्लिकेशन दम तोड़ चुके थें लेकिन ‘राज कॉमिक्स’ ने कभी हार नहीं मानी एवं हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश में लगा रहा। एक ‘विज़न’ के साथ चलते हुए आज भी राज कॉमिक्स भारतीय पटल पर विधमान हैं भले ही अलग-अलग डिवीज़न में ही क्यों ना!! और उसके पीछे ‘अडिग’ जैसे खड़े हैं श्री मनोज गुप्ता जी। उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली से ही पूरी की और सुपरहीरोज में विश्वास रखने वाले मनोज जी ने आगे जाकर भारतीय कॉमिक्स में अभूतपूर्व योगदान दिया और आज भी लगातार वह इस कार्य में लगे हुए हैं।

Space
‘जन्मदिन विशेष’: मनोज गुप्ता (‘Birthday Special’: Manoj Gupta)

भारतीय काॅमिक्स जगत में शायद ही कोई श्री मनोज गुप्ता जी के नाम से वाकिफ़ नहीं होगा। पिछले कई दशकों से वो राज कॉमिक्स के लिए एक स्तंभ का कार्य करते रहें और 2020 के उपरांत “राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता” के बैनर तले पाठकों तक काॅमिक्स पहुंचा रहे हैं। काॅमिक्स प्रकाशन के बारीकियों के धनी और विश्वरक्षक नागराज, तौसी, गमराज एवं कई ऐसे काॅमिक्स किरदारों को वह वापस काॅमिक्स में लेकर आएं हैं जिन्हें पाठक भूल चुके थें। अब चाहे फिर नई कहानियाँ हो या पुन: मुद्रित अंक, काॅमिक्स प्रशंसकों के लिए वह हमेशा कटिबद्ध रहें हैं।

Raj Comics By Manoj Gupta - Comic Con 2022 - Manoj Gupta & Mainak Banerjee
Raj Comics By Manoj Gupta – Comic Con 2022 – Manoj Gupta & Mainak Banerjee

काॅमिक काॅन 2022 में एक बार फिर मुझे मनोज जी से मिलने का सानिध्य प्राप्त हुआ और भविष्य में आने वाले ‘काॅमिक्स और अन्य’ उत्पादों पर भी हल्की चर्चा हुई। काॅमिक्स जगत के दिग्गजों से मिलना हमेशा आनंद देता हैं और एक काॅमिक्स प्रेमी इसे भलीभांति समझता हैं।

Raj Comics By Manoj Gupta - Comic Con 2022
Raj Comics By Manoj Gupta Team – Comic Con 2022

सर्पसत्र श्रृंखला से वो विश्वरक्षक नागराज को वापस लाएं और साथ में पाताल सम्राट तौसी भी एक बार पाठकों से जुड़ पाया, शक्तिरूपा श्रृंखला से उन्होंने ‘राज कॉमिक्स’ के कई वर्षों से रुके श्रृंखलाओं को वापस पाठकों से मुखातिब करवाया जिसकी आस सब छोड़ चुके थें। अब काफी कम कीमतों में राज कॉमिक्स के नायकों के डाइजेस्ट भी उपलब्ध हो रहें हैं और कई कॉमिक्स प्रेमियों को इससे संग्रह बनाने में सुविधा हुई हैं। महानगायण का पहला पर्व भी प्रकाशित हो चुका हैं और दूसरा भी बहुत जल्द पाठकों तक पहुँचने वाला हैं।

Raj Comics By Manoj Gupta
Raj Comics By Manoj Gupta

आज मनोज जी का अवतरण दिवस हैं और उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्हें काॅमिक्स बाइट और राज काॅमिक्स के समस्त प्रशंसकों की ओर से हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएं 💐🎉🥳🎂🙏🏻। आप यूँ ही हमेशा राज काॅमिक्स और उसके पाठकों को अपना स्नेह देते रहें और नित नए काॅमिक्स लाते रहें। प्रणाम एवं आभार 🙏🏻

#ComicsByte#RCMG

Sarvnayak Series Complete Set | Set of 15 Comics

Sarvnayak Series Complete Set | Set of 15 Comics

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!