एक्ट ऑफ हैल #05: रिपर का अंत प्री-ऑर्डर शुरू – क्या आखिरकार खुलेगा जैक द रिपर का सबसे बड़ा रहस्य? (Act of Hell #05: Ripper Ka Ant Pre-Orders Open – Sherlock Holmes Meets Narkrow)
![]()
शरलॉक होम्स और नरक के योद्धा नारक्रो पहली बार एक साथ! ‘एक्ट ऑफ हैल #05: रिपर का अंत’ में इतिहास के सबसे रहस्यमयी सीरियल किलर जैक द रिपर का सच सामने आने वाला है। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों संस्करण अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। (Sherlock Holmes and Narkrow unite for the first time in Act of Hell #05. Discover the truth behind Jack the Ripper in the latest chapter of Watercore Entertainment’s dark fantasy saga, now available for pre-order in Hindi and English.)
भारतीय कॉमिक्स में डार्क फैंटेसी, हॉरर और ऐतिहासिक रहस्यों का अनोखा संगम पेश करने वाली वाॅटरकोर एंटरटेनमेंट (Watercore Entertainment) की चर्चित श्रृंखला एक्ट ऑफ हैल (Act of Hell) अपने पाँचवें अध्याय “रिपर का अंत” के साथ लौट आई है। इस बहुप्रतीक्षित अंक के प्री-ऑर्डर्स आधिकारिक रूप से शुरू हो चुके हैं, और इस बार कहानी अपने सबसे रोमांचक और निर्णायक मोड़ पर पहुँचती दिखाई दे रही है।

इस अंक में इतिहास के सबसे रहस्यमयी अपराधी जैक द रिपर, विश्वविख्यात जासूस शरलॉक होम्स और नरक के योद्धा नारक्रो आमने-सामने होंगे। यह केवल एक एक्शन या हॉरर कॉमिक्स नहीं, बल्कि इतिहास, रहस्य और डार्क फैंटेसी का ऐसा मिश्रण है जो पाठकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करता है।
कहानी की झलक
शरलॉक होम्स अब पहले जैसा नहीं रहा। वह पहले से कहीं अधिक कठोर, अधिक खतरनाक और अपने लक्ष्य को हर हाल में पकड़ने के लिए तैयार है।

दूसरी ओर, नरक का योद्धा नारक्रो भी अपने सबसे भयावह शत्रु का सामना करने निकल पड़ा है। दोनों पहली बार एक साझा उद्देश्य के लिए साथ खड़े हैं – “जैक द रिपर का अंत”।
लेकिन असली कहानी यहीं से शुरू होती है।
होम्स अपने शिकार को बाहर निकालने के लिए ऐसा दाँव खेलता है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। जैसे ही नारक्रो और जैक द रिपर आमने-सामने आते हैं, व्हाइटचैपल की गलियाँ रक्त, प्रतिशोध और नरकदंड के रणक्षेत्र में बदल जाती हैं।

कॉमिक्स के अनुसार, इस अंक में पाठकों को पहली बार पता चलेगा:
- क्या जैक द रिपर वास्तव में वही था जिसे इतिहास जानता है?
- उसके जघन्य अपराधों के पीछे असली कारण क्या था?
- और इतिहास का सबसे बड़ा रहस्य जैक द रिपर अचानक गायब कैसे हो गया?
यदि श्रृंखला इन प्रश्नों का प्रभावशाली उत्तर देने में सफल रहती है, तो एक्ट ऑफ हैल #05 इस सीरीज़ का अब तक का सबसे चर्चित अंक बन जाएगा।
कॉमिक्स का विवरण
- कॉमिक्स: Act of Hell #05 – रिपर का अंत (हिंदी)
- English Edition: The Ripper Within
- प्रकाशक: Watercore Entertainment
- पृष्ठ: 40
- MRP: ₹299
- प्री-ऑर्डर मूल्य: ₹249
- शिपिंग प्रारंभ: 1 अगस्त 2026
- कवर विकल्प: 4 (+1)


🛒 कहाँ से करें प्री-ऑर्डर?
पाठक अपनी प्रतियाँ निम्न माध्यमों से बुक कर सकते हैं:
- एक्ट ऑफ हैल की आधिकारिक वेबसाइट
- देव काॅमिक्स स्टोर
- अन्य अधिकृत कॉमिक विक्रेताओं एवं पुस्तक विक्रेताओं से
जल्दी प्री-ऑर्डर करने पर आप अपनी पसंद का कवर सुरक्षित कर सकते हैं।
देव काॅमिक्स स्टोर ऑफर
कॉमिक बुक कलेक्टर्स के लिए देव काॅमिक्स स्टोर इस बार एक्ट ऑफ हैल #05 का बिलकुल नया आवरण भी उपलब्ध करा रहा है।

देव काॅमिक्स स्टोर ऑफर:
- एक्सक्लूसिव आवरण
- प्रत्येक कॉपी के साथ फ्री बुकमार्क
- एमआरपी: ₹299
- प्री-आर्डर मूल्य: ₹249
यदि आप अपनी कलेक्शन में लिमिटेड या विशेष कवर जोड़ना पसंद करते हैं, तो यह संस्करण आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।
एक सुखद संयोग
आज का दिन देव काॅमिक्स स्टोर के संस्थापक देव के जन्मदिन के रूप में भी खास है। इसी अवसर पर एक्ट ऑफ हैल #05: रिपर का अंत के प्री-ऑर्डर्स का शुरू होना कॉमिक्स समुदाय के लिए एक सुखद संयोग बन गया है।
काॅमिक्स बाइट की ओर से देव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ तथा वाॅटरकोर एंटरटेनमेंट की पूरी टीम को इस बहुप्रतीक्षित रिलीज़ के लिए ढेरों बधाइयाँ।

एक्ट ऑफ हैल ने अपने शुरुआती अंकों से ही भारतीय कॉमिक्स में एक अलग पहचान बनाई है। हॉरर, ऐतिहासिक रहस्य और डार्क फैंटेसी का इसका मेल इसे पारंपरिक सुपरहीरो कॉमिक्स से अलग खड़ा करता है।
रिपर का अंत केवल एक और अंक नहीं, बल्कि पूरी कहानी का ऐसा अध्याय प्रतीत होता है जहाँ कई बड़े रहस्यों से पर्दा उठ सकता है। यदि आप हॉरर, रहस्य, शरलॉक होम्स या डार्क फैंटेसी के प्रशंसक हैं, तो यह कॉमिक निश्चित रूप से आपकी रीडिंग लिस्ट में होनी चाहिए। आभार – काॅमिक्स बाइट!!
Purchase: Red Flag Comics




