कॉमिक व्हील – फरिश्ता और काॅमिक व्हील डाईजेस्ट 1(Comic Wheel Spins Again – Farishta & Digest 1 Mark the Return of a Legend)
![]()
90 के दशक की यादों को फिर से ज़िंदा करते हुए, काॅमिक व्हील लेकर आया है दो दमदार कॉमिक्स – फरिश्ता और कामिक व्हील डाईजेस्ट 1 (Farishta and ComicWheel Digest 1 – a nostalgic return of legendary comic artist Shri Hussain Zamin Zaidi)
कॉमिक व्हील एक बार फिर घूम चुका है… और इस बार यह सिर्फ एक रिलीज़ नहीं, बल्कि नब्बें के दशक में रहे कॉमिक्स के दीवानेपन की वापसी है। अपने तीसरे सेट के साथ कॉमिक व्हील दो शानदार कॉमिक्स लेकर आया है:
- फरिश्ता
- कॉमिक व्हील डाईजेस्ट 1

ये दोनों कॉमिक्स सिर्फ नई किताबें नहीं हैं, बल्कि इनमें उस दौर की एक झलक हैं जब, मधु-मुसकान, मनोज काॅमिक्स और चंपक जैसी मैगज़ीन्स हर बच्चे की अलमारी में हुआ करती थीं।
प्रोडक्ट का विवरण
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| पृष्ठ संख्या | 44 पृष्ठ & 32 पृष्ठ |
| आकार (साइज़) | बिग साइज – 7 × 9 इंच |
| कागज़ का प्रकार | ग्लॉसी पेपर |
| कवर | लैमिनेटेड कवर |
| मूल्य | ₹249 + ₹199 |
| मुफ़्त उपहार | 1 आकर्षक फ़्री गिफ्ट |
| ब्रांड | कॉमिक व्हील |
| पैक | कॉम्बो पैक |
श्री हुसैन ज़ामिन ज़ैदी – एक लीजेंड की वापसी
फरिश्ता कॉमिक्स में काॅमिक्स जगत के दिग्गज और अनुभवी कलाकार श्री हुसैन ज़ामिन ज़ैदी जी ने अपने हाथों से एक यादगार कहानी तैयार की है। उनकी कला ने हमें बचपन में कल्पना लोक सैर करवाई थी, एक से बढ़कर एक काॅमिक्स के पात्र और कहानीयों से रुबरू करवाया एवं अपने चित्रों/पैरोडी/कार्टून से हम सभी का मनोरंजन किया है।

Art By Hussain Zamin Zaidi
उन्होंने अपने करियर में लगभग सभी काॅमिक्स पब्लिकेशन्स और बाल पत्रिकाओं के लिए कार्य किया है जिनमें मनोज चित्र कथा, मनोज काॅमिक्स और मधु-मुस्कान प्रमुख हैं। साथ ही उन्होंने कई बच्चों की पत्रिकाओं
के लिए अनगिनत यादगार चित्र बनाएं है एवं अब वो एक फिर से फरिश्ता के रूप में उसी ऊर्जा और स्टाइल के साथ वापस लौटे हैं। श्री प्रेम गुणावत जी का कवर आर्टवर्क भी इस काॅमिक्स की शोभा को और बढ़ा रहा है।
फरिश्ता वह हीरो है जो शहर की गलियों से निकलकर अपराध और अंडरवर्ल्ड से लड़ता है। यह कॉमिक्स 90s के क्लासिक हीरोज़ की तरह, दमदार एक्शन, सीधी-सपाट लेकिन प्रभावशाली कहानी और मजबूत नैतिकता को वापस लेकर आती है।
काॅमिक व्हील डाईजेस्ट 1 – कहानियों का खज़ाना
दूसरी कॉमिक्स काॅमिक व्हील डाईजेस्ट 1 है जिसमें कई लघु चित्रकथाओं को एक साथ संकलित किया गया है। इसमें आपको मिलती हैं हॉरर, थ्रिलर, पुलिस और अपराध की कहानियाँ एवं रहस्यमयी और डार्क टोन वाली कहानियाँ, जैसे एक दौर में मनोज काॅमिक्स में डार्क टेल्स सीरीज़ प्रकाशित होती थी।

यह उन पाठकों के लिए है जो एक ही काॅमिक्स में अलग-अलग फ्लेवर चाहते हैं एवं वन शाॅट काॅमिक्स पसंद करते हैं।
कहाँ मिलेगी?
हालाँकि ये किताबें पिछले साल रिलीज़ हुई थीं, लेकिन अब ये सभी पुस्तक विक्रेताओं और देव काॅमिक्स स्टोर के पास उपलब्ध हैं। अगर आपने अब तक नहीं पढ़ीं, तो यह सही समय है अपनी कलेक्शन में इन्हें जोड़ने का।
ये सिर्फ नई कॉमिक्स नहीं हैं, ये हमारी बचपन की आदतों और यादों की वापसी हैं, ये भारतीय काॅमिक्स के रिवाईवल का हिस्सा हैं और सबसे ज़रूरी, ये हमारे अपने कलाकारों को फिर से मंच दे रही हैं। आभार – काॅमिक्स बाइट!!




