Comic BookComicsNagrajNewsRaj ComicsSuper Commando Dhruv

सर्वनायक श्रृंखला अपडेट: राज कॉमिक्स ने साझा की पार्ट 16, 17, 18 और 19 की नई प्रगति (Sarvanayak Series Update: Raj Comics Reveals Progress on Parts 16, 17, 18 & 19)

Loading

राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता ने सर्वनायक श्रृंखला पर नया प्रमोशनल अपडेट साझा किया है। भाग 16 से 19 तक अलग-अलग चरणों में कार्य जारी है और अब पाठकों की उम्मीदें फिर से बढ़ गई हैं। क्या इस वर्ष आखिरकार सर्वनायक भाग-16 पढ़ने को मिलेगा? (Raj Comics By Sanjay Gupta has shared a fresh promotional update for the epic Sarvanayak saga. Artwork, colouring, scripts, and the journey towards the grand finale are progressing steadily. Is Part 16 finally arriving this year?)

राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर सर्वनायक श्रृंखला का एक नया प्रमोशनल अपडेट साझा किया है। यह किसी नए कॉमिक का कवर नहीं, बल्कि पूरी सीरीज़ की वर्तमान प्रगति दिखाने वाला एक भावनात्मक प्रमोशनल पेज है, जिसने वर्षों से इस महागाथा का इंतज़ार कर रहे पाठकों की उत्सुकता फिर बढ़ा दी है।

Promotional Page Of Sarvnayak Series Part 18 - Raj Comics By Sanjay Gupta
Promotional Page Of Sarvnayak Series Part 18 – Raj Comics By Sanjay Gupta

पोस्ट के अनुसार—

  • सर्वनायक भाग-16 (सर्वप्रहार) – Artwork Complete | Word Decoration (WIP)
  • सर्वनायक भाग-17 (सर्वनिनाद) – Artwork Complete | Colour Decoration (WIP)
  • सर्वनायक भाग-18 – Artwork in Progress
  • सर्वनायक भाग-19 (All-Destruction) – Script Complete

यह अपडेट साफ़ संकेत देता है कि पूरी टीम लगातार इस महाअभियान पर कार्य कर रही है।

सर्वनायक केवल एक सुपरहीरो कॉमिक्स नहीं, बल्कि राज कॉमिक्स का सबसे महत्वाकांक्षी मल्टीवर्स इवेंट है। युग्म क्षेत्र, पृथ्वी और अन्य आयामों में एक साथ चल रही घटनाएँ, अनगिनत नायक और खलनायक, किंग कॉमिक्स के पात्र, भूतनाथ, नर्कपुत्र रक्षक और अनेक शक्तिशाली किरदार इस कहानी को भारतीय कॉमिक्स इतिहास की सबसे विशाल गाथाओं में शामिल करते हैं।

इतने बड़े स्तर की कहानी को पूरा करने में समय लगना स्वाभाविक है। लेकिन इस नए अपडेट को देखकर लगता है कि वर्षों की प्रतीक्षा अब धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है।

मुझे व्यक्तिगत रूप से पूरी उम्मीद है कि सर्वनायक भाग-16 इस वर्ष पाठकों के हाथों में ज़रूर पहुँचेगा। आधिकारिक अपडेट भी सकारात्मक संकेत दे रहे हैं।

Promotional Series - Raj Comics

अगर आपने अभी तक सर्वनायक नहीं पढ़ी है, तो पहले के प्रकाशित भागों से इसकी शुरुआत की जा सकती है। और यदि आप भी हमारी तरह इस महागाथा के समापन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो यकीन मानिए, आकाशगंगाओं के खलीफ़ा की तरह हमारा इंतज़ार भी जारी है!

आपकी राय क्या है?
क्या आपने सर्वनायक श्रृंखला पढ़ी है, या पूरी सीरीज़ पूरी होने का इंतज़ार कर रहे हैं? हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताइए। आभार – काॅमिक्स बाइट!!

Raj Comics Special Collectors Edition | Nagraj | Super Commando Dhruva | Comics Byte Reviews

Raj Comics By Sanjay Gupta | Trifna Series | Sampoorn Trifna Digest (Hindi) | Mrityudand, Nagdweep, Trifna, Mahayuddha | Hindi | Paperback

Trifna Series
Trifna Series – Raj Comics – Nagraj

Comics Byte

A passionate comics lover and an avid reader, I wanted to contribute as much as I can in this industry. Hence doing my little bit here. Cheers!

error: Content is protected !!