शक्ति कॉमिक्स – शानदार द्वितीय सेट (Shakti Comics – Fabulous Second Set)
![]()
नमस्कार दोस्तों, फ़िलहाल हॉलिडे सीजन की धूम हैं! क्रिसमस और नए साल के कारण सभी ओर हर्षोल्लास का माहौल हैं और कॉमिक्स जगत में भी प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आ रहें हैं क्योंकि वक्त हैं शक्ति कॉमिक्स द्वारा प्रस्तुत शानदार द्वितीय सेट के आगमन का। फैंटम, जादूगर मैनड्रैक और फ़्लैश गॉर्डोन के पहले अंक के जबरदस्त प्रतिसाद के बाद अब बारी हैं दूसरे सेट की जिस पर शक्ति कॉमिक्स ने काफी मेहनत की हैं और पहली बार हिंदी भाषा में ‘वैरिएंट कवर’ भी लाया जा रहा हैं। फैंटम के दूसरे अंक का मुख्य आवरण बनाया है श्री अनुपम सिन्हा जी ने वहीँ वैरिएंट कवर पर कार्य किया हैं श्री अंकित मित्रा जी ने, मैनड्रैक और फ़्लैश गॉर्डोन के आवरण पर कार्य किया हैं श्री शुबोमॉय कुंडू जी और अंकित जी ने।

Phantom – Second Issue – Shakti Comics – Hindi
Art: Anupam Sinha
Phantom – Second Issue – Shakti Comics – Hindi – Variant
Art: Ankit Mitra
आप लोगों को बता दूँ की इन्हें आप हिंदी, अंग्रेजी और बांग्ला भाषा में अपनी पसंद के पुस्तक विक्रेताओं से खरीद सकते हैं जो की प्री-आर्डर पर उपलब्ध हैं या सीधे आप इन्हें शक्ति कॉमिक्स के वेबपोर्टल से भी मंगवा सकते हैं। खास प्री-आर्डर के साथ फैंटम का एक पोस्टर भी मुफ्त दिया जा रहा हैं और जनवरी माह के दूसरे हफ़्ते तक इनके उपलब्ध होने की संभावना हैं।

Mandrake – Second Issue – Shakti Comics – Hindi
Art: Subhomoy Kundu
Mandrake – Second Issue – Shakti Comics – English
Art: Ankit Mitra
कॉमिक्स प्रशंसक वर्षों से कॉमिक बुक लीजेंड ली फॉक कृत इन किरदारों को हिंदी में पढ़ना चाह रहे थें जिसकी कमी को अब शक्ति कॉमिक्स अपने अथक प्रयासों से पूर्ण करते नज़र आ रहें हैं एवं पाठकों को फ़्लैश गॉर्डोन जैसे किरदारों से रूबरू होने का भी मौका प्राप्त हो रहा हैं। अब समय हैं शक्ति कॉमिक्स के प्रयासों में पाठकगण भी अपना योगदान दें और भारी संख्या में आर्डर प्रेषित कर उन्हें आगामी अंकों के लिए सहयोग भी प्रदान करें। किंग फीचर सिंडिकेट के पास बहुत से कॉमिक बुक किरदार हैं जिनका भविष्य अब भारत के कॉमिक बुक की गलियों में फिर से दस्तक देने का इरादा हैं, राह कठिन हैं पर लोगों के समर्थन से क्या मुमकिन नहीं हैं, आभार – कॉमिक्स बाइट!!
Order Now : Shakti Comics – Phantom – Mandrake – Flash Gordon

Flash Gordan – Second Issue – Shakti Comics – Hindi
Art: Ankit Mitra
Flash Gordan – Second Issue – Shakti Comics – English
Art: Ankit Mitra


