Comic BookComicsNewsRaj Comics

राज कॉमिक्स स्पेशल सेट्स: डोगा, परमाणु और भोकाल का कलेक्शन। (Raj Comics Special Sets: A Collection of Doga, Parmanu and Bhokal)

Loading

राज कॉमिक्स बाय मनोज गुप्ता स्पेशल सेट्स। (Comics By Manoj Gupta Special Sets)

राज कॉमिक्स हमेशा से भारत में कॉमिक्स कल्चर को बढ़वा दिया है। इसके किरदारों ने समय-समय पर समाज, विज्ञान, फैंटेसी और सत्ता के अलग-अलग पहलुओं को उजागर किया है। मनोज गुप्ता के बैनर तले रिप्रिंट्स किए गए ये स्पेशल सेट उसी विरासत का विस्तार हैं जहाँ पुराने पाठकों को नॉस्टैल्जिया मिलता है और नए रीडर्स को कलेक्शन।

ये सेट्स इस बात का संकेत हैं कि राज कॉमिक्स अब पुराने नायकों के कलेक्शन को पूर्ण करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। गर्मियाँ पास हैं और यही सही समय है अपने कॉमिक्स कलेक्शन को दोबारा सक्रिय करने का।

1. DOGA – SPCL SET-10 और SPCL SET-11: सिस्टम के खिलाफ़ एक चेहरा, कई तेवर

डोगा राज कॉमिक्स का सबसे ज़्यादा ग्राउंडेड और विवादास्पद किरदार रहा है। वह न आदर्शवादी है, न ही पूरी तरह खलनायक और यही बात उसे खास बनाती है। सेट्स को साथ देखने पर डोगा का लगभग पूरा वैचारिक स्पेक्ट्रम सामने आ जाता है।

DOGA SPCL SET-10 - Raj Comics By Manoj Gupta
DOGA SPCL SET-10 – Raj Comics By Manoj Gupta

SPCL SET-10 में डोगा का सामाजिक और राजनीतिक पक्ष ज़्यादा उभरकर आता है। इंडियन आइडल, गणतंत्र और डुगडुगी डोगा जैसी कहानियाँ सीधे सिस्टम, मीडिया और आम आदमी की मानसिकता पर प्रहार करती हैं। 56 से 80 पेज की ये कहानियाँ डोगा को सिर्फ़ एक एक्शन कैरेक्टर नहीं, बल्कि एक प्रतिक्रिया के रूप में स्थापित करती हैं।

इस सेट में शामिल कॉमिक्स:

  • इंडियन आइडल (56 पेज)
  • भाई कमाल है (56 पेज)
  • गणतंत्र (80 पेज)
  • डुगडुगी डोगा (56 पेज)
  • खाकी चूहा (56 पेज)
  • डोगा हरण (56 पेज)
Doga SPCL SET-11 - Raj Comics By Manoj Gupta
DOGA SPCL SET-11 – Raj Comics By Manoj Gupta

SPCL SET-11 डोगा के क्लासिक और ट्रांजिशन फेज़ को कवर करता है।
32 पेज की शॉर्ट स्टोरीज़ और 56 पेज के फुल-लेंथ एडवेंचर्स यह दिखाते हैं कि कैसे डोगा समय के साथ इवाॅल्व हुआ। यह सेट उन पाठकों के लिए अहम है जो डोगा को सिर्फ़ उसके गुस्से से नहीं, बल्कि उसकी रणनीति और मानसिकता से समझना चाहते हैं।

इस सेट में शामिल कॉमिक्स:

  • डोगा हाज़िर है (32 पेज)
  • जान जोखिम में (32 पेज)
  • हाथ जोड़ हथियार छोड़ (56 पेज)
  • अब तू नहीं मैं (56 पेज)
  • डोगा से टकराऊंगा (56 पेज)
  • सुपर इडियट (56 पेज)

दोनों सेट मिलकर डोगा का एक ऐसा पोर्ट्रेट बनाते हैं जो लंबे समय तक प्रासंगिक रहता है। इन सेट्स के साथ मैग्नट स्टीकर और स्टैंडी मुफ्त है।

2. PARMANU – SPCL SET-7 और SPCL SET-8: विज्ञान, नैतिकता और मानवीय कमजोरियाँ

परमाणु हमेशा से राज कॉमिक्स का सबसे इंटेलेक्चुअली ड्रिवन सुपरहीरो रहा है। उसकी कहानियाँ ताकत के प्रदर्शन से ज़्यादा जिम्मेदारी, प्रयोग और परिणाम पर केंद्रित रही हैं।

PARMANU – SPCL SET-7 - Raj Comics By Manoj Gupta
PARMANU – SPCL SET-7 – Raj Comics By Manoj Gupta

SPCL SET-7 में परमाणु की क्लासिक साइंस-फिक्शन जड़ें दिखाई देती हैं। हम सब जानवर हैं, मास्टर माइंड और परमाणु प्रलय जैसी कहानियाँ यह सवाल उठाती हैं कि विज्ञान किस हद तक मानवता की सेवा करता है और किस मोड़ पर वह खतरा बन जाता है।

इस सेट में शामिल कॉमिक्स:

  • हम सब जानवर हैं
  • मास्टर माइंड
  • परमाणु प्रलय
  • परमाणु का बच्चा
  • मेरी भूख मिटाओ
  • एरिया 51
PARMANU – SPCL SET-8 - Raj Comics By Manoj Gupta
PARMANU – SPCL SET-8 – Raj Comics By Manoj Gupta

SPCL SET-8 परमाणु के ज्यादा एक्सपेरिमेंटल और थिमैटिक दौर को दर्शाता है। ब्रह्मांड का अपराधी, कर्ज और डस्टबिन जैसी कहानियाँ सिर्फ़ साइंस नहीं, बल्कि समाज, लालच और नैतिक पतन पर भी बात करती हैं।

इस सेट में शामिल कॉमिक्स:

  • ब्रह्मांड का अपराधी
  • परमाणु भगवान की जय
  • कर्ज
  • वर्म क्वीन
  • डस्टबिन

इन दोनों सेट्स को एक साथ रखने पर परमाणु एक ऐसे सुपरहीरो के रूप में उभरता है जो हर समस्या का हल ताकत से नहीं, सोच से निकालता है। इन सेट्स के साथ मैग्नट स्टीकर मुफ्त है।

3. BHOKAL – SPCL SET-4: फैंटेसी और नियति का संघर्ष

भोकाल का यह स्पेशल सेट राज कॉमिक्स की फैंटेसी विरासत को मजबूती से आगे बढ़ाता है। हर कहानी 64 पेज की है और हर कथा अपने आप में एक पूरा अध्याय लगती है।

BHOKAL – SPCL SET-4 - Raj Comics By Manoj Gupta
BHOKAL – SPCL SET-4 – Raj Comics By Manoj Gupta

मृत्यु संकेत, भोकाल बना कंकाल और तिलिस्मी निद्रा जैसी कहानियाँ सत्ता, युद्ध और भाग्य के टकराव को दर्शाती हैं। यह सेट भोकाल को सिर्फ़ एक योद्धा नहीं, बल्कि एक ऐसे पात्र के रूप में स्थापित करता है जो अपने फैसलों की कीमत चुकाता है।

इस सेट में शामिल कॉमिक्स:

  • मृत्यु संकेत
  • चांडाल
  • भोकाल बना कंकाल
  • तिलिस्मी निद्रा
  • जाल
  • जाल ललकार मौत को
  • विशाखा
  • भंवर

जो पाठक फैंटेसी, मिथक और डार्क नैरेटिव्स पसंद करते हैं, उनके लिए यह सेट बेहद अहम है। सेट के साथ मैग्नट स्टीकर मुफ्त है।

4. Special Collector’s Editions: पूरी गाथा, एक ही वॉल्यूम में

ये एडिशन्स उन पाठकों के लिए हैं जो बार-बार अंक बदलने के बजाय संपूर्ण चित्रकथा को एक साथ पढ़ना चाहते हैं।

Special Collector’s Editions
Special Collector’s Editions
  • सम्पूर्ण ड्रैकुला – 416 पेज में पूरी ड्रैकुला सीरज़
  • सम्पूर्ण खजाना (संयुक्त संस्करण) – नागराज की खजाना श्रृंखला का संकलन
  • सम्पूर्ण त्रिफना (Collector’s Edition) – नागराज की की समयधाराओं में विचरती महायुद्ध की पूरी कथा

ये संस्करण, पढ़ने के साथ-साथ लंबे समय तक संभाल कर रखने के लिए भी आदर्श हैं।

राज कॉमिक्स के ये स्पेशल सेट्स सिर्फ़ पुराने अंकों का दोहराव नहीं हैं, बल्कि एक सोच-समझकर तैयार किया गया कलेक्शन हैं। डोगा का यथार्थ, परमाणु का विज्ञान, भोकाल की फैंटेसी और कलेक्टेड एडिशन्स की सम्पूर्णता सब मिलकर इन्हें एक गंभीर पाठक और कलेक्टर दोनों के लिए ज़रूरी बनाते हैं।

ये किताबें जल्द ही प्रमुख बुक सेलर्स पर उपलब्ध होंगी। गर्मियाँ आने वाली हैं और यही सही वक्त है अपनी पढ़ने की आदत और कॉमिक बुक कलेक्शन दोनों को फिर से ज़िंदा करने का। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

पढें: थ्रिल हॉरर सस्पेंस – तहलका – राज कॉमिक्स (Thrill Horror Suspense – Tahalka – Raj Comics)

Bargadh (Hindi Version)

Bargadh (Hindi Version)
Bargadh (Hindi Version)
Thrill Horror Suspense | Anthony | 2 IN 1 | Raj Comics | RCMG | Unboxing | Comics Byte Review

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!