काॅमिक्स बाइट टाॅप 10 फैक्ट्स: कोबी और भेड़िया- राज काॅमिक्स (Top 10 Facts About Kobi and Bhediya – The Wildest Raj Comics Story Ever!)
![]()
कोबी और भेड़िया: राज कॉमिक्स का वो शाहकार जिसने फैंस को हिला दिया! (Kobi aur Bhediya: The Raj Comics Masterpiece That Redefined the Wild!)
राज कॉमिक्स में ‘भेड़िया’ की कोबी और भेड़िया (Kobi Aur Bhediya) काॅमिक्स की अपनी विशेषता है। हालांकि यह उठा-पठक भेड़िया की भीतर ‘जानवर’ काॅमिक्स से ही शुरू हो चुकी थी। उसका पागलपन, वहशीपना और बर्रबरता जेन और फूजो बाबा को भी विचलित कर रही थी। जानवर का अगला भाग ही “कोबी और भेड़िया” काॅमिक्स थी।

आईए एक नजर राज काॅमिक्स द्वारा प्रकाशित इस सुपर काॅमिक्स विशेषांक के विशेष बिंदुओं पर:
- इस काॅमिक्स में कोबी और भेड़िया दो भागों में बंट जाते हैं, जहां कोबी पशु प्रवृत्ति का होता है तो वहीं भेड़िया मनुष्य प्रवृत्ति का। इसके पीछे थी फोबोस और मोबोस की अद्भुत शक्ति।
- फूजो बाबा का अतीत जहां लोग उसे डाकू फ़जीहत सिंह के नाम से जानते थे।
- गुरूराज भाटिकी रिटर्न्स। वुल्फानो राज्य को वापस खुशहाल बनाना ही उनका एकमात्र मकसद है, चाहे उन्हें कुछ भी करना पड़े।
- कोबी का जेन से विवाह करना, हालांकि वह पूरा नही हुआ था क्योंकि कुछ फेरे अधूरे थे।
- भेड़िया फौज का कोबी के साथ हो जाना एवं भेड़िया के चमत्कारिक आभूषण भी उसे मिल जाना।
- भेड़िया की चोट का कोबी पे असर होना, पर बाद में शायद आगे की कहानीयों में इस तथ्य को दरकिनार कर दिया गया।
- जेन का किसी एक को स्वीकार ना कर के, दोनों के प्रेम का सम्मान करना। आगे कई कहानियों में वह इन दोनों को एक करने की जद्दोजहद में दिखाई पड़ी।
- पहली बार नागराज और ध्रुव से इतर किसी एक सुपरहीरो काॅमिक्स का 25/- मूल्य में प्रकाशित होना। सनद रहें, अन्य सभी मल्टीस्टार्रर काॅमिक्स थी पर ये नहीं।
- स्पेशल इफेक्ट: पहली बार किसी काॅमिक्स में कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया था जो कि आर्टिस्ट धीरज वर्मा जी और उनकी पत्नी मालती वर्मा जी द्वारा किया गया था। ग्लासी पृष्ठों में यह देखने लायक बन पड़ा था।
- काॅमिक्स में 96 पृष्ठ थे और लग रहा था वह भी कम ही है। इतनी शानदार कहानी और बेहतरीन आर्टवर्क का ऐसा मेलजोल कम ही काॅमिक्स में देखने को मिलता है।

अचरज होता है यह काॅमिक्स अभी तक ग्राफिक नाॅवेल के फार्मेट में क्यों नहीं प्रकाशित कि गई है। राज कॉमिक्स के इतिहास में मील का पत्थर है यह काॅमिक्स जिसने भेड़िया के किरदार को प्रशंसकों के मध्य बेहद चर्चित कर दिया था। राज कॉमिक्स की टीम ने वाकई में उस दौर में एक अद्भुत प्रयास किया था। आभार काॅमिक्स बाइट!!
Raj Comics | Antim Yuddha | Bheriya Shuddhikaran Series




