कॉमिक व्हील की नई पेशकश – ‘रूद्र महाकाल #05’ और ‘कॉमिक व्हील डाइजेस्ट-2’ प्री-ऑर्डर में उपलब्ध। (Comic Wheel Announces New Releases – Rudra Mahakal #05 and Comic Wheel Digest-2 Now Available for Pre-Order)
![]()
हिंदी कॉमिक्स की दुनिया में रूद्र महाकाल का धमाकेदार एक्शन और काॅमिक व्हील का रहस्यमयी हॉरर, दोनों अब एक खास कॉम्बो पैक में। (A fresh addition to Hindi comics, high-octane action in Rudra Mahakal and chilling supernatural horror in Comic Wheel Digest-2, now available together in a special combo pack.)
भारतीय हिंदी कॉमिक्स के प्रशंसकों के लिए एक नया और रोमांचक सेट आया है। काॅमिक व्हील ने अपनी अगली दो कॉमिक्स का प्री-ऑर्डर जारी कर दिया है। यह दोनों कॉमिक्स एक स्पेशल “कॉम्बो पैक” के रूप में उपलब्ध हैं जिसमें सुपरहीरो एक्शन और डरावनी रहस्यमयी कहानियों का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।
इस कॉम्बो पैक में शामिल हैं –
- रूद्र महाकाल #05
- काॅमिक व्हील डाईजेस्ट – 2
दोनों कॉमिक्स का मूल्य ₹600 रखा गया है, हालांकि प्री-ऑर्डर के दौरान यह लगभग ₹540 में उपलब्ध होगी है।

रूद्र महाकाल #05 – एक्शन और शक्ति का विस्फोट
काॅमिक व्हील का पाँचवाँ अंक है जिसमें एक शक्तिशाली नीले परिधान वाला नायक दिखाई देता है। उसके कॉस्ट्यूम में लाल दस्ताने और जूते हैं और कमर पर बंधी बेल्ट के बकल पर त्रिशूल का प्रतीक नज़र आता है।
कवर पर नायक एक भारी और भविष्यवादी मशीन गन के साथ दिखाई देता है, जबकि पीछे धमाके का दृश्य इस बात का संकेत देता है कि इस अंक में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। यह कॉमिक्स उन पाठकों के लिए खास है जो क्लासिक हिंदी सुपरहीरो कॉमिक्स की शैली को पसंद करते हैं।

कॉमिक व्हील डाइजेस्ट-2 – रहस्य और भय की दुनिया
एक हॉरर और थ्रिलर एंथोलॉजी है जिसमें कई डरावनी कहानियां शामिल हैं। कवर आर्ट में कई रहस्यमयी दृश्य दिखाई देते हैं – आग से चमकता हुआ एक अलौकिक साधु, दीपक की रोशनी में लिखता हुआ एक परेशान व्यक्ति, रहस्यमयी किताब ‘नरकद्वार’ पढ़ते हुए दो डरे हुए बच्चे और एक भयावह दानव भी। ये सभी दृश्य मिलकर एक रहस्यपूर्ण और डरावना माहौल बनाते हैं जो हॉरर कॉमिक्स के प्रेमियों को जरूर आकर्षित करेगा और एंथोलाॅजी में शामिल कहानीयों की झलक भी देता है।
रचनात्मक टीम
इन दोनों कॉमिक्स के पीछे एक ही क्रिएटिव टीम काम कर रही है:
- हरिंदर त्यागी
- ज़फर इमरान
- राहुल दुबे
- मुकेश गुगलिया
- बलबिंदर सिंह
विवरण
- पृष्ठ: 48/50
- आकार: बिग साईज (7 × 9 inches)
- पेपर: ग्लाॅसी
- आवरण: लेमिनेटड
- श्रेणी: एक्शन और हाॅरर
पाठक इन कॉमिक्स को अपने स्थानीय बुक डीलर से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा भारतीय कॉमिक्स के लोकप्रिय ऑनलाइन स्टोर्स जैसे देव काॅमिक्स स्टोर या अन्य काॅमिक्स विक्रेताओं पर भी ये कॉमिक्स उपलब्ध हैं।

कॉमिक व्हील की यह नई जोड़ी सुपरहीरो एक्शन और हॉरर का शानदार संयोजन प्रस्तुत करती है। अगर आप हिंदी काॅमिक्स के प्रशंसक हैं, तो यह कॉम्बो पैक आपकी कॉमिक्स कलेक्शन के लिए बढ़िया रहेगा।
एडीटर नोट:
काॅमिक व्हील डाईजेस्ट के कवर आर्ट को लेकर एक दिलचस्प जानकारी यह है कि इसे AI की मदद से बनाया गया है, जिससे कवर को एक आधुनिक और आकर्षक विज़ुअल ट्रीटमेंट मिला है। हालाँकि काॅमिक्स के अंदर का पूरा आर्टवर्क कलाकारों द्वारा पारंपरिक तरीके से इलस्ट्रेट किया गया है, जिससे क्लासिक कॉमिक बुक स्टाइल बरकरार रहती है।
आजकल कॉमिक्स और पब्लिशिंग की दुनिया में नई तकनीकों का प्रयोग बढ़ रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भविष्य में प्रकाशक और अन्य कॉमिक्स क्रिएटर्स किस तरह तकनीक और पारंपरिक कला के बीच संतुलन बनाते हैं। आभार – काॅमिक्स बाइट!!




