ChandamamaComic BookComicsComics Byte SpecialDiamond ComicsMagazineManoj ComicsNewsRaj Comics

विश्व पुस्तक दिवस: कॉमिक्स और बाल पत्रिकाओं का वो स्वर्णिम युग, जिसने हमारी कल्पनाओं को पंख दिए। (World Book Day: The Golden Era of Indian Comics & Children’s Magazines.)

Loading

कॉमिक्स और पत्रिकाएँ: बचपन का सबसे अनमोल खजाना। (Comics and magazines were the true treasures of childhood.)

हर साल मनाया जाने वाला “वर्ल्ड बुक डे” (World Book Day) हमें किताबों के महत्व की याद दिलाता है, लेकिन भारतीय संदर्भ में यह दिन केवल पुस्तकों का उत्सव नहीं, बल्कि उस स्वर्णिम दौर की याद भी है जब कॉमिक्स और बाल पत्रिकाएँ हमारे बचपन की धड़कन हुआ करती थीं और अगर भारतीय पाठकों से पूछा जाए कि उनकी पढ़ने की आदत कहाँ से शुरू हुई, तो जवाब अक्सर किसी बाल उपन्यास, कॉमिक्स और बाल पत्रिकाओं से ही आता है।

World Book Day
World Book Day

एक दौर था जब किताबें सिर्फ ज्ञान का साधन नहीं, बल्कि कल्पनाओं का संसार हुआ करती थीं। और इस संसार के असली नायक थे, हमारे अपने भारतीय कॉमिक्स किरदार और पत्रिकाएँ।

कॉमिक्स का स्वर्ण युग

भारतीय कॉमिक्स का इतिहास केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक सांस्कृतिक आंदोलन की तरह उभरा। इंद्रजाल, राज कॉमिक्स,मनोज काॅमिक्स, तुलसी काॅमिक्स, राधा काॅमिक्स, डायमंड काॅमिक्स और अमर चित्र कथा जैसे प्रकाशकों ने एक पूरी पीढ़ी को कल्पनाओं की उड़ान दी।

Nagraj Aur Thodanga - Raj Comics
Nagraj Aur Thodanga – Raj Comics

नागराज जहाँ अपने आतंकहर्ता अवतार में विश्व भ्रमण कर बुराई का अंत करता था, वहीं सुपर कमांडो ध्रुव ने यह साबित किया कि असली ताकत दिमाग और नैतिकता में होती है। इनके साथ-साथ चाचा चौधरी जैसे किरदारों ने सरलता, हास्य और बुद्धिमत्ता से हर समस्या का समाधान दिया। राम-रहीम ने देशभक्ति और फंतासी से एक से बढ़कर एक चित्रकथाएं प्रस्तुत की।

मनोज काॅमिक्स और तुलसी काॅमिक्स ने अपनी अनूठी कहानियों, थ्रिल, हॉरर और सामाजिक संदेशों से पाठकों को एक अलग ही अनुभव दिया जहाँ हर अंक एक नई दुनिया का दरवाज़ा खोलता था। डार्क टेल्स, राजा रानी की कहानियाँ, जासूसी चित्रकथाएं और वाॅर स्टोरीटेलिंग ने हर वर्ग को रोमांचित किया था, जो आज स्मार्टफोन में ओटीटी कंटेंट से बदल चुका है।

बाल पत्रिकाएँ: ज्ञान, कल्पना और संस्कारों का संगम

अगर कॉमिक्स हमारे रोमांच थे, तो बाल पत्रिकाएँ हमारी जड़ों से जुड़ने का माध्यम थीं। चंदामामा और नंदन की कहानियाँ हमें लोककथाओं और पौराणिक संसार में ले जाती थीं, जहाँ हर कहानी में एक गहरा संदेश छुपा होता था। चंपक ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में बच्चों को नैतिकता, हास्य और ज्ञान का मिश्रण दिया। वहीं बालहंस और सुमन सौरभ जैसी पत्रिकाओं ने किशोरों के मन को समझते हुए उन्हें साहित्य, कविता और विचारों से जोड़ा।

इन पत्रिकाओं का हर अंक केवल पढ़ने का माध्यम नहीं, बल्कि एक अनुभव था, जिसमें कहानियाँ, पहेलियाँ, चित्र, विज्ञान और जीवन के छोटे-छोटे पाठ शामिल होते थे। साथ ही चित्रकथाएँ और ज्ञानवर्धक लेख होते थे, जो बच्चों को बिना बोझ के सीखने का मौका देते थे। वो समय अलग था न इंटरनेट, न मोबाइल सिर्फ पन्नों की खुशबू और कहानियों का जादू।

भारतीय कॉमिक्स और पत्रिकाओं की विरासत

भारतीय कॉमिक्स और पत्रिकाओं ने सिर्फ मनोरंजन नहीं किया, बल्कि एक सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान भी गढ़ी। अमर चित्र कथा ने भारतीय इतिहास और पौराणिक कथाओं को जिस तरह चित्रों में जीवंत किया, वह आज भी अद्वितीय है।

Epics & Mythology Of India - Amar Chitra Katha
Epics & Mythology Of India – Amar Chitra Katha

यह वो दौर था जब बच्चे रामायण और महाभारत की कहानियाँ कॉमिक्स के जरिए सीखते थे, और वीरता, धर्म, और कर्तव्य जैसे मूल्यों को अपने जीवन में उतारते थे। इन कहानियों ने हमें नायकत्व, त्याग, दोस्ती और सच्चाई का महत्व सिखाया एवं वो बातें जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं।

बदलता समय, बदलती आदतें और वर्तमान

आज डिजिटल युग में कंटेंट की भरमार है वीडियो गेम्स, सोशल मीडिया, ओटीटी, सब कुछ एक क्लिक पर उपलब्ध है। लेकिन इस तेज़ रफ्तार में कहीं न कहीं वो धैर्य, वो उत्सुकता और वो जुड़ाव खो गया है, जो कभी एक कॉमिक बुक या पत्रिका के साथ होता था।

Balhans Magazine
Balhans Magazine

कभी एक नई कॉमिक्स के आने का इंतज़ार हफ्तों तक रहता था, और उसे पढ़ने का आनंद दिनों तक। इसलिए ‘वर्ल्ड बुक डे’ केवल किताबों का उत्सव नहीं, बल्कि उस एहसास को फिर से जीने का मौका है जब एक कॉमिक्स या पत्रिका हमारे दिन का सबसे खास हिस्सा होती थी।

Suman Saurabh Magazine
Suman Saurabh Magazine

यह केवल किताबों के प्रति प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि उस युग को याद करने का अवसर है जिसने हमें पढ़ने की आदत दी, सोचने की क्षमता दी और सपने देखने की हिम्मत दी।

Chandamama Magazine

भारतीय कॉमिक्स और बाल पत्रिकाएँ केवल कागज़ और स्याही नहीं थीं, वे हमारे बचपन का वो हिस्सा थीं, जो आज भी हमारी यादों में जीवित है।

तो इस विश्व पुस्तक दिवस पर, क्यों न हम फिर से उस दुनिया में लौटें जहाँ हर पन्ना एक नई कहानी कहता था। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढ़े: वर्ल्ड बुक डे 2024 (World Book Day 2024)

Nandan | Champak | Amar Chitra Katha | Diamond Comics | 90’s Nostalgia | Best Comics & Magazines
World Classics (Abridged) - Illustrated Set of 5 Hindi Books
World Classics (Abridged) – Illustrated Set of 5 Hindi Books

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

Leave a Reply

error: Content is protected !!